कुर्ती, टॉप, शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ वही पुराने जींस और लेगिंग्स को पहन कर बोर हो चुकी हैं? तो क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए। आपको बता दें, पलाज़ो पैंट्स आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि इनका ढीला और आरामदायक फिट न सिर्फ पहनने में बेहद आसान होता है, बल्कि यह लुक को भी स्टाइलिश और आकर्षक बनाने में मदद करता है। फैशन की दुनिया में धूम मचा रहे इन पलाजो Pants को पारंपरिक लुक के लिए कुर्ती के साथ भी पहना जा सकता है और वेस्टर्न लुक के लिए क्रॉप टॉप के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। ऑफिस से लेकर कैज़ुअल आउटिंग और पार्टी तक, सही टॉप और एक्सेसरीज के साथ यह हर मौके के लिए एक शानदार विकल्प बन जाएगा।
देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख पढ़ें।
Women's Rayon Embroidered Palazzo Pants
अपने इंडो-वेस्टर्न लुक को निखारना है और कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो रेयॉन फैब्रिक में बना हुआ यह पलाजों पैंट Women's Rayon Embroidered Palazzo Pants को चुन सकती हैं। यह काफी मुलायम है जिसे आप पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं। इस पर की गई चिकनकारी एम्ब्रॉयडरी इसे आकर्षक और सोबर एथनिक लुक प्रदान करती है। साथ ही, इसका कट और फ्लेयर ऐसा डिज़ाइन किया गया है जिससे आपको चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, इलास्टिक वेस्टबैंड की वजह से यह आपके कमर पर आराम से फिट हो जाएगा।
किस तरह के टॉप वियर के साथ बढ़िया लगेगा?
- इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए एक सिंपल सॉलिड क्रॉप टॉप इसके साथ पहन सकती हैं और ऊपर से प्रिंटेड या थ्रेडवर्क वाला लॉन्ग श्रग डालकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
Women's Printed Viscose Crepe Flared Palazzo Pants
नवरात्रि के त्योहार में कुछ हल्का और आरामदायक पहनने का मन बना रही हैं तो यह Women's Printed Viscose Crepe Flared Palazzo Pants आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस पर बने सुंदर प्रिंट्स इसे साधारण प्लेन प्लाजो से अलग और ट्रेंडी दिखाते हैं। जिसे आप रोज़ाना के कैजुअल इस्तेमाल करने से लेकर ऑफिस, शॉपिंग या छोटे-मोटे गेट-टुगेदर के लिए पहन सकती हैं। विस्कोस क्रेप फैब्रिक से बने होने की वजह से यह त्वचा के लिए बेहद आरामदायक, हल्का और सांस लेने योग्य होता है। जिससे लंबे समय तक पहने रहने पर भी दिक्कत नहीं होगी।
किस तरह के टॉप वियर के साथ बढ़िया लगेगा?
- चूंकि यह एक प्रिंटेड प्लाजो है इसलिए इसके साथ प्लेन या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली स्ट्रेट कुर्ती जैसे व्हाइट, ब्लैक या प्लाजो के प्रिंट से मैचिंग कलर, आपके एथनिक लुक को निखारने में मदद कर सकती है।
Womens Palazzo Pants Cotton Fabric
वर्किंग महिलाओं का ज्यादातर समय उनके ऑफिस में ही बीतता है, ऐसे में जींस पहन कर लंबे समय तक रहना आरामदायक नहीं रहता। तब आप इस Womens Palazzo Pants Cotton Fabric को चुन सकती हैं।यह कॉटन फैब्रिक से बना हुआ है जो काफी मुलायम और आरामदायक होता है जिससे पूरे दिन पहनना आसान हो जाता है। यह वाइड लेग डिजाइन में बना हुआ है जिससे इसे पहन कर चलना-फिरना भी आरामदायक हो जाएगा। साथ ही, इसके निचले हिस्से पर बेहद खूबसूरत लेस वर्क दिया गया है जो इसे ट्रेंडी लुक दे रहा है।
किस तरह के टॉप वियर के साथ बढ़िया लगेगा?
- अगर आप ऑफिस या किसी फॉर्मल जगह जा रही हैं, तो एक प्लेन बटन-डाउन शर्ट के साथ इसे पहन सकती हैं या आप चाहे तो इसके साथ डार्क रंग की कुर्ती भी पहन सकती हैं क्योंकि यह पूरा सफेद रंग में आता है।
COTLAND Fashions Women Skirt Style Palazzo for Women
घूमने-फिरने का इरादा है लेकिन अभी टक आउटफिट तय नहीं किया? चुनें इस COTLAND Fashions Women Skirt Style Palazzo for Women को जो न सिर्फ आपको लंबे समय तक आराम देगा बल्कि स्टाइलिश दिखाने में भी मदद करेगा। जयपुर की पारंपरिक ब्लॉक-प्रिंट और एथनिक आर्ट से प्रेरित डिज़ाइनों के साथ बना हुआ यह पलाजो देखने में काफी आकर्षक है जो एक झटके में आपके लुक को फैशनेबल बना सकता है। वहीं कॉटन फैब्रिक से बने होने की वजह से इसे बार-बार धोकर पहनने पर भी यह खराब नहीं होगा। साथ ही, इसमें दिए गए पॉकेट कूल दिखने में मदद करता है।
किस तरह के टॉप वियर के साथ बढ़िया लगेगा?
- पलाज़ो का घेरा ज्यादा होने के कारण ऊपर फिटेड क्रॉप टॉप या प्लेन व्हाइट या ब्लैक टी-शर्ट पहनने से आपकी बॉडी शेप निखर कर आएगी और एक ट्रेंडी फ्यूजन लुक मिलेगा।
KZULLY | Palazzo for Women
स्टाइलिश वाइड-लेग डिजाइन में बना हुआ यह KZULLY | Palazzo for Women आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह का लुक देने में मदद करेगी। काले रंग में बना हुआ यह पलाजो पैंट रेयॉन फैब्रिक से बना हुआ है जो काफी आरामदायक और सांस लेने योग्य फैब्रिक होता है जिससे आप इसे लंबे समय तक आराम से पहन सकती हैं। वहीं, पूल ऑन क्लोजर की वजह से इसे पहनना और उतारना काफी आसान होता है। आपको बता दें, इसमें कमर पर सॉफ्ट और स्ट्रेचेबल इलास्टिक दी गई है, जिससे यह आसानी से फिट हो जाएगा और बिना किसी चुभन के कमर पर पूरे दिन ग्रिप बनाकर रखेगा।
किस तरह के टॉप वियर के साथ बढ़िया लगेगा?
- आप इसे घुटने या काफ लेंथ तक की स्ट्रेट कट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं जो आपको क्लासी एथनिक लुक देने में मदद करेगी।
