अगर आप बड़े डिस्प्ले पर बैटल रॉयल गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन भारी-भरकम स्टोरेज या कम रैम वाले डिवाइस की वजह से स्टैंडर्ड बीजीएमआई में लैग और फ्रेम ड्रॉप की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, क्राफ्टॉन इंडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि BGMI Lite भारत में जल्द दस्तक देने वाला है। यह गेम खास तौर पर कम और सीमित स्टोरेज वाले डिवाइसेस को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसका छोटा डाउनलोड साइज इसे बजट एंड्रॉयड टैबलेट्स पर चलाने योग्य बनाता है। यानी आपको इस गेम के लिए अब महंगे फ्लैगशिप पैड खरीदने की जरूरत नहीं है। आप कम स्टोरेज और किफायती दाम वाले वाले टैबलेट्स पर भी स्मूथ फ्रेम रेट और बेहतरीन टच रिस्पॉन्स के साथ इस गेम को खेल सकते हैं।
नीचे आप 5 सबसे बेहतरीन, कम स्टोरेज और किफायती टैबलेट्स के विकल्पों को देख सकते हैं।
Motorola Moto Pad 60 Neo Tablet
हमारा सुझाव
अगर आप एक ऐसे गेमिंग टैबलेट की तलाश में हैं, जो आपकी जेब पर भारी ना पड़े और जिसमें BGMI Lite जैसे लाइटवेट बैटल रॉयल गेम्स आसानी से स्पेस पा सकें, तो यह मॉडल आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। इसकी 4GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज एंट्री-लेवल गेमर्स की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। वहीं मिड-रेंज बजट में आने की वजह से यह उन छात्रों या युवाओं के लिए बढ़िया है जो कम कीमत में गेमिंग का मजा बड़े डिस्प्ले पर लेना चाहते हैं।
हमने इसे क्यों चुना?
- 11 इंच का बड़ा 2.5K डिस्प्ले जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बिना रुकावट साफ विजुअल्स देता है।
- MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने के कारण लगातार इस्तेमाल में बढ़िया परफॉर्मेंस देता है।
- नोट-मेकिंग और स्केचिंग के लिए इन-बॉक्स में मोटो पेन का सपोर्ट मिलता है।
- इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स लगे हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Motorola Moto Pad
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन - 2000 पिक्सल
- मेमोरी स्टोरेज - 128 GB
खूबियां
- 2.5K 90Hz डिस्प्ले
- इन-बॉक्स पेन
कमी
- इस टैब को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
OnePlus Pad Lite with Biggest Battery
हमारा सुझाव
यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए सही रहेगा जो बिना किसी लैग के लंबे समय तक गेमिंग करना चाहते हैं। इसकी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की वजह से इस Gaming Tablet पर ऐप्स का लोड कम पड़ता है, जिससे आप इसमें बीजीएमआई लाइट जैसे गेम्स की फाइल्स को आराम से इसमें चला सकते हैं। वहीं अगर आपको गेमिंग के दौरान बार-बार चार्जर ढूंढने की समस्या रहती है, तो यह टैबलेट आपके लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- यह 9340 mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिससे आप बिना रुकावट गेमिंग कर सकते हैं।
- धूप में भी साफ स्क्रीन देखने के लिए 500 निट्स की ब्राइटनेस इसमें दी गई है।
- मल्टीटास्किंग और स्मूथ यूजर इंटरफेस के लिए OxygenOS का सपोर्ट मिलता है।
- प्रीमियम मेटल यूनिबॉडी और बेहद आकर्षक एरो ब्लू डिजाइन के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - OnePlus Pad Lite
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन - 1920x1200 पिक्सल
- मेमोरी स्टोरेज - 128 GB
खूबियां
- 9340mAh की बड़ी बैटरी
- 500 निट्स ब्राइटनेस
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस टैब की डिस्प्ले में खराबी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo Tab M9 with Dolby Atmos
हमारा सुझाव
अगर आपका बजट बहुत कम है और आप सिर्फ एक छोटा और हल्का टैब तलाश रहे हैं, तो लेनोवो का यह टैबलेट सबसे बढ़िया रहेगा। इसकी 3GB RAM और 32GB स्टोरेज को आप कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं। वहीं अगर आप ना भी बढ़ाना चाहे तो भी BGMI Lite जैसे कम साइज वाले गेम्स के लिए इतनी कैपेसिटी काफी रहने वाली है। यह उन यूजर्स या छोटे बच्चों के लिए बढ़िया है जो पहली बार टैबलेट पर गेमिंग करना चाहते हैं।
हमने इसे क्यों चुना?
- हाथों में आसानी से फिट होने वाला छोटा 9 इंच का साइज
- सिम कार्ड से गेमिंग और कॉलिंग के लिए 4G LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है।
- बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स इन-बिल्ट है।
- लंबे समय तक गेमिंग के लिए TÜV रीनलैंड आई प्रोटेक्शन मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Lenovo Tab M9
- स्क्रीन साइज - 9 इंच
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन - 1340x800 पिक्सल
- मेमोरी स्टोरेज - 32 GB
खूबियां
- 4G LTE सपोर्ट
- छोटा और हल्का
कमी
- इस टैब को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Samsung Galaxy Tab A9
हमारा सुझाव
अगर आपको किसी जाने-माने और भरोसेमंद ब्रांड का टैबलेट चाहिए जो कम बजट आ जाए और बिना किसी दिक्कत आप उसमें गेमिंग ऐप डाउनलोड कर सकें, तो सैमसंग का यह टैबलेट आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इसकी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन बीजीएमआई लाइट जैसे आने वाले हल्के गेम्स के लिए बढ़िया हो सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- इसका स्मूथ One UI सॉफ्टवेयर शानदार अनुभव देता है।
- वाई-फाई के साथ-साथ 4G सिम कनेक्टिविटी का विकल्प मिलता है।
- सुरक्षा के लिए सैमसंग नॉक्स का इन-बिल्ट सपोर्ट इसमें शामिल है।
- एक साथ दो ऐप्स चलाने के लिए स्प्लिट-स्क्रीन की सुविधा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung Galaxy Tab A9
- स्क्रीन साइज - 8.7 इंच
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन - 800x1340 पिक्सल
- मेमोरी स्टोरेज - 64 GB
खूबियां
- सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी
- स्प्लिट-स्क्रीन
कमी
- कुछ यूजर्स को इस बैटरी में दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
04
Redmi Pad 2 with Active Pen Support
हमारा सुझाव
अगर आप नए फीचर्स और बड़े डिस्प्ले के साथ बीजीएमआई लाइट जैसे हल्के गेम्स का मजा लेना चाहते हैं, तो रेडमी का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया रहेगा। इसकी 4GB रैम और 128GB की बड़ी स्टोरेज गेम फाइल्स और अपडेट्स को आसानी से स्टोर रख सकती है। यह उन गेमर्स के लिए सही है जो एक ही टैबलेट में शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और एक्टिव पेन सपोर्ट जैसी चीजें कम कीमत में चाहते हैं।
हमने इसे क्यों चुना?
- बेहद साफ कंटेंट के लिए 11 इंच की 2.5K शार्प डिस्प्ले।
- पूरे दिन बिना रुके चलने वाली 9000mAh की दमदार बैटरी।
- लेटेस्ट शाओमी HyperOS 2 और AI फीचर्स।
- क्रिएटिव काम और नोट्स बनाने के लिए एक्टिव पेन का सपोर्ट।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Redmi Pad 2
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन - 2560x1600 पिक्सल
- मेमोरी स्टोरेज - 128 GB
खूबियां
- 2.5K शार्प स्क्रीन
- 9000mAh बैटरी
कमी
- इस टैबलेट को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
5 लो-स्टोरेज वाले एंड्रॉयड टैबलेट के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 लो स्टोरेज एंड्रॉयड टैबलेट की मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
स्मार्ट डिवाइसों की अन्य जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।