जब भी महिलाएं चूड़ियां लेती हैं तो सबसे पहले यह जरूर जानना चाहती हैं कि आजकल किसका क्रेज काफ़ी ज़्यादा है। ऐसे में कश्मीरी चूड़ियों के बाद शेल लटकन चूड़ियां आजकल फ़ैशन की दुनिया में धूम मचा रही हैं जो आपके हर एक आउटफिट के साथ बोहो-चिक स्पर्श दे सकती हैं। ये Shell लटकन Bangle Designs केवल देखने में ख़ूबसूरत होती हैं, बल्कि इनकी मदद से आपको पारंपरिक और मॉडर्न लुक भी मिलता है। इनमें आपको सिल्वर, रोज़ गोल्ड से लेकर पीले रंग तक के विकल्प मिल जाएंगे जिनमें शिप-शंखों के साथ-साथ मोतियां भी लगाई गई हैं। इसी कड़ी में यहां पर कुछ बढ़िया विकल्प दिए गए हैं, साथ ही नीचे यह भी बताया गया है कि इनको किन मौकों पर और आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
1. Sea Shell Jhumar Latkan Bangles Set of 4
ब्रास मटेरियल से बनी ये चूड़ियां पारंपरिक डिज़ाइन में आती हैं जो देखने में काफी सुंदर लगती हैं। इनमें लगे हैंगिंग चार्म वाली लटकन में शंख लगे हैं, जो हल्के हरे और गुलाबी रंग में आते हैं। स्लिप-ऑन क्लोजर की वजह से इन Latkan Bangles को पहनना और निकालना आसान होता है। यह 2.4 साइज़ में उपलब्ध हैं, और 2.10, 2.2, 2.4, 2.6 व 2.8 तक के अन्य साइज़ भी मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी कलाई के अनुसार चुन सकती हैं। यह सिल्वर रंग में उपलब्ध हैं, जिसमें गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग भी मिल जाएंगे।
किस मौके पर और किस आउटफिट के साथ पहन सकती हैं?
- लटकन वाली इन चूड़ियों को आप नवरात्रि से लेकर पंडाल देखने जाते समय सिल्क साड़ी या फिर लाइट सूट के साथ कैरी कर सकती हैं जो आपको आकर्षक बनाएँगी। इसके अलावा, इन्हें आप शादी के मौके पर भी पहन सकती हैं।
2. Designer Rose Gold Toned Bangles with Crystals
रोज गोल्ड रंग में आने वाली ये लटकन चूड़ियां देखने में काफी सुंदर लगती हैं। इन लटकन चूड़ियों में सीप लगाया गया है, जिससे इनकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इनमें हल्के गुलाबी रंग के मोती लगाए गए हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। स्लाइडिंग क्लैप्स की वजह से इन्हें आसानी से पहना और उतारा जा सकता है। 4 के सेट वाले इन बैंगल्स में अलग-अलग साइज़ भी मिल जाएंगे।
किस मौके पर और किस आउटफिट के साथ पहन सकते हैं?
- ये बैंगल्स मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक देते हैं, जिसकी वजह से आप इनको दिवाली या फिर छठ पूजा के मौके पर शरारा सेट, अनारकली या फिर साड़ी के साथ पहन सकती हैं, जो आपको बेहद सुंदर दिखाएंगी।
3. Beautiful Plated Bangle Set with Crystal
सिल्वर रंग वाली इन चूड़ियों को एलिगेंट थीम पर बनाया गया है, जो देखने में काफी सुंदर लगती हैं। इन Bangle Set में क्रिस्टल मोती लगाए गए हैं, जिनपर लाइट पड़ने पर सुंदर चमक होती है। चार के सेट वाली इन चूड़ियों को आप अलग-अलग रंग की ग्लास की चूड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं। ये देखने में तो सुंदर हैं ही, इनका लाइटवेट डिज़ाइन आपके हाथों को भारीपन का एहसास नहीं देता है।
किस अवसर पर और किस आउटफिट के साथ पहनें?
- ये चूड़ियां देखने में काफी सुंदर लगती हैं, जिनकी वजह से आप इन्हें शादी के मौकों, जैसे कि हल्दी और संगीत पर, लखनवी चिकनकारी या अनारकली सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके लुक को पूरा करेगा।
4. Taasha Craft Keya vibrant coloured handmade mirror
अगर आप आने वाले त्योहार के मौके पर, जैसे कि नवरात्रि, गरबा के लिए सुंदर हाथ से बनी चूड़ियां पहनना चाहती हैं, जो देखने में बढ़िया लगेंगी, तो इनका चुनाव कर सकती हैं। ये चूड़ियां हाथ से बनाई गई हैं, जिनमें काफी सुंदर धागों और सीप का इस्तेमाल किया गया है। कॉटन के धागों से बने होने की वजह से ये पहनने में आरामदायक होती हैं, साथ ही निकालते समय भी कोई समस्या नहीं होती है।
किस मौके पर और किस आउटफिट के साथ पहन सकते हैं?
- इन सुंदर चूड़ियों को आप रात के समय गरबा या फिर डांडिया खेलते समय चनिया चोली, साड़ी या फिर कुर्ता सेट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये देखने में इतनी सुंदर हैं कि इनको आप शादी में होने वाली कॉकटेल पार्टी में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करें इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।
5. RealTrend Handmade Adjustable Cowrie Shell Bengals
अगर आप ऐसी चूड़ियों की तलाश कर रही हैं जो आपको बीच वाली वाइब दें तो इन सेल वाली ये चूड़ियां का चुनाव बेहतर होगा। ये फोल्ड-ओवर क्लैस्प के साथ आती हैं जिससे इनको पहनना भी काफी आसान है। इसमें हरा और लाल रंग भी मिल जाएंगी जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
किस मौके पर और किस आउटफिट के साथ पहन सकते हैं।
- ये पीले रंग में हैं जिसकी वजह से इन्हें आप हल्दी, गृह प्रवेश या फिर पूजा-पाठ के मौके पर हल्के पीले या फिर लेमन रंग की साड़ी, कुर्ती सेट या फिर सुंदर पलाजो सेट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
