बड़े परिवार में कपड़े धुलने का काम अक्सर मुश्किल से भरा होता है। इसमें हाथों की कड़ी मेहनत के साथ ही पानी की भी भरपूर खपत होती है। ऐसे में हमने यहां कुछ ऐसी वॉशिंग मशीन शामिल की हैं, जो अपनी वॉटर सेविंग टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती हैं। ये Washing Machine कम पानी और बिजली खपत में ही कपड़ों को अच्छी तरह धुलती हैं। इसके साथ ही, 8 किलो से लेकर 9 किलोग्राम तक की क्षमता में आने की वजह इनमें एकसाथ कई कपड़ों को आराम से धुला जा सकता है। ये फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन इंवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है, जो संचालन को कुशल और प्रदर्शन को टिकाऊ बनाती है। इनमें आप अपने बड़े परिवार के अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को साफ कर सकते हैं, वो भी पानी की कम खपत में।
बड़े परिवारों के लिए 5 पानी बचाने वाली Washing Machine: रोज़ाना की धुलाई होगी आसान और कम खर्च में!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 9 Kg Oceanus Wave Drum 15 Min Quick Wash Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह Haier ब्रांड की 9 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जो कम जगह में फिट होकर ज्यादा कपड़े धुलने की सुविधा देती है। इसके ओशिनस वेव ड्रम में कपड़े पानी की समुद्र जैसी लहरों के साथ साफ होते हैं। वहीं, मैजिक फिल्टर धुलाई के वक्त निकलने वाले रोएं आदि को अलग करता है, ताकी ये पाइप में ना फंसे।
ये सुविधाएं काम करेंगी आसान
- अगर कपड़ों पर लगने वाले जिद्दी दाग-धब्बे हाथों से निकालना मुश्किल लगता है, तो इसकी स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी यह काम बिना किसी मेहनत के करने में सक्षम है। इससे तेल, मिट्टी, काफी, दूध के निशान आसानी से निकल जाते हैं।
- सिल्क, ऊनी या फिर नाजुक कपड़ों को धुलने के लिए हर बार लॉन्ड्री के पैसे खर्च करते हैं! यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अपनी Delicate Wash के जरिए इन कपड़ों को अच्छी तरह साफ करती है, वो भी बिना किसी नुकसान के।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- स्पिन स्पीड- 780 RPM
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- एंटी बैक्टेरियल पलसेटर
- ज़ीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी
कमी
- कमजोर बिल्ड क्वालिटी।
01LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
9 किलोग्राम क्षमता की यह फ्रंट लोड LG वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। इसकी डायरेक्ट ड्राइव मोटर बिना किसी फिजूल शोर-शराबे के बेहतरीन प्रदर्शन देती है, जिससे पानी और बिजली की भी बचत होती है। यह 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड के जरिए कपड़ों को अच्छी तरह सुखाने का भी काम करती है।
ये फंक्शन साबित होंगे बेहतरीन
- पूरा दिन पहने रखने के बाद कपड़ों पर गंदगी के साथ बैक्टेरिया भी जमा होते हैं, इन्हें स्टीम टेक्नोलॉजी अच्छी तरह निकालने का काम करती है। वहीं, इसकी वजह से कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें भी नहीं आती हैं।
- इस फ्रंट लोड Washing Machine के स्टेनलेस स्टील ड्रम को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने के लिए हाइजीन ड्रम क्लीन फंक्शन मिलता है। इससे टब में गंदगी, बैक्टेरिया और बदबू पैदा होने की समस्या नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- वॉश साइकिल- 14
- नॉइज लेवल- 54 db
- कंट्रोल टाइप- टच
खूबियां
- 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव
- चाइल्ड लॉक फंक्शन
कमी
- ड्रम का आकार सामान्य से छोटा।
02Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
इस ऊर्जा कुशल Bosch वॉशिंग मशीन की कुल क्षमता 8 किलोग्राम है, जिसमें एकसाथ कई कपड़े आराम से धुले जा सकते हैं। यह अपने AI एक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी के जरिए पानी और बिजली की बचत के साथ ही बेहतरीन धुलाई देती है। इसमें अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को अच्छी तरह साफ करने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं।
ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
- अगर आपको कभी कम लोड या फिर कम गंदे कपड़ों को धुलना है, तो 15 मिनट की क्विक वॉश बहुत काम आती है। यह 15 मिनट के अंदर कपड़ों को साफ और तरोताजा बनाती है, जिससे समय, पानी और बिजली तीनों की बचत होती है।
- इस Fully Automatic वॉशिंग मशीन में कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना नाजुक तरीके से साफ करने के लिए सॉफ्ट केयर ड्रम और पैडल्स दिए गए हैं, जिससे कपड़े बिना कटे-फटे अच्छी तरह साफ होते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- कंट्रोल टाइप- टच
- स्पिन स्पीड- 1400 RPM
- नॉइज लेवल- 54 db
खूबियां
- एंटी बैक्टेरिया स्टीम
- इको साइलेंस ड्राइव
कमी
- कंपन की समस्या।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें अन्य उपकरणों की जानकारी।
03Whirlpool 9 Kg Steam Wash Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine
5-6 सदस्यों के कपड़ों को एकसाथ धुलने के लिए यह Whirlpool ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आदर्श है। इसमें कॉटन, बेबी केयर, वुलेन, डेलीकेट्स जैसे 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में आपके कपड़ों पर लगने वाले 100 जिद्दी दाग-धब्बे भी आसानी से निकल सकते हैं, जिनके लिए आपको हाथ से घिसने की भी जरूरत नहीं पड़ती।
ये खासियतें बनाती हैं इसे अलग
- कपड़ों से जिद्दी दाग निकालने हों या फिर ऊनी कपड़ों को अच्छी तरह साफ करना हो, इस Front Load वॉशिंग मशीन का इन-बिल्ट हीटर यह काम अपने आप ही कर देता है। आपको अलग से पानी गर्म नहीं करना पड़ता और ना ही कपड़ों को हाथों से घिसना होता है।
- सामान्य वॉशिंग मशीनों में जहां कपड़े धुलने के बाद ज्यादा देर तक ड्रम में रहने पर महक जाते हैं। वहीं, इसका फ्रेश केयर धुलाई के 6 घंटे बाद तक टब में पड़े कपड़ों को भी एकदम तरोजाता बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पिन स्पीड- 1400 RPM
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- स्टैंडर्ड साइकिल- 15
खूबियां
- ZPF टेक्नोलॉजी
- स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी
कमी
- इंस्टॉलेशन सर्विस में परेशानी।
04Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Samsung ब्रांड की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने के लिए 700 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ काम करती है। इसका ड्रम मजबूत स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसमें ज़ंग लगने और बैक्टेरिया पैदा होने की समस्या नहीं होती है। यह 6 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है।
इसकी खास टेक्नोलॉजी जरूर जानें
- इकोबबल, बबल स्टॉर्म और डुअल स्टॉर्म जैसी सुविधाएं इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट का एक्शन बेहतरीन करती हैं, जिससे कपड़े कम पानी में भी गहराई से साफ होते हैं।
- इसमें ड्रम को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने के लिए इको टब क्लीन फीचर मिलता है। वहीं, Diamond Drum कपड़ों पर कठोर हुए बिना अच्छी तरह रगड़ने का काम करता है, ताकी गंदगी निकल जाए और कपड़ा भी खराब ना हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- कंट्रोल टाइप- टच
- स्टैंडर्ड साइकिल- 9
- नॉइज लेवल- 60 db
खूबियां
- रिअर कंट्रोल पैनल
- मैजिक फिल्टर
कमी
- कमजोर प्लास्टिक क्वालिटी।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
पानी बचाने वाले वॉशिंग मशीन मॉडलों की तुलना
|
मॉडल्स |
वॉश टेक्नोलॉजी |
खास फीचर |
|
Haier 9 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine |
फ्रेश एयर और स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी, ओशिनस वेव ड्रम |
फज़ी लॉजिक फीचर |
|
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine |
AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश |
वॉटरप्रूफ टच पैनल |
|
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine |
AI एक्टिव वॉटर प्लस, स्टीम हाइजीन |
एंटी वाइब्रेशन साइड पैनल |
|
Whirlpool 9 Kg Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine |
6th सेंस सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश |
100 टफ स्टेन रिमूवल |
|
Samsung Smart Choice 8 kg, Fully-Automatic Top Load Washing Machine |
इकोबबल टेक्नोलॉजी, 15 मिनट क्विक वॉश |
डायमंड ड्रम |
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- पानी बचाने वाली वॉशिंग मशीनें सामान्य मशीनों से कैसे बेहतर हैं?+ये मशीनें विशेष तकनीकों (जैसे डायरेक्ट ड्राइव मोटर, सेंसर्स) का उपयोग करके पानी की खपत को कम करती हैं, जिससे पर्यावरण और आपके बिल दोनों को लाभ होता है।
- क्या पानी बचाने वाली मशीनों में कपड़े ठीक से साफ होते हैं?+हां, आधुनिक जल-बचत मशीनें कम पानी में भी उन्नत धुलाई तकनीकों और डिटर्जेंट के कुशल उपयोग से उत्कृष्ट सफाई प्रदान करती हैं।
- बड़े परिवार के लिए कितनी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेनी चाहिए?+बड़े परिवारों (4-6 सदस्य) के लिए 8-10 किलोग्राम या उससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आदर्श होती है, ताकि एक बार में अधिक कपड़े धोए जा सकें।
- क्या इन मशीनों की कीमत ज़्यादा होती है?+शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे समय में ये मशीनें पानी और बिजली की बचत करके लागत प्रभावी साबित होती हैं।
You May Also Like