विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में डस्टबिन रखने की सही जगह क्या है? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

Published: Fri, 28 Aug 2026 02:58 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में डस्टबिन रखने की सही दिशा महत्वपूर्ण है ताकि नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सके।

घर में डस्टबिन रखने का सही स्‍थान जानें। (Picture Credit- AI Generated)

घर में डस्टबिन रखने का सही स्‍थान जानें। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए डस्टबिन का होना जरूरी है। हालांकि वास्तु शास्त्र में डस्टबिन की दिशा और स्थान को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि कूड़ा घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। इसलिए इसे सही जगह रखने से घर का वातावरण सकारात्मक और व्यवस्थित बना रहता है। आइए जानते हैं घर में डस्टबिन रखने की सही दिशा और जरूरी वास्‍तु नियम।

दक्षिण-पश्चिम दिशा मानी जाती है शुभ

वास्तु के अनुसार घर में डस्टबिन रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य दिशा को उचित माना जाता है। इस दिशा में कूड़ेदान को रखने से घर के अंदर नकारात्‍मक शक्तियों के प्रवेश पर रोक लग जाती है। साथ ही इस दिशा में घर की जरूरी चीजें नहीं होती हैं, इसलिए लोगों का यहां आना भी कम होता है। साथ ही घर में कचरे की गंदी महक भी नहीं फैलती है और सकारात्‍मकता बनी रहती है।

उत्तर-पश्चिम दिशा भी है सही

दक्षिण-पश्चिम के अलावा उत्तर-पश्चिम यानी वायव्य कोण भी डस्टबिन रखने के लिए सही स्‍थान माना जाता है। इसके साथ ही दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, जैसे स्थानों को भी कचरा रखने के लिए उचित माना जाता है। हालांकि, यह आप अपने घर की बनावट के अनुसार तय कर सकते हैं कि आपको पूरे घर का कचरा किस स्थान पर रखना है।

इन दिशाओं में न रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में कभी डस्टबिन नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा को पूजा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि इस दिशा में आपके घर में मंदिर है, तो मंदिर की सफाई से निकलने वाले कूड़े को आप एक कपड़े के बैग में भरें और बहते जल में विसर्जित कर दें। इसके अलावा उत्तर और पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इन स्थानों पर कचरा रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और इससे घर में तनाव या आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मुख्य द्वार से रखें दूर

डस्टबिन को घर के मुख्य द्वार पर बिल्कुल न रखें और न ही उसके आस-पास रखें। दरअसल, मुख्‍य द्वार से ही देवी-देवता घर के अंदर आते हैं। यही स्‍थान सकारात्‍मक ऊर्जा का घर के अंदर प्रवेश करने का होता है। इसलिए यहां कूड़ा-कचरा रखने से बचना बेहतर होता है।

अतः घर की साफ-सफाई के लिए डस्टबिन रखना जरूरी होता है, मगर वास्तु के हिसाब से इसे सही स्थान पर रखना जरूरी होता है ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे।

यह भी पढ़ें- नए घर में प्रवेश से पहले जरूर जानें वास्तु के ये 4 नियम, कभी नहीं होगी परेशानी

यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में खंडित मूर्ति क्यों नहीं रखनी चाहिए, भगवान की प्रतिमा हाथ से गिरकर टूट जाए तो क्या करें?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।