5 ऐसी दमदार Mixer Machine, जो सख्त मसालों जैसी भारी पिसाई को बनाती हैं तेज और आसान!

क्या आप अपनी रसोई के लिए एक ऐसे मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं जो न केवल शक्तिशाली हो, बल्कि सबसे कठोर मसालों और बैटर को भी आसानी से पीस सके? Bosch, Philips और Butterfly जैसे ब्रांड्स के पास 750W से लेकर 1000W तक की क्षमता के ऐसी दमदार मशीनें मौजूद हैं, जो इस काम को सरल बनाती हैं।
हैवी ड्यूटी ग्राइंडिंग के लिए 5 दमदार मिक्सर मशीनें
हैवी ड्यूटी ग्राइंडिंग के लिए 5 दमदार मिक्सर मशीनें

एक मजबूत और विश्वसनीय मिक्सर ग्राइंडर भारतीय रसोई की रीढ़ होता है। चाहे वह रोजमर्रा के मसाले पीसना हो या त्योहारों के लिए बैटर तैयार करना, एक हैवी ड्यूटी मशीन आपके समय और मेहनत दोनों को बचाती है। यहीं पर 750W, 900W और 1000W तक की क्षमता वाले Mixer Grinder काम के साबित होते हैं। इनकी शक्तिशाली मोटर सख्त चीजों को भी बारीकी से पीसने में सक्षम होती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। बॉश, फिलिप्स, एक्टिवा, बटरफ्लाई और लॉन्गवे कुछ ऐसे ब्रांड्स हैं, जिनके पास ऐसी ही दमदार मिक्सर मशीन मिलती हैं। ये खास तौर पर भारती रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जो मसालों को पीसने से लेकर चटनी और बैटर बनाने तक के काम के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ACTIVA ABS Super Chef 900 Watts Powerful Motor Mixer Grinder

    यह ACTIVA मिक्सर ग्राइंडर हाई-क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है, जिनमें रोजमर्रा में भी पिसाई करने पर ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है। इसकी बॉडी ABS प्लास्टिक से बनी है, जो मजबूत होने के साथ ही करंट से भी सुरक्षा प्रदान करती है।

    हैवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों अच्छा है?

    • इस मिक्सी की 900 वॉट वाली शक्तिशाली मोटर मसालों को अच्छी तरह से पीसने से लेकर फल और सब्जियों को बारीकी से काटने में सक्षम है। इसमें हल्दी, धनिया, गरम मसाला घर पर ही तैयार किया जा सकता है।
    • चाहें गीली दाल और प्याज का पेस्ट हो, या फिर सूखी हल्दी और चावल का आंटा! यह सुपर सेफ मिक्सर तेज धार वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड के जरिए सबकुछ मिनटों में पीस देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ACTIVA
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • साफ करने में आसान
    • ठंडी रहने वाली सुरक्षित बॉडी

    कमी

    • तेज आवाज करने की समस्या।
    01
  • Bosch Pro 1000W Mixer Grinder MGM8842MIN - Black

    इस Bosch ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर में बिना जार के ऊपर हाथ लगाए आसानी से पिसाई करने के लिए लिड लॉक वाले जार मिलते हैं। यह मजबूत सक्शन फीट के साथ आता है, जिससे मशीन बिना हिले-डुले एक जगह टिकी रहती है। इसमें मिलने वाले नॉब के जरिए स्पीड को कम-ज्यादा किया जा सकता है।

    हैवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों अच्छा है?

    • यह सिर्फ सख्त मसालों को पीसता ही नहीं है, बल्कि उनमें पारंपरिक सिलबट्टे जैसा स्वाद और टेक्सचर भी देता है। इसके लिए खास मोटे किनारों के साथ डिजाइन की गई पाउंडिंग ब्लेड मिलती हैं। ये मसालों को दरदरा पीसती हैं।
    • 1000W मिक्सर ग्राइंडर की शक्तिशाली मोटर के साथ ओवरलोड प्रोटक्टर भारी और लंबी ग्राइंडिंग को तेज के साथ सुरक्षित बनाता है। इससे मोटर जल्दी गर्म नहीं होती है और कठोर मसालों को आसानी से पीसा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • मटेरियल टाइप- एबीएस
    • क्षमता- 1.4 लीटर
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • स्पीड की संख्या- 3

    खूबियां

    • बेहतरीन क्रोम फिनिश
    • स्टेनलेस स्टील जार

    कमी

    • ब्लेड टूटने की समस्या।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Philips HR7732 Mixer Grinder 1000 Watts 4 Jars with Double Ball Bearing Motor

    भारतीय रसोई के लिए भरोसेमंद अप्लाइंसेस पेश करने वाले ब्रांड फिलिप्स का यह मिक्सर ग्राइंडर 4 जार के साथ आता है, जिनमें अलग-अलग चीजों को पीसा जा सकता है। इसके जार सुरक्षित लॉक सिस्टम के साथ आते हैं, जिससे लीक करने की समस्या नहीं होती है।

    हैवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों अच्छा है?

    • इस Philips Mixer Grinder की डबल बाल बियरिंग मोटर अपनी 1000W की शक्ति के साथ खड़े मसालों को आसानी से पीसती है। यह करीब 30 सेकेंड से भी कम समय में सामग्री को पीसने में सक्षम है।
    • इसके जार को खास तौर पर हैवी ड्यूटी ग्राइंडिंग के लिए बनाया गया है। ये सामान्य जार के मुकाबले 25% तक अधिक भारी हैं, जिससे सख्त और कठोर चीजों को पीसते समय लगने वाले झटकों को आसानी से झेल लेते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- HL7732/00
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • वॉटेज- 1000 वॉट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • मटेरियल टाइप- प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • एंटी-स्लिप बेस
    • फ्लो ब्रेकर की सुविधा

    कमी

    • अधिक वाइब्रेशन की शिकायत।
    03
  • Butterfly Nexo 750W Mixer Grinder Food Processor with 6 Jars

    यह एक ऐसा मिक्सर ग्राइंडर है, जो फूड प्रोसेसर के साथ आता है। इस Butterfly मिक्सी में ग्राइंडिंग के साथ-साथ आंटा गूंथने, सब्जी काटने जैसे काम भी किए जा सकते हैं। इसमें लीकप्रूफ डिजाइन के साथ स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिनमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती और साफ करने में भी आसान होते हैं।

    हैवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों अच्छा है?

    • यह तेज और बेहतर ग्राइंडिंग के लिए Evion-GT प्रिसिजन-इंजीनियर्ड मोटर के साथ आता है। वहीं, लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस के लिए मेटालिक्स ब्रश फ्रेम वाला एरोबैलेंस फैन दिया गया है, जिससे मोटर गर्म नहीं होती।
    • कॉन्ट्राकर्व जार और ब्लेड डिजाइन ग्राइंडिंग को स्मूद बनाते हैं। इसके साथ ही चीजों को उनकी पिसाई के हिसाब से इसे 4 अलग-अलग स्पीड पर सेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Butterfly
    • वॉटेज- 750 वॉट
    • स्पीड की संख्या- 4
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • क्षमता- 2 लीटर

    खूबियां

    • डेडिकेटेड ग्राइंड और स्टोर जार
    • 7 अटैचमेंट फूड प्रोसेसर जार

    कमी

    • शोर करने की दिक्कत।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए अन्य उपकरणों की जानकारी।

    04
  • Longway Super Pro Juicer Mixer Grinder

    भारतीय रसोई के लिए बढ़िया रहने वाला यह Longway मिक्सर ग्राइंडर एलिगेंट डिजाइन और एनर्जी एफिशियंट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस मिक्सर की रस्ट प्रूफ ABS प्लास्टिक बॉडी ज़ंग से सुरक्षित रहती है और इसमें करंट लगने का खतरा भी नहीं रहता है।

    हैवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों अच्छा है?

    • ओवरलोड प्रोटक्शन और 750W मोटर हैवी ड्यूटी ग्राइंडिंग को आसान और सुरक्षित बनाती है। मोटर बिना गर्म हुए भारी सामग्री को भी तेजी से पीसती है और लंबी ग्राइंडिंग में प्रदर्शन एकसमान बना रहता है।
    • यह 22000 RPM की तेज स्पीड के साथ घूमता है, जिससे सख्त चीजें भी बारीकी से पिसती है। वहीं आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे 3 अलग-अलग स्पीड पर भी सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LONGWAY
    • क्षमता- 1.2 लीटर
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • कंटेनर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ग्लॉसी फिनिश
    • शॉक प्रूफ बॉडी

    कमी

    • जार लिड फिट ना होने की परेशानी।
    05

हैवी ग्राइंडिंग के लिए मिक्सर मशीनों की तुलना

मॉडल्स

मोटर क्षमता

अन्य

ACTIVA ABS Super Chef

900 वॉट

शॉकप्रूफ बॉडी, मल्टीपल जार

Bosch Pro Mixer Grinder MGM8842MIN

1000 वॉट

ओवरलोड प्रोटक्टर, हैंड्स फ्री ऑपरेशन

Philips HR7732 Mixer Grinder

1000 वॉट

यूनिक मोड्स, लीक-प्रूफ जार

Butterfly Nexo Mixer Grinder

750 वॉट

6 जार, फूड प्रोसेसर

Longway Super Pro Juicer Mixer Grinder

750 वॉट

हाई कार्बन स्टील मोटर, ग्लॉसी फिनिश

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारी पीसने के लिए मिक्सर ग्राइंडर में कितनी वाट क्षमता होनी चाहिए?
    +
    भारी पीसने के लिए कम से कम 750 वाट या उससे अधिक क्षमता वाला मिक्सर ग्राइंडर उपयुक्त होता है ताकि वह सख्त सामग्री को आसानी से पीस सके।
  • क्या भारी शुल्क वाले मिक्सर ग्राइंडर रोज़ाना इस्तेमाल के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    हां, भारी शुल्क वाले मिक्सर ग्राइंडर रोज़ाना के कठोर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिससे उनकी स्थायित्व और प्रदर्शन सुनिश्चित होता है।
  • मिक्सर ग्राइंडर की मोटर कितनी महत्वपूर्ण है?
    +
    मोटर मिक्सर ग्राइंडर का दिल होती है। एक शक्तिशाली और टिकाऊ मोटर सुनिश्चित करती है कि मशीन बिना गर्म हुए या खराब हुए भारी पीसने का काम कर सके।
  • मिक्सर ग्राइंडर खरीदते समय किन सुरक्षा विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    ओवरलोड प्रोटेक्शन, सुरक्षित लॉकिंग मैकेनिज्म और एंटी-स्किड फीट जैसी सुरक्षा विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि उपयोग सुरक्षित रहे।
  • क्या इन मिक्सर ग्राइंडरों से गीली और सूखी दोनों तरह की सामग्री पीसी जा सकती है?
    +
    हां, अधिकांश भारी शुल्क वाले मिक्सर ग्राइंडर गीली और सूखी दोनों तरह की सामग्री को कुशलता से पीसने के लिए विभिन्न जार और ब्लेड के साथ आते हैं।