लंबी, छोटी या मोटी: सामुद्रिक शास्त्र से जानिए आपकी जीभ किस्मत और करियर के बारे में क्या कहती है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जीभ का रंग और आकार उसके भविष्य, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के कई रहस्य ...और पढ़ें

जानिए कैसी जीभ वाले होते हैं भाग्यशाली (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
लाल जीभ वाले लोग भाग्यशाली और सफल होते हैं।
काली जीभ वाले संघर्ष करते हैं, पीली जीभ वाले परेशान रहते हैं।
लंबी जीभ बुद्धिमान बनाती है, मोटी जीभ क्रोधी स्वभाव दर्शाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र को एक रहस्यमयी विद्या माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर की बनावट के आधार पर उसके भविष्य, स्वभाव और आर्थिक स्थिति समेत कई बातों का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के शरीर का हर एक अंग उसके कई गहरे राज खोलता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जीभ से भी उसके कई रहस्यों के बारे में पता चलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि जीभ का रंग और आकार कैसे बताता है आपकी किस्मत।
जीभ का रंग
लाल जीभ- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जीभ का रंग लाल होता है, तो वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। लाल रंग की जीभ वाले लोग करियर में अपनी मेहनत की वजह से उच्च पद प्राप्त करते हैं और समाज में उन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है।
काली जीभ- काली जीभ वाले लोगों को जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है, तभी इन लोगों को करियर में सफलता प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों की नकारात्मक बातें अधिकतर सच हो जाती हैं।
पीली जीभ- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जीभ पीली होती है, तो उन्हें बहुत शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों का जीवन परेशानियों से भरा रह सकता है। इन लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है।
जीभ का आकार
लंबी जीभ- ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की जीभ लंबी होती है, तो वे लोग अधिक बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी बातों से सामने वाले को प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही इन लोगों को करियर में भी सफलता प्राप्त होती है।
छोटी जीभ- सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि छोटी जीभ वाले लोगों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ये लोग अत्यधिक ज्ञानी होते हैं।
यह भी पढ़ें- लीडर, क्रियेटिव या इंट्रोवर्ट? अपने पैरों की शेप देखकर चेक करें अपनी पर्सनैलिटी का टाइप
मोटी जीभ- मोटी जीभ वाले लोग अपनी बातों को सामने वाले से घुमा-फिरा कर बोलते हैं। ये लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं। इन लोगों को करियर में कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।
पतली जीभ- पतली जीभ वाले लोग बहुत चतुर और कूटनीतिक होते हैं। ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना जानते हैं और अपनी बातों से आसानी से अपना काम निकलवा लेते हैं।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: आंखों का रंग बता सकता है आपका स्वभाव, जानिए किस कलर में छिपे हैं कौन-से राज?
यह भी पढ़ें- शरीर की इन 4 जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवन में मिलता है अपार धन लाभ
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्या आपके भी पैर की उंगलियों पर है तिल? पढ़ें धन, यात्रा और भाग्य से जुड़े संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
