त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में अगर आप अपने फेस्टिव लुक को हर बार से थोड़ा अलग बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको वही पुराने स्टाइल के बजाय इंडो-वेस्टर्न को तवज्जो देनी चाहिए। जी हां, आजकल यह काफी ट्रेंड में है और साथ ही फेस्टिवल जैसे मौकों के लिए काफी अच्छा भी रहता है। Indo Western Dress उन महिलाओं के लिए भी बढ़िया रहती हैं, जो ट्रेडिशनल मगर कुछ मॉडर्न पहनना चाहती हैं। इनमें पारंपरिक कपड़ों जैसा काम तो होता है, मगर इनके स्टाइल उनसे एकदम अलग होते हैं। वहीं, इन्हें स्टाइल करने के भी कई तरीके हैं, जिस वजह से आप त्योहारों पर अपना मनचाहा लुक क्रिएट कर सकती हैं।
नीचे देखिए इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के 5 ट्रेंडी विकल्प-
1. Women Shrug Co Ord Set for Women Crop Top Palazzo Pants with Embroidered Jacket
स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट पहनने की चाह रखने वाली महिलाएं त्योहारों पर इस तरह का को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं। यह पलाज़ो पैंट, क्रॉप टॉप और खूबसूरत एंब्रॉइडर्ड जैकेट के साथ आता है। इसका ट्रेंडी टील रंग आपको त्योहारों की रोशनी में खूबसूरत दिखाएगा। इसमें विभिन्न साइज भी उपलब्ध हैं, जिससे एक परफेक्ट फिटिंग का विकल्प चुना जा सकता है। जैकेट पर किया गया एलिगेंट एंब्रॉइडरी डिजाइन आपके स्टाइल में चार-चांद लगाने का काम करेगा।
फेस्टिव स्टाइलिंग टिप
बालों में हल्का कर्ल करके आगे से ट्विस्टेड हेयरस्टाइल बनाएं और कानों में व्हाइट स्टोन वाले ड्रॉप इयररिंग्स पहनें। इसके अलावा, हाथों में मैचिंग ब्रेसलेट और फुटवियर के लिए ट्रॉन्सपैरेंट हील्स बढ़िया रहेंगी।
2. GARMENT GALAXY HOUSE indo-Western Dhoti Lahenga Blouse Set for Women
यह धोती लहंगा ब्लाउज सेट दिवाली या फिर करवा चौथ जैसे त्योहारों के लिए एक मॉडर्न आउटफिट हो सकता है। इसे पहनकर आप अपने वही पुराने साड़ी और लहंगे वाले लुक को एक नया ट्विस्ट दे सकती हैं। इसका ब्लाउज बैंग्लोरी सिल्क से बना है, जिसमें सामने की तरफ सुंदर सिक्वन एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है। वहीं, क्रीप सिल्क से बनी धोती में मिलने वाली सिक्वन एंब्रॉइडरी कमर पर खूबसूरत दिखती है। इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाली इस Women Dress में चिनोन सिल्क से बना श्रग मिलता है, जिसमें आकर्षक सिक्वन एंब्रॉइडरी बॉर्डर वर्क के साथ डिजिटल प्रिंट किया गया है।
फेस्टिव स्टाइलिंग टिप
गले में एक सुंदर कुंदन वाला हल्का और चिपका हुआ हार पहनें। कानों में मैचिंग स्टड्स पहनें और बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ें। इसके बाद, हाथ में ब्रेसलेट और पैरों फ्लैट्स पहनकर लुक पूरा करें।
3. FABNEX Kurta Set for Women | Stylish Cotton Printed Kurti Pant Set
फेस्टिवल पर कुछ हल्का, स्टाइलिश और एलिगेंट पहनने के लिए आप इस तरह का कुर्ती पैंट सेट ट्राई कर सकती हैं। यह कॉटन से बना है, जिस वजह से त्योहार पर कई घंटों तक पहने रखने पर भी भारी नहीं महसूस होता है। इसमें शानदार फ्लोरल प्रिंट वाला जैकेट मिलता है। इस Co-Ord Set में ऑफ व्हाइट के अलावा काले रंग का विकल्प भी मिल जाएगा। वहीं, यह S से लेकर 2XL तक के साइज में भी उपलब्ध है, जिससे आप अपनी माप के अनुसार एक सही विकल्प चुन सकती हैं।
फेस्टिव स्टाइलिंग टिप
कानों में पर्ल या फिर सी-शेल वाले लंबे इयररिंग्स पहनें और बालों में थोड़ा मेसी हेयरस्टाइल बनाएं। एक हाथ में मैचिंग ब्रेसलेट और दूसरे में बड़ी अंगूठी पहनें। इसके साथ बेज रंग की हील्स परफेक्ट दिखेंगी।
4. Sequin Embroidered Women's Kurta Palazzo Set with Dupatta
वैसे तो यह एक कुर्ता पलाज़ो सेट है, मगर इसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपको ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न लुक ही देगा। इसका कुर्ता शॉर्ट लेंथ और स्लीवलेस स्टाइल में आता है, जो कि ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा बोल्ड टच देता है। वहीं, इस पर किया गया खूबसूरत सिक्वन वर्क फेस्टिवल के लिए परफेक्ट है। यह सॉलिड पैटर्न वाले वाइड लेग पलाज़ो के साथ आता है, जिसे मुलायम फॉक्स जॉर्जेट फैब्रिक से बनाया गया है। इसमें मिलने वाला हल्का, लंबा और शीर दुपट्टा कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है।
फेस्टिव स्टाइलिंग टिप
कानों में मैचिंग या फिर ऑक्सीडाइज्ड ड्रॉप इयररिंग्स पहनें और बालों को हल्का कर्ल करें। हाथों में ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां बहुत सुंदर दिखेंगी और पैरों में हील्स या फिर फ्लैट्स पहनी जा सकती हैं।
5. madhuram women'S Vichitra Silk Dhoti Skirt And Choli With Short Coti Set
त्योहारों पर मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक के लिए यह धोती स्कर्ट और चोली सेट एकदम परफेक्ट रहेगा। यह हल्के हरे रंग में आता है और इसमें कई साइज भी उपलब्ध हैं। इस सेट को विचित्र सिल्क मटेरियल से बनाया गया है, जो कि हल्का और आरामदायक रहने के साथ ही देखने में काफी प्रीमियम लगता है। यह 3 पीस सेट धोती स्कर्ट, क्रॉप टॉप और मैचिंग कोटी के साथ आता है, जिसपर हैवी एंब्रॉइडरी वर्क भी किया गया है। कोटी की आस्तीनें लंबी हैं और उनके बॉर्डर पर भी एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है।
फेस्टिव स्टाइलिंग टिप
इस धोती सेट के साथ AD इयररिंग्स काफी आकर्षक लगेंगे। हाथों में आप ब्रेसलेट को स्टैक करके पहन सकती हैं और एक सुंदर रिंग भी डाल सकती हैं। पैरों के लिए हील्स अच्छी रहेंगी और बालों को खुला ही रखें।
