5 ट्रेंडी डिजाइन वाली Short Kurti से आपको हर दिन मिलेगा नया अंदाज़!

रोजाना में कॉलेज, ऑफिस पहनने के लिए कुछ स्टाइलिश और आरामदायक तलाश रही हैं, तो शॉर्ट कुर्ती आपके लिए परफेक्ट फिट हैं। इन्हें पलाज़ो, जींस, पैंट, स्कर्ट किसी के भी साथ पेयर कर सकते हैं।
डेली वियर के लिए 5 ट्रेंडी शॉर्ट कुर्ती डिजाइन
डेली वियर के लिए 5 ट्रेंडी शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

आजकल शॉर्ट कुर्तियां काफी ट्रेंड में हैं। सिंपल से लेकर मॉडर्न GenZ लुक तक के लिए लड़कियां इन्हें कई तरह से स्टाइल कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी हर रोज एक नए अंदाज के साथ तैयार होना चाहती हैं, तो आपको यहां शॉर्ट कुर्ती डिजाइन जरूर देखने चाहिए। इनमें आपको फैशन में छाई कॉर्सेट कुर्ती से लेकर फ्रॉक और स्ट्रेट स्टाइल वाले विकल्प देखने को मिलेंगे। इन्हें आप अपने स्टाइल या फिर ओकेजन के हिसाब से अलग-अलग बॉटम के साथ पेयर कर सकती हैं। वहीं, सही प्रकार के फुटवियर और ज्वेलरी आपके बोरिंग लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं। मेरे हिसाब से, हर लड़की की वॉर्डरोब में एक-दो शॉर्ट कुर्तियां जरूर होनी चाहिए।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kalaanj Women's Short Kurti - 3/4 Sleeve

    इंडो-वेस्टर्न से लेकर सिंपल एथनिक लुक के लिए आप इस तरह की शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। यह कमर तक की लंबाई में आती है, जिस वजह से अलग-अलग बॉटम के साथ पेयर की जा सकती है। इसका खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट और डोरी वाला डिजाइन आपके स्टाइल को आकर्षक बनाता है। वहीं, ¾ बाजू आराम का ख्याल रखती हैं।

    डेली स्टाइलिंग टिप

    • इस Kurti For Women को बेज रंग के पलाज़ो या फिर सॉफ्ट कॉटन ट्राउज़र के साथ पहनें।
    • छोटे ईयररिंग्स, पतली चेन और हाथों में स्टेकेबल ब्रेसलेट इसके साथ शानदार दिखेंगे।
    • पैरों के लिए आरामदायक फ्लैट्स चुनें, जिसके लिए ब्राउन रंग और कोल्हापुरी डिजाइन अच्छा रहेगा।
    01
  • Amazon Brand - Tavasya Women Floral Printed Short Kurti

    ट्रेंडी फ्लोरल प्रिंट डिजाइन में आने वाली यह खूबसूरत कुर्ती रोजाना में एक फैशनेबल लुक के लिए परफेक्ट है। इसका पीछे से डोरी बांधने वाला डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। यह प्रिंटेड कुर्ती स्लीवलेस स्टाइल में आती है और इसका चौकोर गला कॉलर बोन को आकर्षक तरीके से दिखाता है। इसमें कई साइज भी उपलब्ध हैं।

    डेली स्टाइलिंग टिप

    • इसे गहरे बेज रंग के लिनन पैंट या फिर स्ट्रेट फिट ब्लैक पैंट के साथ पेयर करें।
    • कानों में छोटी झुमकी और हाथ में एक ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट लुक को कंपलीट करेगा।
    • पैरों के लिए आप ब्लैक हील्स या फिर प्लेटफॉर्म सैंडल्स चुन सकती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Amazon Brand - Myx Women Printed Regular Cotton Short Kurti

    अगर आपको रोजाना के लिए एक ट्रेंडी मगर आरामदायक शॉर्ट कुर्ती चाहिए, तो यह डिजाइन आपके लिए अच्छा है। रेगुलर स्टाइल वाली इस कुर्ती को बैंडेड कॉलर के साथ डिजाइन किया गया है। इस Cotton Kurti की आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में आती हैं। इसमें विभिन्न प्रिंट और कलर ऑप्शन आपको अमेजन पर मिल जाएंगें।

    डेली स्टाइलिंग टिप

    • यह रेगुलर फिट कुर्ती ब्राउन स्ट्रेट पैंट या फिर सफेद सलवार के साथ पहनी जा सकती है।
    • इसके साथ कानों में छोटे डायमंड स्टड्स और हाथ में एनालॉग वॉच अच्छी दिखती है।
    • पैंट के साथ ब्लॉक हील्स और सलवार के साथ जूतियों को पेयर करके खूबसूरत दिखेंगी।
    03
  • SONISHA Women's Rayon Floral Print Short Kurti for Women

    इस ट्रेंडी कॉर्सेट स्टाइल वाली इस कुर्ती को आरामदायक कॉटन मटेरियल से बनाया गया है, जो रोजमर्रा में पहनने के लिए अच्छा रहता है। यह फ्लोरल प्रिंट और स्क्वायर नेक डिजाइन में आती है, जिससे आपका डेली लुक स्टाइलिश बनता है। इसमें शानदार बेल स्लीव्स दी गई हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगती हैं।

    डेली स्टाइलिंग टिप

    • एक फैशनेबल लुक के लिए ग्रे रंग की डैमेज जींस या फिर बूट कट जींस पेयर करें।
    • यह ऑक्सीडाइज्ड झुमकों या फिर पर्ल ईयररिंग्स के साथ स्टाइल की जा सकती है।
    • जींस के साथ आप कैजुअल व्हाइट स्नीकर्स या फिर मोजरियां भी पहन सकती हैं।

    स्टाइल स्ट्रीट में देखिए फैशन से जुड़ी अन्य जानकारियां।

    04
  • Womens Pure Cotton Off White Printed Short Kurti with Side Lace-Up Detail

    शॉर्ट लेंथ में आने वाली यह कुर्ती ऑफ व्हाइट रंग में आती है, जो कि किसी भी मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन है। 100% कॉटन मटेरियल और रेगुलर फिट इसे रोजाना के लिए आरामदायक बनाता है। यह प्रिंटेड कुर्ती सॉलिड पैटर्न में आती है, जिसमें स्टाइलिश बेल स्लीव्स और पतले लेस वर्क के साथ चौकोर आकार का गला दिया गया है।

    डेली स्टाइलिंग टिप

    • इसे आप एक डार्क ब्लू डेनिम के साथ या फिर प्रिंटेड पलाजो के साथ पहन सकती हैं।
    • इस Women Kurti के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनें, जैसे छोटे झुमके और एक पतला ब्रेसलेट।
    • जींस के साथ कैजुअल स्नीकर्स और पलाजो के साथ फ्लैट्स बढ़िया दिखती हैं।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शॉर्ट कुर्ती को रोज़ाना कैसे स्टाइल करें?
    +
    शॉर्ट कुर्ती को जींस, सिगरेट पैंट या पलाज़ो के साथ पेयर करें। कैजुअल लुक के लिए स्नीकर्स और फॉर्मल के लिए सैंडल पहनें।
  • रोज़ाना पहनने के लिए कौन सा फैब्रिक सबसे अच्छा है?
    +
    कॉटन, रेयॉन, लिनेन और खादी जैसे हल्के और सांस लेने वाले फैब्रिक रोज़ाना पहनने के लिए सबसे आरामदायक होते हैं।
  • क्या शॉर्ट कुर्ती ऑफिस के लिए उपयुक्त है?
    +
    जी हां, प्लेन या हल्के प्रिंट वाली स्ट्रेट कट शॉर्ट कुर्ती को ट्राउजर या पैंट के साथ पेयर करके ऑफिस के लिए एक स्मार्ट और प्रोफेशनल लुक बनाया जा सकता है।
  • शॉर्ट कुर्ती के साथ एक्सेसरीज का चुनाव कैसे करें?
    +
    रोज़ाना पहनने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज चुनें, जैसे छोटे झुमके, एक पतली चेन या एक ब्रेसलेट।
  • शॉर्ट कुर्ती को किन बॉटम वियर के साथ पहनना चाहिए?
    +
    शॉर्ट कुर्ती को जींस (स्किनी, स्ट्रेट, मॉम), लेगिंग्स, पलाज़ो पैंट्स, सिगरेट पैंट्स, या यहां तक कि शॉर्ट्स और स्कर्ट के साथ भी पहना जा सकता है, जो अवसर और आपके स्टाइल पर निर्भर करता है।