क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा कि ₹5000 के अंदर एक बढ़िया स्मार्टवॉच कैसे चुनें? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि यहां हमने आपके इस काम को आसान बना दिया है। जी हां, यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध 5 स्मार्टवॉच की जानकारी आपको दी है, जिनकी कीमत ₹5000 से कम है और ये टॉप ब्रांड के Smartwatch है, जिनमें आपको AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। सबसे खास बात है कि इनमें आपको 4 दिन से लेकर 18 दिन तक की बैटरी लाइफ मिल रही है यानी आपको इन स्मार्टवॉच को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है। दूसरा इनमें से कुछ वॉच वाटरप्रूफ है यानी पानी या पसीने से यह पूरी तरह से सुरक्षित रह सकती हैं। स्टाइल के मामले में भी ये जबरदस्त हैं, क्योंकि इनकी शानदार फिनिश और स्टाइलिश डिस्प्ले इन्हें हर तरह के आउटफिट पर पहनने के लिए परफेक्ट बनाती है। नीचे आप इन स्मार्टवॉच के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women
बोट की यह स्मार्टवॉच खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है। इसका रोज गोल्ड डिजाइन इसे ज्वेलरी जैसी फिनिश देता है, जो हर तरह के आउटफिट पर आसानी से मैच हो सकता है। यह 1.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली स्मार्टवॉच है, जिससे आप नोटिफिकेशन और ऐप्स आदि को साफ देख सकती हैं। वहीं इसकी 1000 निट्स ब्राइटनेस की वजह से आप तेज धूप में भी बिना किसी परेशानी के आसानी से समय देख सकती हैं। इसमें फीमेल वेलनेस ट्रैकर दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने पीरियड को ट्रैक कर सकती हैं। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे जरूरी हेल्थ फीचर्स भी शामिल हैं, जिनकी मदद से आप अपनी सेहत पर नजर बनाए रख सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Boat Chrome Ivory
- स्क्रीन साइज - 1.70 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- विशेष सुविधा - एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - Lithium Ion
खूबियां
- इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जिनसे आप अपनी रोजाना की एक्टिविटी जैसे स्टेप्स, कैलोरी बर्न और वर्कआउट को ट्रैक कर सकती हैं।
- इसमें आपको 5 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको बार-बार इस स्मार्टवॉच को चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Stainless Steel Smart Watch
फास्टट्रैक की यह स्मार्टवॉच 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे मजबूत और टिकाऊ बनाने के साथ-साथ क्लासी फिनिश भी देती है, जो इसे ऑफिस और फॉर्मल पर पहनने के लिए परफेक्ट बना सकती है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल उठा या डायल कर सकते हैं। इसमें दिए गए AI वॉयस असिस्टेंट फीचर की मदद से आप वॉइस कमांड देकर अपनी वॉच को कंट्रोल कर सकते हैं। यह फंक्शनल क्राउन की सुविधा के साथ आती है, जिससे इसमें नेविगेशन करना काफी आसान होता है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल है, जिससे आप अपनी एक्सरसाइज और रोजाना एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fastrack Astor FR2 Pro
- स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 5 दिन की लाइफ
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट गेम्स शामिल हैं, जिससे आप खाली समय में अपनी स्मार्टवॉच पर गेम्स खेल सकते हैं।
- यह हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आती है यानी आपको समय देखने के लिए बार-बार स्क्रीन पर क्लिक नहीं करना पड़ता है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Redmi Watch 5 Lite Smartwatch with Bluetooth Calling
एडवांस फीचर्स से लैस यह रेडमी स्मार्टवॉच आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें आपको काफी लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। यह 18 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है यानी आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। 1.96 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाली इस स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट GPS है, जिससे आप बिना फोन के भी अपनी लोकेशन और वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा यह 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस है यानी आप इसे पानी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और कई फिटनेस मोड्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी सेहत पर नजर बनाए रख सकते हैं। वहीं इसमें आपको 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और 200 से ज्यादा वॉचफेस मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Redmi Watch 5 Lite
- स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट GPS
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 470 Mh
खूबियां
- इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप बिना मोबाइल के सीधे स्मार्टवॉच से कॉल पर बात कर सकते हैं।
- इसमें AI नॉइज़ रिडक्शन फीचर शामिल है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज साफ सुनाई देती है।
कमी
- फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Noise Pulse 4 Max Smart Watch with AI Create
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच AI फीचर्स के साथ आती है, जो इसे एडवांस बनाती है। इसमें आपको अनगिनत वॉचफेस मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। यह 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे वॉच में सभी चीजें साफ दिखती हैं। इसमें दी गई फंक्शन क्राउन की सुविधा वॉच को इस्तेमाल करने में आसानी देती है। इसमें AI Create और AI सर्च फीचर शामिल है यानी आप सीधे अपनी वॉच पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्थ फीचर्स में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और फिटनेस ट्रैकिंग मिलते हैं, जो आपकी रोजाना की एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं और फिट रहने में मदद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Pulse 4 Max
- स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- विशेष सुविधा - अलार्म क्लॉक
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 7 दिन की बैटरी लाइफ
खूबियां
- इसका स्टाइलिश व प्रीमियम डिजाइन इसे खास बनाता है। वहीं इसकी स्ट्रैप इसे पहनने में आरामदायक बनाती है।
- इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल को मैनेज कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Fire-Boltt Phoenix Air Smart Watch
अगर आप भी उनमें से हैं जो किफायती कीमत में एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो यह वॉच आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें आपको 1.26 इंच का राउंड डिस्प्ले मिलता है, जो इसे क्लासिक और प्रीमियम लुक देता है। इसकी बॉडी काफी हल्की होती है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना काफी आरामदायक हो सकता है। अब फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है, जिससे आप कॉल को सीधे स्मार्टवॉच उठा या डायल कर सकते हैं। इसमें Rotating बटन की सुविधा मिलती है, जिससे वॉच को कंट्रोल करना काफी आसान हो सकता है। यह 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है, जिससे आप अपनी हर एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fire-Boltt Phoenix Air
- स्क्रीन साइज - 1.26 इंच
- डिस्प्ले - HD
- विशेष सुविधा - IP67
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - Lithium Ion
खूबियां
- यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे वॉच को चार्ज करना काफी आसान हो जाता है।
- इसमें AI वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल है, जिसकी मदद से आप अपनी वॉच को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
₹5000 के अंदर आने वाली स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताई गई स्मार्टवॉच की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।