हीटर वाली ये 5 टॉप लोड वॉशिंग मशीनें कपड़ों से निकालेंगी बैक्टेरिया! देखें LG, Haier जैसे मॉडल्स

अगर आप अपने कपड़ों से सिर्फ गंदगी ही नहीं बल्कि बैक्टेरिया और जर्म को भी निकालना चाहते हैं, तो इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी रहती है। इसके टॉप लोड वाले मॉडल्स के लिए Haier, LG और IFB जैसे ब्रांड पसंद किए जाते हैं। अलग-अलग क्षमताओं से लैस ये मशीनें कॉम्पैक्ट स्पेस के लिए भी बढ़िया रहती हैं।
इन-बिल्ट हीटर टॉप लोड वॉशिंग मशीन
इन-बिल्ट हीटर टॉप लोड वॉशिंग मशीन

कपड़ों को साफ करने, जिद्दी दागों को निकालने और उन्हें बैक्टेरिया मुक्त बनाने के लिए हीटर वाली वॉशिंग मशीनें आजकल काफी लोकप्रिय हो रही हैं। वहीं, यह सुविधा अब टॉप लोड वॉशिंग मशीन में भी आ चुकी है। इस वजह से, छोटे घरों और फ्लैटों में भी इन्हें आराम से रखा जा सकता है। LG, वोल्टास बेको, IFB, व्हर्लपूल और Haier कुछ ऐसे ब्रांड हैं, जो अलग-अलग क्षमता के मॉडल पेश करते हैं। इन्हें उपभोगता अपनी कपड़ों धुलने की जरूरत या फिर घर के सदस्यों के अनुसार चुन सकते हैं।

हीटर वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन क्यों चुनें?

इस तरह के मॉडल चुनने के एक-दो नहीं बल्कि कई लाभ हैं। ये आपके कपड़ों को साफ और स्वच्छ बनाती है। वहीं, बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों के कपड़े धुलने के लिए ये काफी अच्छी रहती हैं। आइए इनके कुछ मुख्य लाभ जानें-

  • गर्म पानी बैक्टीरिया और कीटाणुओं को प्रभावी ढंग से मारता है, जिससे कपड़े स्वच्छ और हाइजीनिक बनते हैं।
  • यह एलर्जी से पीड़ित लोगों और बच्चों के कपड़ों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
  • वहीं, गर्म पानी जिद्दी दाग-धब्बों, जैसे तेल, ग्रीस और खाने-पीने के दाग को हटाने में भी मदद करता है, जिससे डिटर्जेंट की एफिशियंसी बढ़ती है।
  • यह कपड़ों के रेशों को ढीला कर देता है, जिससे गहरी सफाई आसानी से हो पाती है और कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 Kg, In-Built Heater, Front Panel Design, NZP Technology, Oceanus Wave Drum, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप एक मीडियम इंडियन फैमिली में रहते हैं, तो 8 किलोग्राम क्षमता की यह Haier वॉशिंग मशीन आपके लिए आदर्श है। इसका फुली ऑटोमैटिक ऑपरेशन कपड़ों को एक ही टब में धुलने और सुखाने का काम करता है। सामान्य लोड में यह मशीन 40 मिनट के अंदर वॉश साइकिल पूरी करने में सक्षम है। वहीं, 780 RPM की स्पिन स्पीड के साथ कपड़े कम समय में धुलते और अच्छी तरह सूखते हैं।

    इन फीचर से कपड़े बनेंगे स्वच्छ

    • इसका In-Built Heater 30% एकसमान गर्माहट के साथ काम करता है। चाहें तीन दिन पुराना दाग हो या फिर चाय, कॉफी, हल्दी जैसे 100 से भी ज्यादा धब्बे! इसमें कपड़े धुलने पर बिना हाथों की मेहनत के ये दाग-धब्बे आसानी से निकल जाते हैं।
    • सिर्फ हीटर ही नहीं बल्कि कपड़ों को उनकी जरूरत के हिसाब से साफ करने के लिए गर्म पानी के 3 मोड भी मिलते हैं। बच्चों या किसी बीमार व्यक्ति के कपड़े धुलने के लिए इसके एलर्जेन फ्री मोड का इस्तेमाल करें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • स्पेशल फीचर- मैजिक फिल्टर

    खूबियां

    • क्विक वॉश फीचर
    • ओशिनस वेव ड्रम

    कमी

    • पानी की ज्यादा खपत।
    01
  • LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    घरेलू उपकरणों के मशहूर ब्रांड LG की यह 8 किलो वॉशिंग मशीन स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी के जरिए ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देती है। इसमें सामान्य से लेकर अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को धुलने के लिए 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मजबूत स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है, जिसका लिंट फिल्टर धुलाई वक्त कपड़ों से निकलने वाले रोएं आदि अलग कर देता है।

    इन फीचर से कपड़े बनेंगे स्वच्छ

    • Turbo Drum और जेट स्प्रे+ टेक्नोलॉजी का तालमेल कपड़ों पर जमी जिद्दी धूल व गंदगी मिनटों में निकाल देता है। इसकी वजह से आप हाथों से कपड़े घिसने की मेहनत से बचते हैं और साथ ही पानी की भी बचत होती है।
    • इन-बिल्ट हीटर वाली यह LG की टॉप लोड Washing Machine कपड़ों को भाप के जरिए गहराई से साफ करती है। वहीं, अगर आपके घर में बच्चे हैं और उनके मिट्टी में लिपटे कपड़े आसानी से धुलने हैं, तो इसकी स्टेन क्लीन वॉश काम आएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • फीचर- चाइल्ड लॉक, LED डिस्प्ले
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन

    खूबियां

    • ऑटो प्री-वॉश
    • WiFi कंट्रोल फंक्शन

    कमी

    • धीमी स्पिन स्पीड।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Stainwash Pro Fully Automatic Top Load Washing Machine

    छोटे परिवार, कपल या फिर बैचलर्स के लिए इस 7.5 किलोग्राम क्षमता की Whirlpool वॉशिंग मशीन में कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। यह अपनी 6th सेंस टेक्नोलॉजी के जरिए पानी की खपत, डिटर्जेंट की मात्रा और वॉश टाइम को कपड़ों के लोड व धुलाई की जरूरत के हिसाब से सेट करती है। इसमें मिलने वाली ज़ीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी पानी के कम दबाव में भी टब को तेजी से भरती है।

    इन फीचर से कपड़े बनेंगे स्वच्छ

    • यह ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 48 घंटे से भी पुराने दाग-धब्बों को निकालने की क्षमता रखती है। बच्चों के कपड़ों पर अक्सर लगने वाले तेल, केचअप और घास के दागों को इसमें आसानी से साफ किया जा सकता है।
    • इसका बिल्ट-इन हीटर फंक्शन पानी को आदर्श तापमान पर गर्म करता है। वहीं, यह लॉन्ड्री की जरूरत के हिसाब से सबसे अच्छी सेटिंग सेट करके कपड़े धुलती है, ताकी वे पूरी तरह हाइजनिक और क्लीन बनें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
    • फिनिश टाइप- ग्रेफाइट
    • साइकिल विकल्प- हैवी ड्यूटी
    • नॉइज लेवल- 63 db
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन

    खूबियां

    • एक्सप्रेस वॉश
    • ऑटो टब क्लीन

    कमी

    • वॉश प्रोग्राम के लिए अलग-अलग बटन ना होना।
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह Voltas Beko ब्रांड की टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो 10 किलोग्राम की बड़ी क्षमता में आती है। कपड़ों को उनके फैब्रिक और धुलाई की जरूरत के हिसाब से धोने के लिए इसमें 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसका स्टेनलेस स्टील जेंटल Wave Drum कपड़ों पर ज्यादा कठोर हुए बिना उन्हें अच्छी तरह साफ करता है। वहीं, मजबूत मेटल बॉडी लंबे समय तक चलती है।

    इन फीचर से कपड़े बनेंगे स्वच्छ

    • चाहें आपको ज्यादा मैले कपड़े धुलने हों या फिर सर्दियों में ऊनी कपड़ों को अच्छी तरह साफ करना हो, इसका इन-बिल्ट हीटर ये दोनों काम बखूबी करता है। यह प्रक्रिया कम बिजली और पानी की खपत में पूरी होती है।
    • साधारण मशीनों से अलग इस Voltas Beko Washing Machine में मिलने वाला डबल वॉटरफॉल कपड़ों से डिटर्जेंट को अच्छी तरह निकालता है, जिससे उनपर सफेद धब्बे नहीं रहते और साथ ही वे बेहतर तरीके से साफ भी होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • स्पिन स्पीड- 700 RPM
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

    खूबियां

    • रिअर कंट्रोल पैनल
    • ऑटो बैलेंस डिटक्शन

    कमी

    • स्टीम वॉश की सुविधा ना होना।
    04
  • IFB 11 Kg 5 Star with DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    11 किलोग्राम की क्षमता वाली इस IFB वॉशिंग मशीन को बड़ी इंडियन फैमिली में रहने वाले लोग आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून, सर्दी और उमस वाले दिनों में कपड़ों को आसानी से सुखाने के लिए यह 720 RPM स्पिन स्पीड के साथ काम करती है। इसका एडवांस्ड AI फंक्शन कपड़ों को उनके भार और फैब्रिक के हिसाब से सही टाइम, वॉश साइकिल और पानी की खपत के साथ धुलता है।

    इन फीचर से कपड़े बनेंगे स्वच्छ

    • पावर स्टीम टेक्नोलॉजी 60°C तक के तापमान पर भाप बनाती है, जिससे 99.9% कीटाणु, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कण खत्म हो जाते हैं और साफ-सफाई बनी रहती है। यह बच्चों के कपड़ों, नाजुक कपड़ों और बहुत ज्यादा गंदे कपड़ों के लिए एकदम सही है।
    • यह मशीन इन-बिल्ट हीटर और Stain Fighter जैसी सुविधाओं के जरिए कपड़ों पर लगने वाले जिद्दी दाग-धब्बों को निकालती है। इसकी वजह से आपको उन्हें ना तो भिगोकर रखना पड़ता है और ना ही हाथों से घिसना होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कंट्रोल टाइप- टच
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • डिस्प्ले- एलईडी
    • खास फीचर- एक्वा एनर्जी

    खूबियां

    • ऑटो टब क्लीन
    • लिंट टावर फिल्टर

    कमी

    • वोल्टेज फ्लक्चुएशन में प्रदर्शन की समस्या।
    05

इन-बिल्ट हीटर वाले टॉप लोड मॉडलों की तुलना

प्रत्येक वॉशिंग मशीन की क्षमता, प्रदर्शन और सुविधाएं अलग-अलग हैं। ऐसे में आप अपनी प्राथमिकताओं के साथ बजट पर गौर करते हुए इन पांचों विकल्पों में से एक उपयुक्त मॉडल का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

खास सुविधा

Haier Washing Machine (ETL80-HC5S8 | Dark Jade Silver)

8 किलोग्राम

15

गर्म पानी के 3 मोड

LG Washing Machine (T80V4OB1S, Onyx Black)

8 किलोग्राम

8

जेट स्प्रे+ टेक्नोलॉजी

Whirlpool Washing Machine (Stainwash Pro H)

7.5 किलोग्राम

12

6th सेंस टेक्नोलॉजी

Voltas Beko Washing Machine (WTL1006UEAH/OBS3060, Dark Grey)

10 किलोग्राम

10

डबल वॉटरफॉल

IFB Washing Machine (2025 Model, TL111RB2SN)

11 किलोग्राम

12

पावर स्टीम

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए घरेलू उपकरणों से संबंधित जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इनबिल्ट हीटर वाली वाशिंग मशीन सामान्य मशीनों से बेहतर क्यों है?
    +
    इनबिल्ट हीटर पानी को गर्म करके कपड़ों से ज़िदगी दाग, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को प्रभावी ढंग से हटाता है, जिससे गहरी और स्वच्छ धुलाई मिलती है जो सामान्य मशीनों में संभव नहीं।
  • क्या हीटर के उपयोग से बिजली की खपत बढ़ जाती है?
    +
    हां, हीटर के उपयोग से बिजली की खपत थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन आधुनिक Top Load Washing Machines ऊर्जा-कुशल होती हैं। अक्सर हीटर का उपयोग केवल विशेष धुलाई चक्रों या अत्यधिक गंदे कपड़ों के लिए किया जाता है, जिससे कुल खपत नियंत्रित रहती है।
  • हीटर वाली वाशिंग मशीन कितने तापमान तक पानी गर्म कर सकती है?
    +
    ज़्यादातर हीटर वाली वाशिंग मशीनें पानी को 40°C से 95°C तक गर्म कर सकती हैं, जो विभिन्न प्रकार के कपड़ों और गंदगी के स्तर के लिए उपयुक्त होता है।
  • क्या हीटर सभी प्रकार के कपड़ों के लिए सुरक्षित है?
    +
    नहीं, सभी कपड़े गर्म पानी में धोने के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। मशीन में अक्सर विभिन्न तापमान सेटिंग्स होती हैं। कपड़ों के लेबल पर दिए गए धुलाई निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है ताकि कपड़ों को नुकसान न हो।
  • क्या इन मशीनों को विशेष रखरखाव की आवश्यकता होती है?
    +
    नियमित सफाई और हीटर के आसपास जमा होने वाले लाइमस्केल को हटाने से मशीन की उम्र बढ़ती है। निर्माता द्वारा दिए गए रखरखाव निर्देशों का पालन करना सबसे अच्छा है।