फिलिप्स और अगारो दोनों ही ब्रांड के हैंड ब्लेंडर क्वालिटी व प्रदर्शन के मामले में दमदार हैं और किसी भी एक का चयन करना पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको सामान्य पिसाई की जरूरत होती है और एक ऐसे हैंड ब्लेंडर की तलाश है जो किफायती होने के साथ-साथ इस्तेमाल करने में भी आसान हो तो PHILIPS काफी अच्छी पसंद है। वहीं, जिन रसोईघरों में ज्यादा मात्रा में चीजों को तेजी से ब्लेंड करने की जरूरत होती है और जिनकी प्राथमिकता एक एडवांस टेक्नोलॉजी वाला हाई स्पीड मॉडल है तो उनके लिए AGARO Blender बेहतर है। दोनों ही ब्रांड अलग-अलग तरह के ब्लेड और बढ़िया क्वालिटी की मोटर से लैस होते हैं जो सूप, दाल, लस्सी, शेक और स्मूदी जैसी चीजों को आसानी से बनाने में मदद करते हैं।
Philips हैंड ब्लेंडर या AGARO: कौन होगा आपकी रसोई का सच्चा साथी, जो बनाएगा काम को आसान?

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
PHILIPS HL1681 Hand Blender
300 Watts की मोटर वाला यह PHILIPS हैंड ब्लेंडर पुश बटन कंट्रोल पर काम करता है। इसके ब्लेड आसानी से निकाले और बदले जा सकते हैं और यह गर्म व ठंडी हर तरह की चीजों को आसानी से ब्लेंड कर सकता है।
आपके रसोईघर के लिए क्यों अच्छा है?
- यह फिलिप्स हैंड ब्लेंडर अपनी दमदार मोटर के साथ चीजों को कम समय में प्यूरी या पेस्ट बनाने में मदद करता है और लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होती है।
- इसके खास डिजाइन वाले ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से ब्लेंड कर देते हैं और लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसमें जंग लगने की समस्या नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- PHILIPS
- कलर- ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 13D x 7W x 22H सेंटीमीटर
- मटेरियल- एलॉय स्टील
- वॉटेज- 300 Watts
खासियतें
- सिंगल ट्रिगर ऑपरेशन
- एंटी-स्प्लैश गार्ड
- आसान रख-रखाव
कमी
- मोटर ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
स्मार्ट चॉइस पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी
01AGARO Grand 1000 Watts Hand Blender
5 स्पीड कंट्रोल वाला यह हैंड ब्लेंडर स्टेनलेस स्टील ब्लेड से लैस है जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं। डायल की मदद से इसकी स्पीड को आसानी से कम कर सकते हैं और यह चॉपिंग, प्यूरिंग और मिक्सिंग जैसे काम आसानी से करता है।
आपके रसोईघर के लिए क्यों अच्छा है?
- यह AGARO ब्लेंडर काफी तेज़ी से काम करता है, जिससे चीजों को कम समय में अच्छी तरह से पीसने की सुविधा मिलती है। वहीं, इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस्तेमाल के दौरान छींटे इधर-उधर नहीं उड़ते हैं, जिससे सफाई बनी रहती है।
- इस मल्टी-फंक्शन ब्लेंडर को व्हिस्कर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह अंडे फेंटने, लस्सी बनाने या कॉफी को सही टेक्श्चर देने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AGARO
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- क्षमता- 600 मिलीलीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्पीड- 5
खासियतें
- चॉपर बाउल
- एडजेस्टेबल स्पीड
- 2 ऑपरेटिंग मोड
कमी
- हीटिंग की समस्या।
02PHILIPS Alloy Steel Hl1655/02 Hand Blender
एलॉय स्टील मटेरियल से बने इस हैंड ब्लेंडर की मोटर 250 वाट की है और यह 2 स्पीड सेटिंग पर काम करता है। बटन की मदद से इसकी स्पीड को आसानी से कम-ज्यादा कर सकते हैं। इसके साथ व्हिस्किंग और व्हिंपिंग दोनों तरह के ब्लेड मिलते हैं।
आपके रसोईघर के लिए क्यों अच्छा है?
- इस हैंड ब्लेंडर की खासियत है कि लगातार इस्तेमाल के बावजूद यह आसानी से हीट नहीं होता है और इसकी मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है। यह बिना रुकावट चीजों को ब्लेंड करता रहता है और सख्त चीजों की प्यूरी आसानी से बन जाती है।
- जरूरत के हिसाब से इसके ब्लेड को आसानी से बदलने की सुविधा मिलती है, जिस वजह से प्यूरी बनाने से लेकर सूप तैयार करने तक जैसे काम आसानी से हो जाते हैं और इसके ब्लेड आसानी से साफ भी हो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- PHILIPS
- मटेरियल- मेटल
- स्टाइल- आधुनिक
- वॉटेज- 250 Watts
- स्पीड- 2
खासियतें
- स्टेनलेस स्टील रॉड
- सिंगल ट्रिगर प्रेस
- लाइटवेट
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
03AGARO Regency Hand Blender
इस ब्लेंडर का शाफ्ट स्टेनलेस स्टील से बना है और यह 8 स्पीड पर काम करता है। इसके ब्लेड को आसानी से साफ करने की सुविधा मिलती है और टर्बो मोड के साथ यह तेजी से काम करता है। स्प्लैश गार्ड की वजह से चीजें बाहर की तरफ गिरती नहीं हैं।
आपके रसोईघर के लिए क्यों अच्छा है?
- ब्लेंडिंग हो या मिक्सिंग, यह ब्लेंडर अपनी तेज गति के साथ हर काम को कम समय में अच्छी तरह से करने में सक्षम है और आसान नियंत्रण की वजह से इसे इस्तेमाल करना भी काफी सुविधाजनक बन जाता है। वहीं, इसके साथ ठंडी और गर्म दोनों तरह की चीजें ब्लेंड हो जाती हैं।
- इस Hand Stick Blender की खासियत है कि यह प्रदर्शन में तो दमदार है ही, साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है। लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसके ब्लेड आसानी से खराब नहीं होते हैं और उनमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AGARO
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 45D x 45W x 210H सेंटीमीटर
- वॉटेज- 600 Watt
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वजन- 700 ग्राम
खासियतें
- वॉशेबल
- स्पैलश गार्ड
- टिकाऊ डिजाइन
कमी
- हीटिंग की समस्या।
अलग-अलग तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए करिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
04PHILIPS HR1351/C Hand Blender with Chopping Attachment, 250W (White)
यह फिलिप्स हैंड ब्लेंडर रसोई के काम को आसान बनाने में मदद करता है और इसे प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है। इसके साथ सूप, जूस, प्यूरी और बेबी फूड को आसानी से ब्लेंड करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ मिलने वाले बीकर को चीजों को ब्लेंड करने व स्टोर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके रसोईघर के लिए क्यों अच्छा है?
- यह एक मल्टीपर्पस Hand Blender है जो सब्जियां काटने का भी काम आसानी से कर सकता है। इसकी मदद से सुबह जल्दी में खाना बनाने का काम काफ़ी सुविधाजनक बनता है और समय की भी बचत होती है।
- इसके ब्लेड और जार को आसानी से सामान्य पानी और साबुन के साथ साफ कर सकते हैं और ब्लेड में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं आती है, जिस वजह से यह रोज़ इस्तेमाल करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- PHILIPS
- कलर- व्हाइट
- स्टाइल- HR1351/90
- वोल्टेज- 240 Volts
- वजन- 1.510 किलोग्राम
खासियतें
- 2 स्पीड कंट्रोल
- 250 Watts मोटर
- लाइटवेट डिजाइन
कमी
- बटन की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
जानें इन सभी मॉडल के बीच का अंतर
क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में Philips और AGARO के ये पांचों ही हेंड ब्लेंडर भरोसेमंद है, यह तालिका इनेक बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
वॉटेज |
खासियत |
|
PHILIPS HL1681 Hand Blender |
300 Watts |
ज़ंगरोधी |
|
AGARO Grand Hand Blender |
1000 Watts |
2 वैरिएबल स्पीड मोड्स |
|
PHILIPS Alloy Steel Hl1655/02 Hand Blender |
250 Watts |
रिमूवेबल ब्लेड |
|
AGARO Regency Hand Blender |
600 Watts |
टर्बो फंक्शन |
|
PHILIPS HR1351/C Hand Blender |
250 Watts |
चॉपिंग अटैचमेंट |
क्या है निष्कर्ष?
आखिर में हम यह कह सकते हैं कि PHILIPS Hand Blender सामान्य चीजों को ब्लेंड करने के लिए एक किफायती विकल्प है। दूसरी तरफ अगारो के ब्लेंडर सख्त चीजों को ब्लेंड करने और ज्यादा बेहतर स्पीड सेटिंग्स के लिहाज से उपयुक्त होते हैं। फिलिप्स एक किफायती विकल्प है और AGARO Blender थोड़ा प्रीमियम है। दोनों में से किसी का भी चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत, बजट और पसंद पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- फिलिप्स और अगारो हैंड ब्लेंडर में मुख्य अंतर क्या हैं?+मुख्य अंतर आमतौर पर मोटर की क्षमता, बनावट, डिज़ाइन, कीमत और अटैचमेंट की रेंज में होते हैं। फिलिप्स अक्सर सामन्य डिजाइन वाले हाई क्वालिटी मॉडल पेश करता है और अगरो ज्यादा अधिक शक्तिशाली मोटर और प्रीमियिम डिजाइन जैसी सुविधाओं वाला होता है।
- भारतीय रसोई के लिए दोनों में से कौन-सा ब्रांड ज्यादा अच्छा है?+इन दोनों ही ब्रांड के हैंड ब्लेंडर भारतीय रसोईघरों के लिए अच्छे होते हैं और यह पूरी तरह से आफकी जरूरत पर निर्भर करता है कि किसका चयन करना है। अगर आपको ज्यादा चीजों को ब्लेंड नहीं करना होता है तो फिलिप्स बेहतर है और आधुनिक टेक्नोलॉजी व तेज प्रदर्शन के लिहाज से अगारो।
- स्मूदी और सूप के लिए कौन सा हैंड ब्लेंडर बेहतर है?+दोनों ब्रांडों के हैंड ब्लेंडर स्मूदी और सूप के लिए अच्छे होते हैं। फिलिप्स अपनी एंटी स्पैल्श डिजाइन और आसान नियंत्रण के लिए जाना जाता है, जबकि अगारो की ज्यादा वाट क्षमता ज्यादा चीजों को बेहतर तरह से संभाल सकती है।
- क्या फिलिप्स या अगारो हैंड ब्लेंडर में चॉपर अटैचमेंट मिलता है?+हां दोनों ब्रांड के अलग-अलग हैंड ब्लेंडर मॉडल चॉपर अटैचमेंट के साथ आते हैं, जो प्याज, लहसुन और अन्य सब्जियों को बारीक काटने के लिए बहुत उपयोगी होता है।
- इनकी कीमत में कितना अंतर होता है?+फिलिप्स हैंड ब्लेंडर अगारो की तुलना में ज्यादा किफायती होते हैं जो करीब ₹1,500 से लेकर ₹3,000 तक की रेंज में आ जाते हैं। वहीं, अगारो के विकल्प करीब ₹3,000-₹7,000 तक की रेंज में आते हैं।
You May Also Like