विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्ज के बोझ से दबा है जीवन? आज ही पहनें मूंगा रत्न, चमक उठेगी किस्मत

Published: Fri, 14 Aug 2026 03:50 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूंगा रत्न धारण करने से मंगल दोष और कर्ज की समस्या दूर होती है, साथ ही ...और पढ़ें

कैसे धारण करें मूंगा रत्न? (Picture Credit- AI Generated)

कैसे धारण करें मूंगा रत्न? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सभी रत्नों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। हर रत्न का संबंध किसी ग्रह से होता है। रत्न शास्त्र में एक रत्न को अधिक फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। इस ग्रह का संबंध मूंगा रत्न से है।

ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद मंगल दोष और कर्ज की समस्या दूर होती है, लेकिन इसको पहनने के शुभ परिणाम तभी प्राप्त होंगे, जब इसे शुभ दिन पहना जाए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं मूंगा रत्न कैसे और कब पहनें?

किस दिन पहनें मूंगा रत्न?

रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा रत्न को पहनने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित है।

Coral gemstone (1)

(Picture Credit- AI Generated)

मूंगा धारण करने की विधि

  • मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद एक कटोरी में दूध, जल और गंगाजल रखें।
  • इसके बाद रत्न को कुछ समय के लिए कटोरी में डुबोकर रख दें। इससे रत्न शुद्ध हो जाता है और नकारात्मकता दूर होती है।
  • अब पानी से साफ करने के बाद इसे हनुमान जी के चरणों में रख दें।
  • कुमकुम, अक्षत और लाल पुष्प अर्पित करें।
  • प्रभु के नाम का ध्यान करें।
  • दीपक जलाकर मंगल देव के बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का सच्चे मन से जप करें।
  • इसके बाद अंगूठी को अनामिका उंगली में धारण कर लें।

किस धातु में पहनें मूंगा रत्न?

इस दिन रत्न को पहनने के लिए तांबे, सोने या फिर अष्टधातु जड़वाकर पहनना शुभ माना जाता है। इस रत्न को चांदी में पहनना शुभ नहीं माना जाता है।

कर्ज की समस्या होती है दूर- ऐसा माना जाता है कि मूंगा रत्न को धारण करने के बाद फैसले लेने की क्षमता में वृद्धि होती है और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही मेहनत सफल होती है। धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है।

मंगल दोष शांति- अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, जिसकी वजह से विवाह में बाधा का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में मंगलवार के दिन मूंगा रत्न धारण करें। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को पहनने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन की कलह दूर होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।

यह भी पढ़ें- नीलम से लेकर पुखराज तक: पहनने के बाद कब शुरू होता है रत्नों का असली प्रभाव?

यह भी पढ़ें- किन लोगों को पहनना चाहिए पुखराज? जानें इसके चमत्कारी फायदे और धारण करने की सही विधि

यह भी पढ़ें- बातचीत में होती है हिचकिचाहट? आपका कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल बढ़ा सकते हैं ये 3 रत्न

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।