सामुद्रिक शास्त्र: हाथों की बीच वाली उंगली खोलती है आपके व्यक्तित्व के राज
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मध्यमा उंगली की लंबाई और बनावट व्यक्ति के स्वभाव, महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी को दर्शाती है। चलिए जानते हैं इनके महत्वपूर्ण संकेत।

आपकी मध्यमा उंगली कैसी है ? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में हमारे हाथों की उंगलियों की लंबाई, आकार और बनावट को लेकर बहुत सारी रोचक बातें बताई गई हैं। हमारे हाथों की उंगलियों से हमारे स्वभाव का पता चलता है। इसमें सबसे खास है बीच वाली उंगली, जिसे मध्यमा उंगली कहते हैं। इसे व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, जिम्मेदारी निभाने की क्षमता और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है।
अगर आपकी मध्यमा उंगली लंबी और सीधी है, तो आप जिम्मेदार और गंभीर स्वभाव के हो सकते हैं। छोटी उंगली वाले लोग थोड़े चंचल और जल्दी फैसला लेने वाले होते हैं।उंगली के झुकाव और मोटाई से भी आपके सोचने का तरीका पता चलता है। इस तरह सिर्फ अपनी बीच वाली उंगली को देखकर आप अपने व्यक्तित्व के कई राज आसानी से समझ सकते हैं।
लंबी और सीधी मध्यमा उंगली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की मध्यमा उंगली लंबी और सीधी होती है, वे मेहनती और अपने काम के प्रति काफी गंभीर होते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम को अधूरा छोड़ना पसंद नहीं करते। वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। ऐसे लोगों में आगे बढ़ने की इच्छा काफी मजबूत होती है। ये अपने करियर और भविष्य को लेकर महत्वाकांक्षी होते हैं। जीवन में कुछ हासिल करने के लिए ये लोग मेहनत करने से पीछे नहीं हटते।
करियर को लेकर रहते हैं गंभीर
छोटी और सीधी मध्यमा उंगली वाले लोग अपने करियर को लेकर स्पष्ट सोच रखते हैं। इन्हें पता होता है कि जीवन में क्या हासिल करना है और इसके लिए किस दिशा में मेहनत करनी है। ये लोग अपने काम में अनुशासन और जिम्मेदारी को महत्व देते हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है कि एक बार किसी लक्ष्य को तय करने के बाद उसे पाने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहते हैं । छोटी-छोटी परेशानियां इन्हें आसानी से अपने लक्ष्य से भटका नहीं देती हैं।
जिम्मेदारी से पूरा करते हैं काम
जिनकी मध्यमा उंगली लंबी होती है और ऊपर हल्की से मुड़ी होती है, ऐसे लोगों की एक खासियत होती है कि वे अपने काम को गंभीरता से लेते हैं। चाहे नौकरी हो, कारोबार हो या परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी, ये उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं। अपनी मेहनत और लगन के चलते ही इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है। यही कारण है कि दूसरे लोग भी इन पर आसानी से भरोसा कर पाते हैं।
छोटी या टेढ़ी-मेढ़ी मध्यमा उंगली
सामुद्रिक शास्त्र में छोटी या टेढ़ी-मेढ़ी मध्यमा उंगली के अलग संकेत बताए गए हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों को करियर और जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष करते हैं। इन्हें सफलता मिलती तो है, मगर इन्हें बहुत ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों को लेकर निराश हो जाते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वे सफल नहीं हो पाते। सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ ये भी अपने जीवन में अच्छी उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्या आपके भी पैर की उंगलियों पर है तिल? पढ़ें धन, यात्रा और भाग्य से जुड़े संकेत
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्या आपके हाथ के नाखून भी हैं चपटे हुए, तो जान लें अपने भविष्य के बारे में ये 5 खास बातें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
