हिमालयी ट्रेल पर हर कदम एक जैसी जमीन पर नहीं पड़ता। कहीं सूखी चट्टान मिलती है, कहीं ढीली मिट्टी, कीचड़ या बर्फ। ऐसे रास्तों पर जूते की पकड़ केवल रबर के नाम से तय नहीं होती। आउटसोल पर बने लुग का आकार, गहराई और उनके बीच की दूरी भी जमीन के साथ ग्रिप बदलते हैं। REI के अनुसार, “चट्टानी और ऊबड़ खाबड़ रास्तों के लिए गहरे और अलग-अलग दिशा में बने लुग उपयोगी होते हैं, जबकि कीचड़ में ज्यादा दूरी वाले लुग मिट्टी को जल्दी बाहर निकालते हैं।” कुछ ट्रेकिंग जूतों में शैंक या रॉक प्लेट भी मिलती है, जो तलवे को ज्यादा स्टेबल और सख्त रखती है। वहीं GORE-TEX जैसी वाटरप्रूफ परत बारिश और गीली जमीन पर पैरों को सूखा रखने के लिए इस्तेमाल होती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें पुरुषों के हिमालयन ट्रेकिंग के साथ बनने वाले 5 बेहतरीन हाइकिंग शूज और जानें उनके बारे में विस्तार से।
Boldfit Trekking & Hiking Shoes for Man
रास्ता मुश्किल हो तो जूते की पकड़ सबसे पहले याद आती है
- ट्रेक पर असली परेशानी तब शुरू होती है जब रास्ता सीधा न हो। पत्थर, मिट्टी या गीली जमीन पर पैर फिसलने का डर बना रहता है। इन Trekking Shoes में एंटी-स्किड रबर आउटसोल मिलता है, जो ऐसे रास्तों पर पकड़ बनाए रखने में मदद करता है। हाई नेक डिजाइन टखने को सपोर्ट देता है और लेस वाला फिट पैर को अपनी जगह रखने में मदद करता है।
- बारिश या गीली घास वाले रास्ते के लिए ऊपरी हिस्सा वॉटर रिपेलेंट है। अंदर का ब्रीदेबल मेश गर्मी और पसीने को को कम करता है, जबकि EVA इनसोल लंबे रास्ते पर पैरों के नीचे कुशन देता है।
01
ASIAN Men's Everest-21 Sports Trekking & Hiking Shoes
पहाड़ी रास्तों पर चलते समय आराम भी जरूरी है
- ट्रेकिंग में हर रास्ता एक जैसा नहीं होता। कहीं चढ़ाई है, कहीं लंबी वॉक और कहीं जमीन लगातार बदलती रहती है। ऐसे सफर में जूते का काम सिर्फ पैर ढकना नहीं होता। रबर आउटसोल रास्ते पर पकड़ बनाता है, जबकि हाई नेक डिजाइन टखने के आसपास ज्यादा कवरेज देता है।
- लंबी वॉक के दौरान पैरों के नीचे की कुशनिंग भी मायने रखती है। इन ASIAN Shoes में मेमोरी फोम इनसोल दिया गया है, जो पैरों के नीचे नरम कुशन देता है। लेस वाला फिट जूते को पैर के हिसाब से कसने देता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ADD GEAR CTR Trekking Shoes for Men
बारिश वाले ट्रेक पर जूतों की असली परीक्षा होती है
- सूखे रास्तों पर लगभग कोई भी ट्रेकिंग जूता ठीक लग सकता है। मुश्किल तब आती है जब रास्ते पर गीली मिट्टी, काई या फिसलन वाली चट्टानें मिलें। इस GEAR के जूतों में ट्रैक्शन वाला GUM रबर सोल है, जिसे खास तौर पर फिसलन वाली जमीन पर पकड़ के लिए बनाया गया है।
- लंबी वॉक में हर कुछ कदम पर जूते से मिट्टी चिपकती रहे, तो चलना और मुश्किल हो जाता है। इन Hikers Shoes का क्लीटेड आउटसोल चलते समय मिट्टी और छोटे कण बाहर निकालने के लिए बनाया गया है। लेस वाला फिट मोटे सोक्स पहनने पर भी अपनी जरूरत के हिसाब से कसा जा सकता है। यही वजह है कि यह जूता खास तौर पर बारिश में होने वाली ट्रेकिंग और गीले रास्तों का बढ़िया साथी बनता है।
03
Impakto Mens Edgerunner Rooted Big Toe Box Trekking & Hiking Shoes for Men
लंबी चढ़ाई में जूते हल्के रहें तो सफर थोड़ा आसान लगता है
- ट्रेकिंग में हर कदम के साथ भारी जूते उठाते रहना थकान बढ़ा सकता है। Impakto EdgeRunner का फोकस हल्के वजन और लंबे रास्ते पर आराम देने पर है। इसमें शॉक-अब्जोर्ब करने वाला CS टेक्नोलॉजी वाला हील और कुशनिंग दी गई है, ताकि चढ़ाई और लंबी वॉक के दौरान पैरों पर पड़ने वाला दबाव कम रहे।
- रास्ता बदलते ही पकड़ की जरूरत भी बदल जाती है। इसका एंटी-स्किड रबर आउटसोल और EVA मिडसोल ऊबड़-खाबड़ जमीन पर ग्रिप और कुशनिंग को साथ रखते हैं। ऊपर की तरफ नमी संभालने वाला डिजाइन पैरों को सूखा रखने में मदद करता है।
04
Men Outrider 2 HA Outdoor Hiking & Trekking Shoes
पहाड़ी रास्तों के लिए जूते में पकड़ के साथ आराम भी चाहिए
- लंबे ट्रेक में सिर्फ मजबूत जूता काफी नहीं होता। कई घंटे चलने के बाद पैरों के नीचे अच्छी कुशनिंग भी फर्क डालती है। इस हाई टॉप मॉडल में कुशन वाला फुटबेड और मीडियम कुशनिंग दी गई है, जबकि रबर का टेक्सचर्ड आउटसोल रास्ते पर पकड़ बनाए रखने में मदद करता है।
- हाई टॉप डिजाइन इसकी दूसरी खास बात है। टखने तक आने वाला जूता पहाड़ी रास्तों पर ज्यादा कवरेज देता है और लेस वाला फिट इसे पैर के हिसाब से कसने देता है। सिंथेटिक अपर के साथ इसका पूरा डिजाइन ट्रेकिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।