हर रोज दिखना है अलग? ये 5 ट्रेंडी Skirt लुक में लगाएंगी चार-चांद

रोजमर्रा में फैशन से समझौता किए बिना कंफर्ट और स्टाइल दोनों एकसाथ चाहती हैं, तो ये 5 ट्रेंडी स्कर्ट आपकी वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए। फिर चाहें आप कॉलेज गर्ल हों या फिर ऑफिस गोइंग वुमेन इनके सुंदर प्रिंट और डिजाइन आपको हर मौके पर खूबसूरत दिखाएंगें।
इस सीजन की ट्रेंडी स्कर्ट डिजाइन
इस सीजन की ट्रेंडी स्कर्ट डिजाइन

मौका चाहे जो हो, हम में से कोई भी महिला अपने फैशन से समझौता नहीं करना चाहती। हालांकी, रोजाना में अक्सर कंफर्ट की वजह से स्टाइल से मुंह मोड़ना पड़ जाता है! मगर, आपको ऐसा ना करना पड़े, इसके लिए हमने 5 ऐसी ट्रेंडी Skirt For Women ढूंढ निकाली हैं जो आपको काफी बेहतरीन दिखाएंगी। इनमें आपको आकर्षक प्रिंट और डिजाइन के साथ ही अलग-अलग पैटर्न देखने को मिलेंगे। अगर आप कॉलेज जाती हैं, तो इन्हें कैजुअल तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस जाने वाली महिलाएं इन्हें फॉर्मल और पार्टी के लिए बोल्ड तरीके से भी स्टाइल किया जा सकता है। चलिए, अब एक नजर इनके विकल्पों पर भी डाल लेते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • KOTTY Women's Solid Carbon Grey Maxi Skirt

    डेनिम स्कर्ट आज से नहीं, बल्कि कई सालों से वुमेन फैशन का हिस्सा रही हैं। एक ऐसे ही एवरग्रीन लुक के लिए आप इस कॉटन ब्लेंड से बनी स्कर्ट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। फ्रंट स्लिट और बटन क्लोजर इसे देखने में शानदार बनाता है। वहीं, ब्लू और कार्बन ग्रे जैसे रंगों के विकल्प ट्रेंडी लुक के लिए शानदार रहेंगे।

    इस तरह करें स्टाइल

    • पार्टी में एक बोल्ड लुक के लिए इसे आप सफेद रंग के क्रॉप टॉप, या फिर कैमिसोल टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग व्हाइल हील्स और एक मून डिजाइन वाला शोल्डर बैग बेहतरीन लगेगा।
    • अगर दोस्तों के साथ घूमने या कैजुअली स्टाइल करना चाहती हैं, तो सफेद सॉलिड टी-शर्ट और स्नीकर्स भी इसके साथ खूब जचेंगे। आप हाथ में एक सिल्वर एनालॉग भी पहन सकती हैं।
    01
  • ALYNE Women's Elastic Waist Pencil Bodycon Midi Skirt

    मुझे लगता है एक बेसिक सॉलिड स्कर्ट हर महिला के वॉर्डरोब में होनी चाहिए। यह आपके कई सारे लुक में काम आती है और साथ ही इसका फैशन कभी खत्म नहीं होता है। ऐसे में आप इस पेंसिल बॉडीकॉन मिडी स्कर्ट को देख सकती हैं, जो कि भूरे, काले, मरून और नेवी जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • ऑफिस में एक बोल्ड फॉर्मल लुक या फिर किसी खास इवेंट और मीटिंग के लिए आप इस Skirt For Women हल्के रंग की शर्ट जैसे सफेद या बेज के साथ पेयर करें। शर्ट को अंदर टक-इन करें और फुटवियर के लिए प्वाइंटेड बैलीज चुनें।
    • कैजुअल पार्टी के लिए इसे ऑफ शोल्डर टॉप या फिर टक-इन टीशर्ट के साथ पेयर किया जा सकता है। साथ में एक स्लिंग बैग और हील्स वाले स्नीकर्स काफी अच्छे दिखेंगे।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • NUEVOSDAMAS Floral Printed Pleated Navy/Multi Skirt

    मानसून का मौसम हो और वॉर्डरोब में कोई कपड़ा फ्लोरल प्रिंट वाला ना हो, ऐसा तो बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है। आपको रोजाना में आकर्षक और फ्रेश लुक देने के लिए यह प्रिंटेड स्कर्ट काफी शानदार रहेगी। वहीं, इसका प्योर जॉर्जेट मटेरियल उमस भरे दिनों में हल्का और हवादार एहसास देगा।

    इस तरह करें स्टाइल

    • लंच डेट से लेकर दिन की किसी पार्टी में जाने के लिए इसे आप मैचिंग या फिर कंट्रास्ट रंग के टैंक टॉप के साथ स्टाइल करें। इसके साथ ट्रान्सपैरेंट हील्स, सनग्लासेस और स्ट्रेट बाल बहुत ही सुंदर लगेंगे।
    • अगर आप पिकनिक या फिर वेकेशन पर इसे पहन रही हैं, तो अंदर टैंक टॉप के साथ ऊपर से एक हल्का पारदर्शी श्रग डाल सकती हैं। आरामदायक एहसास के लिए फ्लैट्स पहनें और बालों को हल्का कर्ल करें।

    स्टाइल स्ट्रीट पर देखें फैशन से जुड़े ऐसे ही अन्य ट्रेंड्स।

    03
  • Mehrang Spandex Women's Classic Stretchy All Time Trendy Skater Skirt

    ब्लैक एंड व्हाइट कलर कॉम्बीनेशन फैशन से कभी नहीं जाता है। इसी वजह से, यह ट्रेंडी स्केटर स्कर्ट आपके लिए एक शानदार आउटफिट साबित होगी। इस Skirt को आप गर्मियों के दिनों में कहीं भी घूमने-फिरने जाने के लिए स्टाइल कर सकती हैं। स्पेन्डेक्स से बने होने के कारण उठने-बैठने में आरामदायक भी रहती है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • यह एक स्पोर्टी लुक के लिए शानदार रहेगी। इसे आप बेसिक टी-शर्ट या फिर टैंक टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। नीचे स्पोर्ट्स शूज पहनें और एक कैप आपके पूरे लुक को बदलने का काम करेगी।
    • अगर इसे कैजुअल पार्टी में पहन रही हैं, तो इसके साथ फिटेड टॉप काफी अच्छा दिखेगा। आप हाई बूट्स या फिर स्नीकर्स पहन सकती हैं और बालों में हाई पोनीटेल बना सकती हैं।
    04
  • GRECIILOOKS Elegant High Waisted Pleated Midi Skirt for Women

    भारत में आजकल कोरियन ब्यूटी और फैशन अपने चरम पर है। अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती है, तो इस खूबसूरत प्लीटेड स्कर्ट को अपना बना सकती हैं। यह काले रंग में आती है और पॉलीब्लेंड मटेरियल से बनी है, जो कि रोजमर्रा के लिए हल्का और आरामदायक रहता है।

    इस तरह करें स्टाइल

    • ऑफिस, मीटिंग या फिर किसी फॉर्मल इवेंट के लिए इसके साथ हाई-नेक फुल स्लीव टॉप पहनें। पैरों के लिए बैलीज चुनें और साथ में एक सॉलिड टोट बैग कैरी करें।
    • सेमी-फॉर्मल या फिर कैजुअल लुक के लिए इसके साथ टक-इन शर्ट ऊपर से एक-दो बटन खुली हुई काफी बढ़िया दिखेगी। इसके साथ आप हील्स पहनें और एक सुंदर एनालॉग वॉच को पेयर करें।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऑफिस के लिए किस तरह की स्कर्ट अच्छी होती हैं?
    +
    ऑफिस के लिए आपको मिड लेंथ वाली स्कर्ट चुननी चाहिए, जो एक एलिगेंट लुक देती हैं। इसके लिए आप प्लीटेड, डेनिम या फिर बॉडीकॉन स्कर्ट देख सकती हैं। ज्यादा चटक रंगों से बचे और कोशिश करें, वह सॉलिड पैटर्न में हो।
  • पार्टी के लिए मिनी स्कर्ट को कैसे स्टाइल करें।
    +
    आप अपनी मिनी स्कर्ट के साथ क्रॉप या फिर टैंक टॉप पहन सकती हैं। वहीं, स्टेटमेंट ज्वेलरी, हील्स और शोल्डर बैग आपके लुक को कंपलीट करेगा। अपना मेकअप हल्का रखें और बालों को खुला या फिर पोनीटेल में बांध लें।
  • आजकल किस तरह की स्कर्ट ट्रेंड में हैं?
    +
    आजकल प्लीटेड, कोरियन, फ्लोरल प्रिंट और मिनी स्कर्ट काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप अपनी पसंद या फिर ओकेजन के हिसाब से चुन सकती हैं। दिन के लिए हल्के और रात के लिए थोड़े गहरे रंग चुने जा सकते हैं।