स्वेटशर्ट ने अपनी वर्सटाइल स्टाइल और आराम के कारण महिलाओं के फैशन में एक खास जगह बना ली है। ये न केवल आपको ठंडी रातों में गर्म रखते हैं, बल्कि सही स्टाइलिंग के साथ ये एक फैशनेबल स्टेटमेंट भी बन सकते हैं। इनकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण इन्हें आसानी से किसी भी आउटफिट के साथ पेयर करने की क्षमता है - चाहे वो जीन्स हो, स्कर्ट हो या ट्राउजर्स। स्वेटशर्ट्स को आप ऑफिस, कॉलेज से लेकर ट्रेवलिंग और कैजुअल आउटिंग के लिए भी पहन सकती हैं। इनमें आपको हुडेड स्टाइल वाले विकल्प भी मिलते हैं, जो कि विंटर फैशन भी काफी बेहतरीन दिखते हैं।
नीचे देखिए महिलाओं के लिए 5 स्टाइलिश स्वेटशर्ट्स-
1. The Souled Store Tranquil Women and Girls
इस The Souled Store स्वेटशर्ट को प्रीमियम 100% पॉलिस्टर पोलर फ्लीस मटेरियल से बनाया गया है, जो शरीर को गर्माहट देने के साथ ही बेहद आरामदायक रहता है। यह गर्म कपड़ा आपको सर्द दिनों में आरामदायक और गर्माहट प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसमें आपको विभिन्न साइज भी मिल जाएंगे, जिससे आप एक परफेक्ट फिटिंग का विकल्प चुन सकती हैं। इसका आकर्षक कलर-ब्लॉक पैटर्न और साथ ही रस्ट, टैन व ऑलिव रंग का कॉम्बीनेशन इसे देखने में शानदार बनाता है। यह स्वेटशर्ट गोल गले और लंबी आस्तीनों के साथ आता है। वहीं, ट्रेंडी ओवरसाइज्ड फिट और ड्रॉप शोल्डर डिजाइन एक रिलैक्स्ड व बॉक्सी लुक देने का काम करता है।
2. Jockey U107 Women Hoodie Sweatshirt
महिलाओं का यह Jockey हुडी स्वेटशर्ट स्टैंडर्ड लेंथ में आता है, जिसे अलग-अलग बॉटम के साथ पेयर किया जा सकता है। इसका रेगुलर फिट आरामदायक होने के साथ ही पहनने पर स्टाइलिश दिखता है। वहीं, यह ऑफ व्हाइट के अलावा काला, वाइल्ड जिंजर, लिलास और नेवी जैसे रंगों में भी उपलब्ध है। कॉटन और पॉलिस्टर फैब्रिक से बना यह स्वेटशर्ट सर्दियों के लिए गर्म और आरामदायक रहता है, जिसे आप आराम से ठंडे दिनों में पहन सकती हैं। इसका हुडेड स्टाइल ना सिर्फ लुक को बेहतर बनाता है, बल्कि ठंडियों में सिर ढकने की सुविधा भी देता है। इसमें लंबी आस्तीनों के साथ ही साइड पॉकेट भी दी गई हैं।
3. Gap Women Graphic Printed Relaxed Fit Full Sleeve Sweatshirt
कॉटन और पॉलिस्टर मटेरियल से बने इस स्वेटशर्ट को सर्दियों में पहनकर आप स्टाइलिश लुक व गर्माहट भरा एहसास पा सकती हैं। इसमें इलास्टिक कफ के साथ आने वाली लंबी आस्तीनें दी गई हैं, ताकी ठंडी हवा अंदर ना जा सके। वहीं, Gap के इस Sweatshirt में स्टाइलिश क्रू नेक डिजाइन मिलता है। यह ब्रांड के नाम वाले ग्राफिक प्रिंट में आता है, जो कि कैजुअल लुक में बहुत ही शानदार लगता है। इसमें नेवी, मिंट, व्हाइट और ब्लू जैसे रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं। इसे आसानी से वॉशिंग मशीन में धुला जा सकता है, जिस वजह से आपको रख-रखाव में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
4. Amazon Brand - Symbol Women's Hooded Neck Cotton Blend Sweatshirt
अगर आप विंटर में कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो यह Symbol कॉटन स्वेटशर्ट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसका सॉलिड पैटर्न इसे किसी भी जगह पहनने के लिए आदर्श बनाता है और एक एलिगेंट कैजुअल लुक देता है। विंटेज मरून के साथ ही इसमें डस्की पिंक, फॉरेस्ट ग्रीन, आइरिस नेवी और जेट ब्लैक रंग भी मिल जाएंगे। यह S से लेकर 4XL तक के साइज में अमेजन पर उपलब्ध है, जिसमें आप साइज चार्ज को देखते हुए अपने लिए परफेक्ट फिट चुन सकती हैं। इसमें ज़िपर क्लोजर मिलता है, जिस वजह से इसे खुले और बंद दोनों तरह से स्टाइल किया जा सकता है। यह स्वेटशर्ट रेगुलर फिट और गोल गले में आता है।
5. Allen Solly Women's Regular Fit Solid Cropped Hoodie Sweatshirt
ट्रेंडी GenZ लुक के लिए आप यह क्रॉप्ड स्टाइल वाला Allen Solly सॉलिड स्वेटशर्ट चुन सकती हैं। इसका बेबी पिंक रंग बहुत ही प्यारा है। हालांकी, इसमें बोल्ड ब्लैक और स्टाइलिश ब्राउन रंग भी मिल जाएगा। यह 60% कॉटन, 40% पॉलिएस्टर मटेरियल से बने होने के कारण गर्म, आरामदायक और हल्का रहता है, ताकी सर्दियों में बिना किसी परेशानी के स्टाइलिश लुक पाया जा सके। इसका क्लासिक फिट और हुडेड नेकस्टाइल इसे फैशनेबल बनाता है, जिसके साथ आपका कैजुअल लुक भी बदल जाएगा। लंबी आस्तीनों वाले इस स्वेटशर्ट में आपको S से लेकर 2XL तक के अलग-अलग साइज भी मिल जाएंगे।
