नॉइज़ स्टाइलिश डिजाइन, बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच बनाने के लिए काफी पसंद की जाती है। यहां हमने नॉइज़ की Women Smartwatch के 5 विकल्पों की जानकारी दी है, जिनका स्टाइलिश डिजाइन और आरामदायक फिट महिलाओं को पसंद आ सकता है। इनमें से कुछ वॉच में फीमेल साइकिल ट्रैकर की सुविधा मिलती है, जिससे महिलाएं अपनी मंथली पीरीयड को रिकॉर्ड कर सकती हैं। वहीं इनमें आपको 4 से 7 दिनों की लंबी बैटरी मिलती है जिससे वॉच को बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। इन स्मार्टवॉच में आपको हेल्थ सूट और स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलते हैं, जो ना केवल आपकी रोजाना एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य पर भी नजर बनाए रखते हैं। नीचे हमने इन स्मार्टवॉच के 5 विकल्प दिए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Noise Diva Smartwatch for Women
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच खासतौर पर उन महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है जो ज्वेलरी डिजाइन जैसी वॉच पहनना पसंद करती है। इस वॉच की डायमंड कट डायल और चमकदार मेटैलिक फिनिश इसे आकर्षक बनाती है। यह 1.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जिससे आप इसमें समय व नोटिफिकेशन आदि साफ देख सकती हैं। इस वॉच की लेदर स्ट्रैप इसे पहनने में आरामदायक बना सकती है। इसमें आपको 100 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद अनुसार बदल सकती हैं। यह Noise Smart Watch महिलाओं के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें फीमेल साइकिल ट्रैकर की सुविधा मिलती है यानी आप इसमें अपने मंथली पीरीयड का रिकॉर्ड रख सकती हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटर की सुविधा के साथ आती है, जो दिल की धड़कन को रिकॉर्ड करती है। आप इस वॉच को NoiseFit Focus ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Diva
- स्क्रीन साइज - 1.01 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड और iOS
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- बैटरी कैपेसिटी - 230 Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें आपको हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले मिलती है, जिससे आपको समय देखने के लिए बार-बार डिस्प्ले पर क्लिक नहीं करना पड़ता है।
- यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है जिससे आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल को उठा सकती हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Noise Quad Call Smart Watch with 1.81" Display
एडवांस फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है। इसमें स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 160 से ज्यादा घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आती है यानी आपको इसे बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है। इसमें आपको इन-बिल्ट गेम्स भी मिलते हैं जिन्हें आप खाली समय में खेल सकती हैं। यह 100 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है, जो आपकी हर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को ट्रैक करती है। इससे आप जान सकती हैं कि आपने कितनी कैलोरी बर्न की है। इसमें 1.81 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जिससे वॉच में नोटिफिकेशन व ऐप आदि बेहद साफ दिखते हैं। यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है, जिससे आप सीधे स्मार्टवॉच से अपनी कॉल उठा सकती हैं और बात कर सकती हैं। वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि इस वॉच में आपको 10 Contacts नंबर सेव करने की सुविधा भी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Quad
- स्क्रीन साइज - 1.81 इंच
- डिस्प्ले - TFT
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड और iOS
- विशेष सुविधा - हार्ट रेट मॉनिटर
- बैटरी कैपेसिटी - 260 Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह AI वॉयस असिस्टेंट फीचर के साथ आने वाली वॉच है यानी आप अपनी आवाज से भी इस वॉच को कमांड्स दे सकती हैं।
- इसमें स्मार्टवॉच में आपको 24x7 हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटर की सुविधा भी मिलती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Noise Vortex Plus Smart Watch with Mesh Strap
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच स्टाइलिश डिजाइन के साथ आती है। इसका गोल्डन कलर इसे ज्वेलरी जैसी फिनिश देता है, जिससे यह आपके हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो सकती है। इसमें 1.46 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिससे समय, ऐप व नोटिफिकेशन आदि आपको साफ दिखाई देते हैं। इस Smart Watch for Women में फीमेल साइकिल ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है जिससे आप इसमें अपने मंथली पीरीयड का रिकॉर्ड रख सकती हैं। यह डायनामिक वॉच फेस के साथ आती है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकती हैं। इसमें शामिल एडवांस कॉलिंग तकनीक के कारण आप बिना अपने मोबाइल निकाले सीधे स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकती हैं। यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है, जिससे आप एक बार चार्ज करने पर इस वॉच को लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Vortex
- स्क्रीन साइज - 1.46 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड और iOS
- विशेष सुविधा - अलार्म क्लॉक
- बैटरी कैपेसिटी - 300 Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच को आप एंड्रॉयड और iOS दोनों स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकती हैं।
- NoiseFit App के माध्यम से आप इस स्मार्टवॉच की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकती हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी की समस्या देखने को नहीं मिली है।
03
Noise Pulse 4 Max Smart Watch with AI Create
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच एडवांस AI तकनीक से लैस है। खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई यह स्मार्टवॉच 1.96 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। वहीं इसमें फंक्शनल क्राउन भी शामिल होता है जिससे वॉच का नेविगेशन काफी आसान हो जाता है। इसमें आपको अनगिनत वॉच फेस मिलते हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। यह हेल्द सूट के साथ आने वाली वॉच है जो हर समय आपके स्वास्थ्य की जानकारी आपको देती है। इस स्मार्टवॉच में AI सर्च की सुविधा मिलती है यानी आप इसके माध्यम से कुछ भी अपनी स्मार्टवॉच में सर्च कर सकती हैं। यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है, जिससे आप बिना फोन निकाले सीधे स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकती हैं या किसी को कॉल लगा सकती हैं। इसकी रोज पिंक स्ट्रैप देखने में काफी आकर्षक लगती है और यह पहनने में भी काफी आरामदायक हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Pulse
- स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड और iOS
- विशेष सुविधा - जेस्चर कंट्रोल
- बैटरी कैपेसिटी - 7 दिन की बैटरी
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह मेन्यू स्टाइल की सुविधा के साथ आती है जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से मेन्यू को स्टाइल कर सकती हैं।
- इसमें आप 5 QR सेव कर सकती हैं जिससे सोशल मीडिया या पेमेंट आदि स्कैन करने में सुविधा होती है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच में कुछ अमेजन यूजर्स को कनेक्टिविटी की दिक्कत का सामना करना पड़ा।
04
Noise ColorFit Pulse 3 Smart Watch for Men & Women
डीप वाइन कलर की यह स्टाइलिश नॉइज़ स्मार्टवॉच पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बनी है। इसमें 1.96 इंच की बड़ी डिस्प्ले लगी होती है, जिससे यह देखने में अधिक आकर्षक लगती है। वहीं इसमें ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर शामिल होता है यानी यह हर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को अपने आप ट्रैक कर लेता है और आपकी कैलोरी को काउंट करता है। इस Women Smart Watch में 170 से अधिक वॉच फेस शामिल हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद अनुसार बदल सकती हैं। इसमें स्मार्ट DND भी लगा होता है यानी अगर आप चाहते हैं कि आपके स्मार्टवॉच पर कोई नोटिफिकेशन या कॉल आदि नहीं आए तो आप DND लगा सकते हैं। यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है यानी आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आपको अलार्म क्लॉक की सुविधा भी मिलती है यानी आप इसमें अलार्म भी लगा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise ColorFit
- स्क्रीन साइज - 1.91 इंच
- डिस्प्ले - TFT
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड और iOS
- विशेष सुविधा - टाइम डिस्प्ले
- बैटरी कैपेसिटी - 300 Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर शामिल है यानी आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा या लगा सकते हैं।
- आप इस स्मार्टवॉच को नॉइज़ के ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
नॉइज़ स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने नॉइज़ Smart Watch के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपकी जरूरत व बजट के अनुसार सबसे बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।