घर के लिए नई वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं और बजट सिर्फ ₹25,000 तक का है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। क्योंकि यहां पर हम आपके लिए बेहतरीन प्रदर्शन, मल्टीपल वॉश प्रोग्राम और कई आधुनिक फीचर्स वाली Fully Automatic Washing Machines के टॉप 5 विकल्पों की सूची लेकर आए हैं, जिनमें हायर, Samsung, गोदरेज, LG और व्हर्लपूल शामिल हैं। इन टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 6 किग्रा, 7 किग्रा और 8 किग्रा तक की क्षमता मिलती है, जिन्हें छोटे से लेकर मध्यम परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। 25 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाली ये ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आती है, जो कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धोती हैं और उनकी गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है।
यहां आपको 25,000 रुपये के अंदर मिलने वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load
कपड़े धोने के लिए क्यों अच्छी हैं?
स्पिन स्पीड - 6 किलोग्राम काी क्षमता वाली इस Haier वॉशिंग मशीन में कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने के लिए 780 RPM की हाई स्पिन स्पीड मिलती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी है, जिनके पास कपड़े धोने का कम समय होता है या फिर रोजाना ऑफिस जाते हैं।
बिजली की कम खपत - 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन बिजली की कम खपत करने के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा, इसमें आपको इन्वर्टर मोटर भी मिलती है, जिस वजह से यह कम शोर, बेहतर प्रदर्शन और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छी मानी जाती है।
ओशनस वेव ड्रम - इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में ओशनस वेव ड्रम है, जो खासतौर पर क्यूसेक डिजाइन में आता है। यह पानी की तेज लहरें बनाता है जो कपड़ों की जिद्दी गंदगी को आसानी से साफ कर देता है और कपड़ों की गुणवत्ता को बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 6 किलोग्राम
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन -52D x 54W x 93H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 28 किलोग्राम
खासियत
कमी
- इसकी गुणवत्ता में दिक्कत हो सकती है।
01
Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
कपड़े धोने के लिए क्यों अच्छी हैं?
वॉश प्रोग्राम - सैमसंग ब्रांड की इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 9 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें क्विक वॉश, बिस्तर, सॉफ्ट, इको टब क्लीन, जींस, सामान्य और कई अन्य शामिल है। यह विभिन्न फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धोने में मदद करते हैं।
इकोबबल तकनीक - 7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह Samsung Washing Machine इकोबबल तकनीक से लैस है, जो पानी में डिटर्जेंट को अच्छे से घोलकर बुलबुले बनाती है। इससे कपड़ों पर लगे 48 घंटे पुराने जिद्दी दागों को भी आसानी से हटाया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी से लगभग 70% तक बिजली की बचत होती है।
सॉफ्ट क्लोजिंग डोर - 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कांच का दरवाजा और ढक्कन काफी धीमे से बंद होता है। यह झटके से बंद नहीं होता है, जिस वजह से यह आपकी मशीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
- कंट्रोल प्रकार - टच
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 RPM
खासियत
- डिजिटल इन्वर्टर मोटर
- सॉफ्ट क्लोजिंग डोर
कमी
- इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में अधिक समय लगता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
कपड़े धोने के लिए क्यों अच्छी हैं?
ऑटो प्रीवॉश - इस LG 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो प्रीवॉश का फंक्शन है, जो मुख्य धुलाई शुरू होने से पहले बहुत ज्यादा गंदे कपड़ों को पहले से ही थोड़ा साफ या गीला कर देता है।
वॉश प्रोग्राम - एलजी ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की क्षमता में आती है, जिसमें अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धोने के लिए 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इससे आपके समय और मेहनत दोनों की अच्छी खासी बचत होती है।
टर्बोड्रम - इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन का टर्बोड्रम कपड़ों की बेहतरीन तरीके से धुलाई करता है और विपरित दिशा में घूमने वाले ड्रम और पल्स्टेर को तेज पानी की धारा से सबसे जिद्दी गंदगी को हटाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- कंट्रोल प्रकार - बटन
खासियत
- ऑटो रीस्टार्ट
- स्मार्ट डायग्नोसिस
कमी
- इस एलजी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर अधिक समय लगता है।
03
Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Washing Machine
कपड़े धोने के लिए क्यों अच्छी हैं?
हाई स्पिन स्पीड - 7 किलोग्राम की क्षमता में मिलने वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 720 RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ आती है, जो कपड़ों से पानी के बेहतर ढंग से निकालने में मदद करती है। इससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं साथ ही यह आपके समय और मेहनत की बचत करने में मदद करता है।
टाइडल वॉश तकनीक - इस Godrej टॉप लोड वॉशिंग मशीन में पानी के तेज और पावरफुल फ्लो को बनाकर कपड़ों से जिद्दी मैल और दागों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। इससे आपको हाथ से घंटों तक कपड़े रगड़ने की जरूरत नहीं होती है और यह आपके समय की बचत करती है।
टर्बो 6 पल्सेटर - इस ऑटोमैटिक Top Load Washing Machine में टर्बो 6 पल्सेटर का डिजाइन किया हुआ डिस्क होता है, जिसमें 6 रिजेस होते हैं। यह टब के अंदर पानी और डिटर्जेंट को बहुत पावरफुल तरीके से चारों ओर घुमाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 720 RPM
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.5D x 56.5W x 93.2H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 28.3 किलोग्राम
खासियत
- शून्य दबाव तकनीक
- ऑटो बैलेंस सिस्टम
कमी
- गोदरेज ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन चलने पर अधिक शोर करती है।
04
Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
कपड़े धोने के लिए क्यों अच्छी हैं?
एक्सप्रेस वॉश - 7 किलोग्राम की क्षमता में आने वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक्सप्रेस वॉश का फंक्शन मौजूद है, जो कम गंदे कपड़ों को बहुत कम समय में जल्दी धोने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे कपड़े धुलने का समय लगभग 30% से 40% तक कम होता है।
स्टेनलेस स्टील ड्रम - Whirlpool की इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है, जो कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धोता है। साथ ही बेहद मजबूत और टिकाऊ है। यह ड्रम कपड़ों की गुणवत्ता को भी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।
ZPF तकनीक - यह ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन कम पानी के दबाव में भी टब को तेजी से भर देती है। यह फंक्शन खासतौर पर उन घरों के लिए अच्छा होता है, जिनके घर में पानी का प्रेशर कम होता है या पानी की टंकी ऊंचाई पर नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- आइटम का वजन - 27 किलोग्राम
खासियत
- कम बिजली की खपत
- जीरो प्रेशर फील
कमी
- इस वॉशिंग मशीन के कुछ फंक्शन सही ढंग से काम नहीं करते हैं।
05
₹25,000 से कम वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से ₹25,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन मॉडल्स का चयन आप अपनी सुविधा, जरूरत और बजट के अनुसार कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
नोट - यहां हमने जिन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की जानकारी आपको दी है फिलहाल अमेजन पर उनकी कीमत ₹25,000 से कम है, लेकिन इन कीमतों में अमेजन द्वारा बदलाव किया जा सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि लैपटॉप लेने से पहले लेटेस्ट कीमत को जरूर देखें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।