कंटेंट क्रिएटर्स के लिए टॉप 5 Samsung Galaxy Tab, जिनमें S पेन सपोर्ट के साथ बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी

कंटेंट क्रिएटर्स को हर रोज कोई नया आइडिया आता है, कि वे किस तरह से अपनी वीडियोज को और क्रिएटिव बना सकते हैं। ऐसे में इन आइडिया को लिखने से लेकर, स्केच बनाने या फिर ड्राइंग करने के लिए Samsung गैलेक्सी टैब बढ़िया रहते हैं, जिनमें पेन सपोर्ट मिलता है। वहीं, इनमें आप कम लोड वाले फोटो-वीडियो भी एडिट कर सकते हैं।
S पेन सपोर्ट के साथ आने वाले Samsung गैलेक्सी टैब, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रहेंगे अच्छे
S पेन सपोर्ट के साथ आने वाले Samsung गैलेक्सी टैब, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रहेंगे अच्छे

कंटेंट क्रिएशन की दुनिया दिन-पर-दिन बड़ी होती जा रही है। हर एक क्रिएटर चाहता है, कि उसका कंटेंट सबसे अलग हो। ऐसे में आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी दोनों को बढ़ाने के लिए हमने यहां 5 उन सैमसंग गैलेक्सी टैब को शामिल किया है, जिनमें पेन सपोर्ट मिलता है। आप इनपर S पेन की मदद से वीडियो स्क्रिप्ट, नए आइडिया लिखकर नोट तैयार कर सकते हैं। अगर आप एक डिजिटल आर्टिस्ट हैं, तो अपने स्केच और ड्राइंग इनपर बना सकते हैं। ट्रेवल या फैशन इंफ्लुएंसर पेन सपोर्ट वाले Samsung Galaxy Tab पर आसानी से अपने फोटो और वीडियो एडिट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम फोटोग्राफर्स अपनी तस्वीरों में कलर करेक्शन से लेकर ग्रेडिएंट तक सबकुछ इनपर सही कर सकते हैं। इन्हें आप अपने साथ शूट लोकेशन पर ले जा सकते हैं, फ्लाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं या घर बैठकर भी आराम से चला सकते हैं।

नीचे आप सैमसंग गैलेक्सी टैब के पांच विकल्प देख सकते हैं, जिनमें पेन सपोर्ट मिलता है-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite with AI [Smartchoice]

    यह सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 लाइट 10.9 इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसपर विजुअल्स साफ और चमकीले दिखाई देते हैं। वहीं, 90 Hz का रीफ्रेश रेट वीडियो देखते समय या फिर एडिट करते वक्त एक स्मूद मोशन बनाकर रखता है, ताकी वे फंसे या पिक्सलेट ना हों। यह वजन में काफी हल्का है, जिससे हाथ में पकड़ना आसान रहता है।

    कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

    • अगर आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब वीडियो को फटाफट एडिट करना चाहते हैं, तो इसका ऑब्जैक्ट इरेज़र काम का साबित होता है। यह बैकग्राउंड में अनचाही चीजों को सेकेंड के अंदर हटा देता है।
    • इस Samsung टैबलेट में AI Key के साथ गूगल जेमिनाई सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से, आप अपने कंटेंट के लिए मिनटों में नए आइडिया ले सकते हैं, जानकारी को समराइज़ कर सकते हैं और नए ट्रेंड्स का पता लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 15
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • रैम मेमोरी- 6 जीबी
    • बैटरी पावर- 8000
    • प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz

    खूबियां

    • सुपर फास्ट चार्जिंग
    • 2TB तक माइक्रो SD सपोर्ट

    कमी

    • हीटिंग की समस्या।
    01
  • Samsung Galaxy Tab S8 | 27.81cm (11.0") LCD Display

    स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर के साथ आने वाले इस सैमसंग गैलेक्सी टैब S8 की तेज स्पीड बिना किसी रूकावट आपको अपना कंटेंट तैयार करने की सुविधा देती है। इसमें मिलने वाली 800mAh की शक्तिशाली बैटरी लंबा बैकअप देती है और साथ ही सुपर फास्ट चार्जिंग टैबलेट को तेजी से चार्ज करने का काम करती है। 

    कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

    • इस सैमसंग टैबलेट में UHD 4K क्वालिटी के वीडियो शूट किए जा सकते हैं। 13MP + 6MP रिअर डुअल कैमरा ऑटो फ्रेमिंग के जरिए वीडियो, फोटो लेने के लिए सबसे अच्छा फ्रेम सेट करता है, जिससे आपका कंटेट परफेक्ट क्वालिटी में कैप्चर होगा।
    • अगर आप इस पर अपने वीडियोज एडिट करते हैं, तो बेहतर ऑडियो-विजुअल मिलते हैं। 11 इंच की डिस्प्ले 16M कलर सपोर्ट के साथ पिक्चर को वाइब्रेंट बनाती है और साथ ही 4 डॉल्बी एटमॉस स्पीकर बढ़िया साउंड देने का काम करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
    • रैम मेमोरी- 8 जीबी
    • फ्रंट कैमरा- 12 MP
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • वायरलेस टेक्नोलॉजी- WiFi

    खूबियां

    • मल्टी विंडो सपोर्ट
    • 2-इन-1 बुक कवर कीबोर्ड

    कमी

    • कभी-कभार लैगिंग की समस्या।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite Android Tablet

    इस सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट एंड्रॉइड टैबलेट में 14 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो शूटिंग या फिर एडिटिंग बिना रूकावट की जा सकती है। यह 10.4 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है, जिससे नोट्स लेने, स्केच बनाने या फिर ड्राइंग करने के लिए एक अच्छा स्पेस मिलता है।

    कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

    • आपका कंटेंट इस Samsung Tablet में वायरस अटैक से सुरक्षित रहता है। इसका सैमसंग Knox सिक्योरिटी सपोर्ट डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखता है, ताकी आपको किसी तरह का नुकसान ना हो।
    • आपके फोटो, वीडियो हों या फिर लंबी-लंबी स्क्रिप्ट यह सबकुछ 64GB के एसएसडी और इसके साथ मिलने वाले 64GB SD कार्ड में आराम से स्टोर किया जा सकता है। इससे आपको अलग से पेन ड्राइव वगैरा रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 2000 x 1200 पिक्सल
    • रैम मेमोरी- 4 जीबी
    • प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz
    • वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, वाईफाई
    • रिअर कैमरा- 8 एमपी

    खूबियां

    • सैमसंग 8-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर
    • 3D साउंड क्वालिटी

    कमी

    • सिर्फ 4 जीबी की रैम।
    03
  • Samsung Galaxy Tab A11+, 27.82 cm (11 inch) Display

    सामान्य ब्राउज़िंग से लेकर मल्टी-टास्किंग तक को तेज और स्मूद बनाने के लिए इस सैमसंग गैलेक्सी टैब A11+ टैबलेट में 4nm का प्रोसेसर मिलता है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले 18% तेज प्रदर्शन देता है। इसके चार स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस के साथ वीडियो देखते और एडिट करते समय शार्प साउंड क्वालिटी देते हैं, जो बेहतर अनुभव साबित होता है।

    कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

    • कंटेंट क्रिएशन में हर दिन कुछ ना कुछ नया शूट करना होता है और इसे स्टोर करना अक्सर मुश्किल साबित होता है। ऐसे में इस सैमसंग गैलेक्सी टैब का 2TB तक एक्सपेंड होने वाला माइक्रो SD सपोर्ट क्रिएटर्स के बहुत काम आता है।
    • इसमें गूगल Gemini और सर्किल सर्च जैसी एडवांस्ड AI सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसे में आप कंटेंट के लिए नए आइडिया ढूंढ सकते हैं, किसी नई चीज की जानकारी पा सकते हैं और साथ ही इंस्टाग्राम के वायरल एडिट्स ट्राई कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 16
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • रैम मेमोरी- 6 जीबी
    • बैटरी पावर- 7040mAh

    खूबियां

    • 90Hz का तेज रीफ्रेश रेट
    • मॉडर्न और स्लीक डिजाइन

    कमी

    • थोड़ा कम बैटरी बैकअप।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारियां।

    04
  • Samsung Galaxy Tab S11 with AI, Hexagonal S-Pen in-Box

    11 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आने वाले इस सैमसंग गैलेक्सी टैब S11 के बॉक्स के साथ ही आपको S पेन मिलता है। कंटेंट क्रिएटर्स इसे अपने अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे हर एक विजुअल बेहतर मोशन और क्वालिटी में दिखाई देता है।

    कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स

    • यह सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट 18 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसकी वजह से क्रिएटर ट्रेवल टाइम में, लाइव स्ट्रीमिंग में या फिर लंबी एडिटिंग में बार-बार चार्जिंग की झंझट के बिना अपना काम बिना रूके कर सकते हैं।
    • अगर आप एक राइटर हैं या फिर आर्ट मेकर हैं, तो इसके गैलेक्सी AI फीचर के जरिए राइटिंग और ड्राइंग असिस्टेंट पा सकते हैं। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी दोनों बढ़ेंगी, साथ ही आपका काम कम समय में पूरा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोसेसर स्पीड- 2.4 GHz
    • प्रोसेसर ब्रांड- मीडियाटेक
    • स्टोरेज क्षमता- 120 जीबी
    • रैम मेमोरी- 12 जीबी
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच

    खूबियां

    • 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस
    • डेस्कटॉप मोड की सुविधा

    कमी

    • थोड़ी-बहुत हीटिंग की परेशानी।
    05

तुलना: कौन सा सैमसंग टैबलेट आपके लिए सही है?

अलग-अलग मॉडल वाले सैमसंग गैलेक्सी टैब में से किसी का भी चुनाव आपके कंटेंट के प्रकार, उसकी जरूरतों और साथ ही आपके बजट पर निर्भर करता है। आप इन बातों का ध्यान रखते हुए इनकी तुलना के साथ अपने लिए एक अच्छा पेन सपोर्ट वाला टैबलेट चुन सकते हैं-

मॉडल्स

स्टोरेज

डिस्प्ले साइज

अन्य

Samsung Galaxy Tab S10 Lite with AI

128 जीबी

10.9 इंच

एडवांस्ड AI फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S8

128 जीबी

11.0 इंच

डॉल्बी एटमॉस क्वॉड स्पीकर्स

Samsung Galaxy Tab S6 Lite Android Tablet

128 जीबी

10.4 इंच

मैग्नेटिक पेन स्टैंड सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab A11+

128 जीबी

11 इंच

गूगल जेमिनाई के साथ AI

Samsung Galaxy Tab S11

128 जीबी

11 इंच

120Hz रीफ्रेश रेट

अन्य डिवाइसों की जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग गैलेक्सी टैब पर एस पेन का उपयोग क्या सिर्फ ड्राइंग के लिए होता है?
    +
    नहीं, एस पेन का उपयोग नोट्स लेने, दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने, स्क्रीनशॉट एनोटेट करने और एयर कमांड जैसे कई उत्पादकता कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।
  • कंटेंट क्रिएटर के लिए सैमसंग टैब चुनते समय किन स्पेसिफिकेशन्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    डिस्प्ले की गुणवत्ता (AMOLED), प्रोसेसर की शक्ति, रैम, स्टोरेज, एस पेन की प्रतिक्रियात्मकता और बैटरी लाइफ पर ध्यान देना चाहिए।
  • क्या सभी सैमसंग गैलेक्सी टैब मॉडल में एस पेन सपोर्ट होता है?
    +
    नहीं, केवल कुछ विशिष्ट गैलेक्सी टैब मॉडल ही एस पेन सपोर्ट के साथ आते हैं। खरीदने से पहले मॉडल स्पेसिफिकेशन्स की जांच करना महत्वपूर्ण है।
  • सैमसंग टैब पर वीडियो एडिटिंग के लिए कौन सा मॉडल सबसे अच्छा है?
    +
    वीडियो एडिटिंग जैसे भारी कार्यों के लिए, गैलेक्सी टैब S8, S9 सीरीज़ जैसे उच्च-स्तरीय मॉडल बेहतरीन प्रदर्शन और शक्तिशाली प्रोसेसर प्रदान करते हैं।
  • क्या सैमसंग टैब पर ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर अच्छी तरह से काम करते हैं?
    +
    हां, सैमसंग टैब पर एडेप्टेड ग्राफिक डिजाइन ऐप्स जैसे Clip Studio Paint और Adobe Fresco बहुत अच्छे से चलते हैं, खासकर एस पेन के साथ।