घर में बिना बात के लगता है डर या होती है घबराहट? ये वास्तु दोष हो सकते हैं कारण, करें ये आसान उपाय
क्या आपको भी अपने ही घर में बिना किसी कारण डर या बेचैनी महसूस होती है? ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए कौन से उपाय बताए गए हैं आइए जानते हैं।
-1787630034033_m.webp)
मन से कैसे भगाएं डर? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपको खुद के घर में ही डर महसूस होता है। एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने के लिए हनुमान चालीसा का सहारा लेना पड़ता है। अपने ही घर में अचानक से डर लगना या बिना किसी कारण के अजीब सी बेचैनी महसूस होना आम बात नहीं है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसके कई कारण बताए गए हैं। इन वजहों को आप कभी नजरअंदाज न करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष इस नकारात्मक ऊर्जा या डर का कारण बन सकते हैं। हमारे आस-पास मौजूद छोटी-छोटी चीजें भी हमारे मानसिक सुकून को प्रभावित कर सकती हैं।
घर में डर और घबराहट के मुख्य कारण
ईशान कोण में कबाड़ या गंदगी: वास्तु में घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना गया है। अगर आप इस जगह पर कबाड़, भारी भरकम सामान या गंदगी जमा करते हैं तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष है। इससे घर के लोगों में तनाव और उलझन बढ़ती है।
अंधेरा और सीलन भरे कमरे: जो कमरे हमेशा बंद रहते हैं या फिर घर के जिन कमरों में सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती, वहां एक अजीब सी घुटन और नेगेटिविटी रहती है। वास्तु में ऐसी जगहों को सीधे तौर पर नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है।
खराब सामान और सूखे पौधे: घर में सूख चुके पौधों को हम कई बार यूं ही बिना किसी काम के पड़े रहने देते हैं। इसके अलावा, बंद घड़ियां, टूटे बर्तन या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान भी घर में नकारात्मकता की सबसे बड़ी वजह है।
सोने की गलत दिशा: उत्तर दिशा की तरफ सिर करके सोना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना गया। सुकून भरी नींद के लिए हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए।
कैसे दूर करें डर और नकारात्मकता?
- अगर आपको घर में भारीपन लग रहा है, तो पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें। यह छोटी सी ट्रिक घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में बहुत कारगर मानी जाती है।
- सुबह उठते ही सबसे पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। सूरज की किरणें और ताजी हवा घर में आने दें। इससे घर का माहौल एकदम सकारात्मक और फ्रेश हो जाता है।
- शाम के समय (गोधूलि बेला में) घर के मुख्य द्वार यानी मेन गेट पर एक दीपक जरूर जलाएं। यह घर में सुख-समृद्धि लेकर आता और इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।
- मन की शांति के लिए आप घर में सुबह-शाम हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से किसी भी तरह का डर पूरी तरह खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ें- आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं सीढ़ियों के नीचे रखी ये 5 चीजें, आज ही हटाएं
यह भी पढ़ें- धन लाभ और करियर में तरक्की के लिए घर की उत्तर दिशा में रखें 3 चीजें, नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
