विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शरीर की इन 4 जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवन में मिलता है अपार धन लाभ

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:00 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल का होना धन लाभ और अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत देता है।

शरीर के इन स्थानों पर तिल दिलाते हैं अपार धन और समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

शरीर के इन स्थानों पर तिल दिलाते हैं अपार धन और समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. माथे पर तिल धन और विदेश यात्रा का संकेत देता है।

  2. भौंहों के बीच तिल अपार धन और अच्छी सेहत दिलाता है।

  3. दाहिनी हथेली पर तिल अमीर और सफल जीवन का सूचक है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर माजूद तिलों के लेकर इतने चौकन्ने क्यों रहते हैं। जी हां, या सच है कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके शरीर के अलग हिस्सों में मौजूद तिल आपके भविष्य के बारे में कई बातें बता सकते हैं।

इन तिलों से किसी व्यक्ति के स्वभाव, किस्मत, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और भविष्य के अवसरों का पता भी चल सकता है। वैदिक ज्योतिष में शरीर पर मौजूद तिलों के महत्व का अध्ययन किया गया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, तिल की जगह, उसका आकार, रूप-रंग और रंगत किसी व्यक्ति की खूबियों और कमियों, भावनात्मक स्वभाव और जीवन की दिशा के बारे में संकेत दे सकते हैं। यही नहीं शरीर के कुछ हिस्सों में मौजूद तिल आपके लिए धन लाभ दे सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं शरीर में किन स्थानों पर तिल होना किसी व्यक्ति के लिए शुभ हो सकता है और इससे उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रह सकती है।

माथे पर तिल होना

अगर आपके माथे के दाहिने हिस्से पर तिल है, तो इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ आप खूब पैसा कमाएंगे। आपको विदेश यात्रा के भी कई मौके मिल सकते हैं।

वहीं, अगर तिल आपके माथे के बाईं ओर है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि बहुत सारा धन जमा करने के बावजूद, आप दूसरों की मदद करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेंगे, लेकिन आपको आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहेगी। माथे पर मौजूद तिल व्यक्ति की बुद्धिमानी, धन-दौलत, यात्रा के अवसर और आजादी के संकेत देता है और इन लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

भौं में तिल होना

अगर आपकी भौंहों के बीच तिल है, तो बहुत संभावना है कि आप जीवन भर अपार धन और अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। वहीं दूसरी ओर, अगर आपकी किसी एक या दोनों भौंहों पर तिल है, तो इसका मतलब है कि शादी के बाद आपको काफी धन-दौलत मिलेगी।

भौं में तिल होना नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन और परिवार का सहयोग मिलने के संकेत देता है। ऐसे लोगों के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है और ये हमेशा उन्नति करते हैं।

छाती में तिल

अगर आपकी छाती पर तिल है, तो आप खुद को भाग्यशाली समझें। छाती पर तिल का होना यह संकेत दे सकता है कि आप काफी महत्वाकांक्षी हैं और जीवन में बड़ी उपलब्धियों की ओर बढ़ रहे हैं।

इस तरह के तिल से आपको जीवन में उन्नति मिलने के संकेत मिलते हैं। यदि आप अपने जीवन की सही योजना बनाते हैं, तो आप बहुत सफल होंगे। आपके शरीर के इस हिस्से में मौजूद तिल हमेशा आपके जीवन के लिए धन लाभ के योग बनाता है।

दाहिनी हथेली पर तिल

अगर आपकी दाहिनी हथेली पर तिल है, तो यह बहुत अमीर और सफल जीवन की ओर इशारा करता है। दाहिनी हथेली पर तिल का होना आर्थिक सौभाग्य और धन को अच्छी तरह संभालने की क्षमता का संकेत माना जाता है, जिससे घर-परिवार में स्थिरता और सुख-सुविधा बनी रह सकती है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

अगर आपके शरीर के भी इन हिस्सों में तिल मौजूद है, तो ये आपके लिए शुभ संकेत माने जाते हैं और ऐसे लोगों को कभी आर्थिक हानि का सामना नहीं करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: क्‍या आपके भी पैर की उंगलियों पर है तिल? पढ़ें धन, यात्रा और भाग्य से जुड़े संकेत

यह भी पढ़ें- साक्षात लक्ष्मी का रूप होती हैं ये महिलाएं, जिनके इन जगहों पर होता है तिल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।