बरातियों की बस में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगते ही मची चीख-पुकार, एक की मौत, 16 घायल
Bijnor News : बिजनौर के नगीना देहात में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बरात की बस में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक बराती की मौत हो गई और 16 घायल ...और पढ़ें

बिजनौर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
HighLights
बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र में हुआ हादसा।
पुलिस ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। नगीना देहात क्षेत्र में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और बरात की बस की टक्कर हो गई। हादसे में 60 वर्षीय बराती की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। हादसे के बाद सामान्य रस्म के साथ शादी कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव समीपुर से एक बरात बस से नगीना देहात थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित अशोका पैलस में जा रही थी। बस में करीब 40 बराती मौजूद थे। बुधवार रात दस बजे नजीबाबाद-रायपुर पर स्थित गांव किशनपुर आंवला के पास बस ओवरलोडेड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना पर नगीना देहात पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से उताकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बरात में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में अन्य बराती भी मौके पर पहुंच गए। बस में सवार 16 बराती घायल हो गए। इनमें नजीबाबाद के गांव समीपुर निवासी 60 वर्षीय शमशेर सिंह की मौत हो गई।
नौ लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सात लोगों का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। नगीना देहात थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Meerut-Karnal Highway पर यात्रियों से भरी हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ जा रही बस ट्रक से भिड़ी
बस में सवार घायल बराती
घायलों में यश पुत्र अशोक कुमार, हंसपाल पुत्र चंद्रपाल, रोहित पुत्र टीकम, मुकेश पुत्र सुरेश, संयम पुत्र प्रेमचंद्र, कुनाल पुत्र वीरेंद्र, इलियास पुत्र अमीर निवासीगण समीपुर थाना नजीबाबाद, अभिषेक पुत्र कमल निवासी गांव इस्सेपुर हमीद शहर कोतवाली, उमेश पुत्र चरणदास निवासी ग्राम मकबरा थाना नजीबाबाद, गुड्डू पुत्र नीटू निवासी गांव स्याऊ थाना चांदपुर, सतेंद्र पुत्र बलराम सिंह, पिंकू पुत्र बलराम व रामनिवास पुत्र अमन निवासीगण गांव तिसौतरा थाना नांगल, रामचंद्र व उसका बेटा दीपक निवासी कमला नगर रोशना रोड सब्जी मंडी दिल्ली घायल हो गए।