बातचीत में होती है हिचकिचाहट? आपका कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल बढ़ा सकते हैं ये 3 रत्न
क्या आपको भीड़ में बोलने से डर लगता है? अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते? रत्न शास्त्र के अनुसार, कुछ रत्न आपका खोया हुआ कॉन्फिडेंस लौटा सकते हैं।

बुध ग्रह को मजबूत करता है ये रत्न (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि हम बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन सही समय पर शब्द ही नहीं मिलते। चार लोगों के बीच या किसी जरूरी मीटिंग में अपनी बात रखनी हो, तो अचानक घबराहट होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे खास रत्नों के बारे में बताया गया है, जो इंसान के अंदर छिपे डर को खत्म करके उसका आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) जगाते हैं। इन रत्नों को पहनने से न सिर्फ मन की झिझक दूर होती है, बल्कि दूसरों से बात करने का तरीका (कम्युनिकेशन स्किल) भी बहुत प्रभावशाली हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 खास रत्नों के बारे में:
1. पन्ना
रत्न शास्त्र में पन्ना को सीधे तौर पर 'बुध' ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, समझदारी और बेहतरीन कम्युनिकेशन का देवता माना गया है। पन्ना पहनने से दिमाग की उलझनें दूर होती हैं, सोच में क्लैरिटी आती है और इंसान बिना किसी डर के अपनी बात दूसरों के सामने रख पाता है। इसका सीधा फायदा आपकी नौकरी और बिजनेस में भी देखने को मिलता है।
2. पेरिडॉट
अगर आप पन्ना नहीं पहन पा रहे हैं या वह आपको बहुत महंगा पड़ रहा है, तो आप पेरिडॉट पहन सकते हैं। इसे पन्ना का ही उपरत्न (ऑल्टरनेटिव) माना जाता है। पेरिडॉट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह अशांत मन को शांत करता है। जब मन शांत होता है, तो अंदर से वो कॉन्फिडेंस छलकने लगता है, जो आपको भीड़ के बीच भी खुलकर बोलने की ताकत देता है।
3. पुखराज
पुखराज को दुनिया के सबसे पावरफुल रत्नों में गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पुखराज धारण करने वाले इंसान की बातों में एक खास तरह का वजन आ जाता है। आपका बोलने का तरीका इतना सधा हुआ और स्पष्ट हो जाता है कि सामने वाला आपकी बात सुनने को मजबूर हो जाता है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, पुखराज, पेरिडॉट और पन्ना आपके जीवन को कहीं न कहीं बदलने की ताकत रखते हैं। लंबे समय से चल रही परेशानी का हल ये तीन जेमस्टोन आपको दिला सकते हैं। तो अगर, आपका भी कॉन्फिडेंस लोगों के बीच आपका साथ छोड़ देता है तो एक बार इन रत्नों को पहनकर जरूर खुद को आजमाने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- मेष से मीन तक: करियर, धन और सुखी दांपत्य जीवन के लिए राशि अनुसार पहनें शुभ रत्न, चमकेगी किस्मत
यह भी पढ़ें- करियर और व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, मूलांक 1 वाले आज ही पहनें माणिक्य रत्न, पढ़ें नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
