विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कान पर तिल वाले लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Published: Tue, 01 Sep 2026 12:44 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कान और गाल पर तिल व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में कई संकेत देते ...और पढ़ें

कैसे होते हैं कान पर तिल वाले लोग? (Picture Credits- AI Image)

कैसे होते हैं कान पर तिल वाले लोग? (Picture Credits- AI Image) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट के आधार पर उसके भविष्य से जुड़े संकेतों के बारे में बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के जीवन के कई गहरे रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। इस शास्त्र में शरीर के अंगों पर मौजूद तिलों का विशेष महत्व माना गया है।

शरीर के कुछ अंगों पर तिल होना शुभ संकेत देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान पर तिल होने से कौन-से संकेत मिलते हैं। अगर नहीं पता, तो आइए आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि कान पर तिल वाले लोग कैसे होते हैं।

दाएं कान पर तिल के संकेत- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के दाएं कान पर तिल होता है, वे बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है और इन्हें कभी किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग जल्दबाजी में कोई ऐसा काम कर बैठते हैं, जिसकी वजह से इन्हें जीवन में भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

बाएं कान पर तिल के संकेत- जिन लोगों के बाएं कान पर तिल होता है, तो वे लोग बेहद चतुर माने जाते हैं। ऐसे लोग समाज में अपने मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखते हैं और अपने आत्म-सम्मान से कभी कोई समझौता नहीं करते।

कान के निचले हिस्से पर तिल- जिन लोगों के कान के निचले हिस्से पर तिल होता है, वे जीवन की हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। इनका स्वभाव मजाकिया होता है।

कान के ऊपरी हिस्से पर तिल- जिन लोगों के कान के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है, वे काफी संवेदनशील होते हैं। साथ ही इनमें साहस और निडरता की कोई कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: आंखों का रंग बता सकता है आपका स्वभाव, जानिए किस कलर में छिपे हैं कौन-से राज?

गाल पर तिल के संकेत

दायां गाल- माना जाता है कि जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, वे भाग्यशाली होते हैं। ये लोग भावुक होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है और जीवनसाथी का हमेशा पूरा सहयोग मिलता है।

बायां गाल- बाएं गाल पर तिल वाले लोगों को जीवन में आसानी से सफलता प्राप्त होती है। ये बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं तथा दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: हाथों की बीच वाली उंगली खोलती है आपके व्यक्तित्व के राज

यह भी पढ़ें- लंबी, छोटी या मोटी: सामुद्रिक शास्त्र से जानिए आपकी जीभ किस्मत और करियर के बारे में क्या कहती है?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।