क्या आप हर बार जींस पहनने के बाद खुद को असहज महसूस करती हैं, खासकर गर्मी के मौसम में या लंबे घंटों तक बैठे रहने पर? चिंता न करें, आप अकेली नहीं हैं! फैशन की दुनिया में अब जींस के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जो स्टाइल, कम्फर्ट और वर्सेटिलिटी का परफेक्ट बैलेंस देते हैं। इसमें कार्गो पैंट से लेकर सॉफ्ट कॉटन ट्राउज़र और जॉगर्स जैसे कई विकल्प शामिल हैं। महिलाओं के लिए ऐसी ही 5 ट्रेंडी पैंट्स यहां शामिल की गई हैं, जो इस सीजन आपको जींस से हटकर कुछ अलग ट्राई करने और स्टाइलिश दिखाने के लिए बनी हैं। इन्हें आप डेलीवियर के लिए कॉलेज, ऑफिस, आउटिंग, ट्रेवल के दौरान पहन सकती हैं।
जींस से बोर हो गईं? इन 5 ट्रेंडी पैंट्स को ट्राई करें और दिखें फैशनेबल!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Soft & Comfortable Rayon Palazzo Pants for Women
एक कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए आपको इस सीजन में जींस के बजाय पलाज़ो पैंट जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह कैजुअल से लेकर इंडो-वेस्टर्न लुक तक के लिए अच्छी रहती है। इस पैंट को रेयॉन मटेरियल से बनाया गया है, जो कि हल्का और स्किन फ्रेंडली होने के साथ ही वॉशिंग मशीन में आसानी से धुला जा सकता है।
स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स
- इसे आप एथनिक लुक के लिए शॉर्ट या फिर लॉन्ग कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं। पलाज़ो का रंग गहरा है, जिस वजह से इसपर हल्के रंग की प्लेन या फिर प्रिंटेड कुर्ती अच्छी लगेगी।
- इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो आप इसके साथ एंब्राइडरी वर्क वाला क्रॉप टॉप पहनें। वहीं, कैजुअल लुक के लिए ट्रेंडी हॉल्टर नेक टॉप बेहतरीन रहेगा।
01Leriya Fashion Cargo Pants For Woman
रोजाना पहनना हो या फिर एक बढ़िया ट्रेवलिंग आउटफिट कार्गो पैंट हमेशा से ही अपने स्मार्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। ये जींस के मुकाबले काफी आरामदायक और हल्की भी होती हैं। यह Cargo Pant एलिगेंट हाई-वेस्ट डिजाइन में आती है। इसकी एक्स्ट्रा पॉकेट आपको अपना फोन, चाबी, लिपस्टिक सबकुछ साथ रखने की भी सुविधा देती हैं।
स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स
- अगर आप इसे डेलीवियर के लिए कॉलेज या ऑफिस में पहन रही हैं, तो एक स्ट्राइप्ड शर्ट या फिर टैंक टॉप के ऊपर सॉलिड ओपन शर्ट बढ़िया दिखेगी।
- ट्रेवलिंग या फिर ट्रैकिंग के लिए इस कार्गो के साथ फिटेड क्रॉप टॉप, टैंक टॉप या फिर लूज़ फिट टी-शर्ट पहनी जा सकती है, जो आपको कंफर्टेबल रखेगी।
02Bewakoof Women's Cotton Super Loose Fit Joggers
कंफर्टेबल कैजुअल लुक चाहती हैं, तो आपको अपनी वॉर्डरोब में भारी-भरकम जींस के बजाय यह जॉगर शामिल करना चाहिए। इसका पॉलीकॉटन मटेरियल मुलायम और दिनभर पहने रखने के लिए हल्का रहता है। वहीं, इसमें स्टैंडर्ड लंबाई के साथ आरामदायक एहसास देने वाला ओवरसाइज्ड फिट मिलता है।
स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स
- ट्रेवल हो या फिर जिम इस जॉगर के साथ आप सॉलिड टैंक टॉप या फिर ग्राफिक टी-शर्ट पहनकर अपने कैजुअल लुक को स्मार्ट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
- यह जॉगर ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ भी पेयर किया जा सकता है। वहीं, आप चाहें तो इसके साथ एक बेसिक व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जैकेट पहन सकती हैं।
03Wide Leg Cotton Trousers for Women
कोरियन स्किन केयर ही नहीं, बल्कि कोरियन फैशन का ट्रेंड भी जोरों पर है। ऐसे में आप बोरिंग जींस की जगह यह स्टाइलिश Korean Pantपहन सकती हैं। यह आरामदायक कॉटन मटेरियल से बनी है और क्लासिक स्टाइल में आती है। इसका बेज रंग आपको एक एलिगेंट और स्मार्ट लुक देगा, जो ऑफिस या कॉलेज के लिए परफेक्ट है।
स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स
- प्रोफेशनल लुक के लिए इस ट्रेंडी कोरियन पैंट के साथ व्हाइट लिनन शर्ट, पोलो टी-शर्ट या फिर सॉलिड फिटेड टैंक टॉप पेयर किया जा सकता है।
- अगर आप एक बोल्ड लुक चाहती हैं, तो आप ट्रेंडी लेस टॉप या फिर बैकलेस टॉप को इस पैंट के साथ पहनकर परफेक्ट पार्टी लुक पा सकती हैं।
फैशन के अन्य टिप्स स्टाइल स्ट्रीट पर देखे जा सकते हैं।
04Nermosa High-Waist Korean Trousers
यह एक सॉफ्ट कॉटन ट्राउजर है, जो इस सीजन जींस की जगह ले सकता है। इसे आप कैजुअल से लेकर फॉर्मल लुक तक के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इसका वाइड लेग डिजाइन ना सिर्फ आपको कंफर्टेबल रखता है, बल्कि आपको वायरल Gen-Z लुक भी देता है।
स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स
- ब्राउन रंग के साथ आप ब्लैक या व्हाइट किसी भी रंग का टॉप वियर कर सकती हैं। कैजुअल लुक के लिए क्रॉप टी-शर्ट या फिर कोरियन टॉप बढ़िया लगेंगे।
- इसके साथ फॉर्मल लुक लेने के लिए आप सॉलिड या फिर स्ट्राइप्ड शर्ट पहन सकती हैं। इसके अलावा, टैंक टॉप के ऊपर स्लिम फिट ब्लेज़र भी शानदार लगता है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
कौन-सी पैंट किस बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है?
सिर्फ वॉर्डरोब में ट्रेंडी पैंट शामिल कर लेने से ही काम पूरा नहीं होता। हर पैंट एक खास बॉडी टाइप के लिए होती है। ऐसे में अपने बॉडी टाइप के हिसाब से सही पैंट चुनना जरूरी है। आइए जानते हैं, ये ट्रेंडी पैंट किसके लिए सही हैं-
- कार्गो पैंट्स में साइड पॉकेट्स और थोड़ी ढीली फिटिंग होती है। रेक्टेंगल या दुबले-पतले बॉडी टाइप को यह थोड़ा वॉल्यूम और कर्व्स का लुक देती है।
- कॉटन ट्राउजर की स्ट्रेट-फिट या टेलर्ड कट हर शरीर पर बहुत स्ट्रक्चर्ड और एलिगेंट लगती है। एप्पल बॉडी टाइप के लिए हाई-वेस्टेड कॉटन ट्राउजर पेट को टमी-टकर की तरह सुडौल लुक देते हैं।
- जॉगर्स नीचे एंकल पर इलास्टिक से टाइट होते हैं और हिप्स व जांघों पर थोड़े ढीले होते हैं। अगर आपके कंधे या ऊपरी शरीर चौड़ा है, तो Joggers निचले हिस्से में वॉल्यूम जोड़कर शरीर के शेप को बैलेंस कर देते हैं।
- कोरियन पैंट्स हाई-वेस्टेड और ऊपर से नीचे तक वाइड-लेग होती हैं। यह पियर शेप बॉडी में हिप्स और जांघों के भारीपन को बहुत ही खूबसूरती से छुपाती हैं और पैरों को लंबा दिखाने में मदद करती हैं।
- प्लाजो का घेर ज्यादा होता है, जिससे यह एक स्कर्ट जैसा फ्लोइंग लुक देता है। लंबे कद और पियर शेप वाली महिलाओं पर प्लाजो सबसे ज्यादा ग्रेसफुल लगता है।
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- जींस के विकल्पों को विभिन्न अवसरों के लिए कैसे स्टाइल करें?+कैजुअल लुक के लिए इन्हें टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ, ऑफिस के लिए ब्लाउज और हील्स के साथ, और पार्टी के लिए शिमरी टॉप और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
- जींस की जगह कौन से पैंट सबसे आरामदायक होते हैं?+पलाज़ो और वाइड-लेग पैंट सबसे आरामदायक विकल्पों में से हैं, खासकर गर्मियों में।
- क्या ये पैंट हर बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं?+हां, सही कट और स्टाइल चुनने से ये पैंट लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं।
- इन पैंट्स को ऑफिस में कैसे स्टाइल करें?+कॉटन पैंट्स को ब्लेज़र और हील्स के साथ, या पलाज़ो को फॉर्मल टॉप के साथ पेयर करके ऑफिस लुक पा सकते हैं।
- क्या इन पैंट्स को सर्दियों में भी पहना जा सकता है?+हां, ऊनी या मोटे कपड़े के वाइड-लेग या कार्गो पैंट सर्दियों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
You May Also Like