विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्‍त्र: क्‍या आपके भी पैर की उंगलियों पर है तिल? पढ़ें धन, यात्रा और भाग्य से जुड़े संकेत

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:35 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर की उंगलियों पर तिल व्यक्ति के जीवन में अधिक यात्राएं के अलावा क्‍या-क्‍या संकेत देते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं।

पैर की उंगलियों पर तिल का रहस्य !  (Picture Credit- AI Generated)

पैर की उंगलियों पर तिल का रहस्य ! (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. पैर की उंगलियों पर तिल गतिशील जीवन का संकेत।

  2. ऐसे लोगों को जीवन में अधिक यात्राएं करनी पड़ती हैं।

  3. धन कमाने में संघर्ष और पारिवारिक तनाव संभव है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरीर पर मौजूद तिल को लेकर सामुद्रिक शास्त्र में कई तरह की बातें बताई गई हैं। माना जाता है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल व्यक्ति के स्वभाव, जीवनशैली और भविष्य से जुड़े महत्‍वपूर्ण संकेत देते हैं। इसी तरह पैर की उंगलियों पर मौजूद तिल को भी सामुद्रिक शास्त्र में बहुत खास बताया गया है।

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार, पैर की उंगलियों पर तिल वाले लोगों का जीवन काफी गतिशील होता है। ऐसे लोगों के जीवन में यात्राएं बहुत लिखी होती है। इन्‍हें मेहनत भी बहुत करनी होती है और जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं पैर की उंगलियों पर तिल क्‍या-क्‍या संकेत देते हैं।

अधिक यात्राओं का संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर या पैर की उंगलियों पर तिल होने से लोगों को जीवन में बार-बार यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्राएं घूमने-फिरने के अलावा नौकरी, कारोबार या अन्य जरूरी कामों के सिलसिले में भी हो सकती हैं। ये लोग जीवन में किसी एक जगह टिक नहीं पाते हैं। इसी वजह से ऐसे लोगों की जीवनशैली काफी व्यस्त और भागदौड़ भरी रहती है।

धन कमाने में करना पड़ सकता है संघर्ष

पैर की उंगलियों पर तिल को आर्थिक स्थिति से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों को धन कमाने के लिए मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती है, बल्कि इसके लिए उन्‍हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, लगातार मेहनत करने के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना मानी जाती है।

बाएं और दाएं पैर पर तिल होने के अलग संकेत

यदि तिल बाएं पैर की उंगलियों पर हो, तो माना जाता है कि ऐसे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उनके जीवन में धन काफी रुकावटों के बाद आता है। वहीं, दाहिने पैर की उंगलियों पर तिल को अच्‍छा माना जाता है।

पारिवारिक जीवन में हो सकता है तनाव

पैर की उंगलियों पर तिल को वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से भी जोड़ा गया है। माना जाता है ऐसे लोगों को रिश्तों में मतभेद या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी या विचारों में अंतर हो सकता है।

अत: पैरों की उंगलियों पर तिल सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार बहुत अच्‍छे फल देने वाला नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्‍या आपके हाथ के नाखून भी हैं चपटे हुए, तो जान लें अपने भविष्‍य के बारे में ये 5 खास बातें

यह भी पढ़ें- पैरों के अंगूठे से बड़ी हो तर्जनी उंगली, तो ऐसी महिलाओं का शादी के बाद कैसा होता है जीवन?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।