साक्षात लक्ष्मी का रूप होती हैं ये महिलाएं, जिनके इन जगहों पर होता है तिल
सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार, महिलाओं के शरीर पर कुछ खास स्थानों पर तिल का होना उनके भाग्यशाली और धनवान होने का संकेत है।आइए जानते ह ...और पढ़ें

Samudrik Shastra: तिल के रहस्य। (Ai Generated)
HighLights
सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के बारे में काफी कुछ बताया गया है
इन्हीं निशानों में से एक है तिल
शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल का होना बेहद शुभ माना गया है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट, अंगों के रंग और उन पर मौजूद निशानों के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में बताया गया है। इन्हीं निशानों में से एक है तिल। ऐसी मान्यता है कि महिलाओं के शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल का होना उन्हें न केवल भाग्यशाली बनाता है, बल्कि उन्हें साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं जिस घर में भी कदम रखती हैं, वहां सुख, समृद्धि और वैभव का वास होने लगता है। आइए जानते हैं शरीर के वे कौन से हिस्से हैं? जहां तिल का होना धन और सौभाग्य का संकेत है।

Ai Generated
माथे के बीच तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के माथे के ठीक बीच में या दाहिनी ओर तिल होता है, वे अत्यंत सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं और समाज में खूब मान-सम्मान पाती हैं। इन्हें लक्ष्मी का रूप इसलिए माना जाता है, क्योंकि इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और ये अपने परिवार के लिए भी तरक्की के मार्ग खोलती हैं।
नाक की नोक पर तिल
नाक पर तिल होना थोड़ा जिद्दी स्वभाव का संकेत हो सकता है, लेकिन आर्थिक दृष्टि से यह राजयोग जैसा है। जिन महिलाओं की नाक की नोक पर तिल होता है, वे बहुत ही कम मेहनत में बड़ी सफलता हासिल करती हैं। साथ ही ये लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
खबरें और भी
ठुड्डी पर तिल
ठुड्डी पर तिल का होना सुंदरता के साथ-साथ आर्थिक संपन्नता का भी प्रतीक है। ऐसी महिलाएं शांत और गंभीर स्वभाव की होती हैं। इनके पास धन संभालकर रखने की कला होती है। ये अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखती हैं और घर में बरकत लाती हैं।
कमर पर तिल
कमर पर तिल होना इस बात का संकेत है कि वह महिला बेहद धनवान और ऐश्वर्यशाली होगी। ऐसी महिलाएं जीवन में हर प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं पाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कमर पर तिल वाली महिलाएं अपने पति और परिवार के लिए बहुत लकी साबित होती हैं।
हथेली के अंदर तिल
अगर किसी महिला की दाहिनी हथेली के अंदर तिल है, तो इसे धनवान होने का सबसे बड़ा लक्षण माना जाता है। ऐसी महिलाओं के पास पैसा आता भी है और टिकता भी है। ये स्वभाव से दूसरों की मदद करने वाली होती हैं।
पैरों के तलवों पर तिल
पैरों के तलवों पर तिल होना राजयोग का प्रतीक है। ऐसी महिलाएं अक्सर विदेश यात्राएं करती हैं और ऊंचे पदों पर रहती हैं। इनकी किस्मत की चमक इनके परिवार को भी रोशन करती है।
यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: शरीर के इन हिस्सों पर है तिल, तो खुद को मान लें भाग्यशाली
यह भी पढ़ें- Dream Signs: ऐसे सपने आएं, तो समझ लीजिए जल्द घर आ सकता है शादी का रिश्ता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।