₹15,000 के अंदर आने वाले प्रीमियम Smart Watches, जो लुक और परफॉर्मेंस दोनों में हैं शानदार!

₹15,000 के अंदर आने वाली प्रीमियम Smart Watches में आपको ना केवल समय देखने की सुविधा मिलती है, बल्कि यह आपकी सेहत, फिटनेस और रोजमर्रा की गतिविधियों को बेहतर तरीके से समझने में भी मदद करती हैं।
टॉप 5 प्रीमियम स्मार्टवॉच अंडर ₹15,000
टॉप 5 प्रीमियम स्मार्टवॉच अंडर ₹15,000

क्या आप भी ₹15,000 के बजट में प्रीमियम स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं? तो यहां दिए गए 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जिनमें आपको दिल की धड़कन मापने, खून में ऑक्सीजन स्तर जांचने, नींद की गुणवत्ता समझने और रोजाना की गतिविधियों जैसे चलना, दौड़ना या व्यायाम ट्रैक करने की सुविधा मिलती है। इससे आप अपने शरीर को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी आदतों में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, इन स्मार्टवॉच में आपको जीपीएस और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती है जिससे आपको बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं इनमें से कुछ घड़ियाँ में तो आपको सिम सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप बिना फोन के भी कॉलिंग आदि कर सकते हैं। वहीं बैटरी लाइफ की बात करें, तो इन सभी स्मार्टवॉच में आपको लंबी बैटरी लाइफ मिलती है जिससे आपको इन्हें बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। नीचे आप 15 हजार के अंदर मिलने वाले इन स्मार्टवॉच के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन स्मार्टवॉच के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत अमेजन ₹15,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung Galaxy Watch 6 Classic Smart Watch with Fast Charging

    यह एक प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्टवॉच है। इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसे सिम कार्ड के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह LTE को सपोर्ट करती है यानी फोन पास नहीं होगा तब भी आप सिम की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें आपको हार्ड रेट और स्लीप मॉनिटर जैसे स्वास्थ्य से जुड़े ऐप्स सपोर्ट मिलते हैं जिनकी मदद से आप हर समय अपनी हेल्थ पर नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें एक्सरसाइज ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है, जो आपका चलना, दौड़ना और पूरे दिन की कैलोरी को रिकॉर्ड करती है। यह Samsung स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे पानी और धूल से बचाव की सुविधा देती है यानी आप इसको बारिश या पसीने में भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे आप अपने स्मार्टवॉच को जल्दी चार्ज कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung Galaxy Watch 6
    • स्क्रीन साइज - 4.7 सेंटीमीटर
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - OS 4.0
    • विशेष सुविधा - स्लीप मॉनिटर
    • मेमोरी स्टोरेज - 16GB
    • बैटरी कैपेसिटी - 425 Mh
    • कनेक्टिविटी - USB

    खूबियां 

    • इसमें 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको इस घड़ी को बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। 
    • इसमें AMOLED डिस्प्ले लगी होती है, जो स्क्रीन को साफ देखने की सुविधा देती है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Huawei Watch FIT 4 smartwatch Up to 10-Day Battery Life

    यह स्मार्टवॉच 1.82 की बड़ी स्क्रीन के साथ आती है, जिससे आप ऐप्स व नोटिफिकेशन को साफ देख सकते हैं। इसमें आपको लगभग 10 दिन तक चलने वाली बैटरी मिलती है, जिससे इसे बार-बार चार्ज करने की परेशानी नहीं होती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जो आपका चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना और योग करना आदि ट्रैक करते हैं। इसमें जीपीएस की सुविधा भी मिलती है, जिससे बाहर दौड़ने या चलने पर रास्ता और दूरी सही मापी जा सकती है। इस Huawei स्मार्टवॉच में फिटनेस हेल्थ ट्रैकर की सुविधा मिलती है जिससे दिल की धड़कन, ऑक्सीजन स्तर और नींद को भी ट्रैक किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को आप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ चल सकते हैं। इसका स्लीम और स्टाइलिश डिजाइन इसे अधिक प्रीमियम व यूनिक लुक देता है। वहीं यह पहनने में भी आरामदायक माना जाता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Huawei Watch FIT 4
    • स्क्रीन साइज - 1.82 इंच 
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - HarmonyOS
    • विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
    • मेमोरी स्टोरेज - 4GB
    • बैटरी कैपेसिटी - 10 दिन की बैटरी
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप की तेज रोशनी में भी आप स्क्रीन को साफ देख सकते हैं। 
    • यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है जिससे आप बिना फोन बाहर निकाले सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकते हैं और बात कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • OnePlus Watch 2 with Wear OS 4

    यह एक मजबूत व लंबे समय तक टिकाऊ रहने वाली स्मार्टवॉच है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर शामिल मिलता है, जिससे वॉच बिना रुकावट और तेजी से काम करती है। इसमें 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले लगी होती है जिससे आप ऐप्स व नोटिफिकेशन आदि को साफ देख सकते हैं। यह OnePlus स्मार्टवॉच लगभग 4 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है यानी एक बार की चार्जिंग पर इसको लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी ब्राइटनेस भी काफी ज्यादा होती है जिससे धूप में भी आसानी से सब कुछ दिखता है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है जिससे आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकते हैं। यह ड्यूल जीपीएस के साथ काम करने वाली स्मार्टवॉच है, जो आपके हर समय की एक्टिविटी को ट्रैक करने में सहायक होता है। इसमें आपको दिल की धड़कन, नींद और अन्य फिटनेस डेटा को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है जिससे आप हर समय अपनी हेल्थ पर नजर बनाए रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - OnePlus Watch 2
    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
    • विशेष सुविधा - स्लीप मॉनिटर
    • मेमोरी स्टोरेज - 32GB
    • बैटरी कैपेसिटी - 100 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है, क्योंकि यह IP68 रेटिंग के साथ आती है। 
    • इसकी बॉडी मजबूत स्टील से बनी है और स्क्रीन पर मजबूत ग्लास लगा है, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होती।

    कमी 

    • इस स्मार्टवॉच को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Noise Endeavour Pro Outdoor Rugged Military Smart Watch

    अगर आप भी आउटडोर एक्टिविटी के लिए एक प्रीमियम स्मार्टवॉच लेने का विचार कर रहे हैं, तो नॉइज की यह वॉच आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका सख्त और टिकाऊ डिजाइन इसे एडवेंचर के लिए परफेक्ट बनाता है। यह ड्यूल जीपीएस के साथ काम करने वाली स्मार्टवॉच है, जिससे लोकेशन बहुत सटीक मिलती है। यह 164 फीट वाटर रेसिस्टेंस है यानी गहरे पानी में भी यह Noise स्मार्टवॉच बढ़िया ढंग से काम करती है और खराब नहीं होती है। इसमें आपको 28 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है यानी एक बार चार्ज करने के बाद आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। यह 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इससे आपको तेज रोशनी में भी वॉच की स्क्रीन साफ दिखती है। इसमें गेम मोड शामिल होता है, जिससे आप इसमें गेमिंग करने का आनंद भी उठा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Noise Endeavour Pro
    • स्क्रीन साइज - 3.81 सेंटीमीटर
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • विशेष सुविधा - अलार्म क्लॉक
    • GPS - इन-बिल्ट GPS
    • बैटरी कैपेसिटी - 530 Mh
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इसमें AI कंपेनियन शामिल है, जो आपको एडवेंचर के दौरान जरूरी जानकारी दे सकता है। 
    • आप इस स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों से जोड़ सकते हैं।

    कमी 

    • इस स्मार्टवॉच को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Titan Celestor 1.43" AMOLED Smart Watch with Built-in GPS

    यह एक स्टाइलिश स्मार्टवॉच है जिसको पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको 1.43 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिससे आपको साफ स्क्रीन दिख सकती है। यह जीपीएस की सुविधा के साथ आती है, जिससे आप अपनी लोकेशन व गतिविध को ट्रैक कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जिससे हर तरह की एक्सरसाइज को रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह Titan स्मार्टवॉच एडवांस्ड हेल्थ इंटेलिजेंस के साथ काम करती है, जो आपके दिल की धड़कन, नींद और अन्य स्वास्थ्य जानकारी को ट्रैक करती है और आपको समय-समय पर जानकारी देती है। यह हल्की एल्यूमिनियम बॉडी के साथ बनी है, जिससे इसे पहनना आरामदायक होता है। यह वाटर रेसिस्टेंस स्मार्टवॉच है यानी पानी में इस्तेमाल करने पर भी यह सुरक्षित रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Titan Celestor
    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - स्मार्टवॉच
    • विशेष सुविधा - फोन कॉल
    • कलर - ब्लैक
    • बैटरी कैपेसिटी - 10 दिनों की बैटरी
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इस स्मार्टवॉच में वॉयस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जिससे आप केवल अपनी आवाज से इसको कमांड्स दे सकते हैं।
    • यह SOS फीचर के साथ आती है, जिससे मुसीबत के समय आप अपने लिए जल्दी मदद मंगवा सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

₹15,000 के अंदर मिलने वाले स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 स्मार्टवॉच की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

स्क्रीन साइज 

बैटरी लाइफ

खास फीचर्स

Samsung Galaxy Watch6

4.7 सेंटीमीटर

40 घंटे की बैटरी 

LTE, BP मॉनिटर

Huawei Watch FIT 4

1.82 इंच

10 दिनों की बैटरी

ड्यूल बैंड GPS, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स

OnePlus Watch 2

1.43 इंच

100 घंटे की बैटरी

IP68 वाटर रेसिस्टेंस, स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर

Noise Endeavour Pro

3.81 सेंटीमीटर

28 दिनों की बैटरी 

AI कंपेनियन, रग्ड डिजाइन

Titan Celestor 

1.43 इंच

15 दिन

AI वॉयस असिस्टेंट, एडवांस हेल्थ इंटेलिजेंट

इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹15,000 से कम की स्मार्टवॉच में कौन से फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इस बजट में AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और अच्छी बैटरी लाइफ वाले फीचर्स मिलते हैं।
  • क्या ₹15,000 से कम के स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ होते हैं?
    +
    अधिकांश स्मार्टवॉच 5ATM या IP68 रेटिंग के साथ आती हैं, जो उन्हें पानी के छींटों और तैराकी के लिए प्रतिरोधी बनाती हैं।
  • ₹15,000 से कम के स्मार्टवॉच कौन से ब्रांड के स्मार्टवॉच मिलते हैं?
    +
    इनमें आपको Samsung, Huawei, OnePlus, Noise और Titan जैसे ब्रांड के स्मार्टवॉच मिलते हैं।