अगर आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस से भरपूर टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो सैमसंग ग्लैक्सी टैबलेट शानदार विकल्प हो सकते हैं। इनमें आप ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं, ऑफिस का काम, मूवी देखना या हल्का-फुल्का गेमिंग जैसे सभी जरूरतों को ये टैबलेट आसानी से कर देते हैं। यहां नीचे लिस्ट में Samsung Galaxy Tablets के बेहतरीन 5 मॉडल्स को शामिल किया है, जिनको यूजर्स ने काफी पसंद किया है और रेटिंग भी अच्छी दी है। ये बढ़िया प्रोसेसर, तगड़ी बैटरी लाइफ और एडवांस फीचर्स के साथ आपकी डेली लाइफ को आसान और ज्यादा प्रोडक्टिव बना सकते हैं। यहां आपको बजट से लेकर प्रीमियम तक के ऑप्शंस मिलेंगे, जिनका आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।
तो चलिए, रोजमर्रा के टास्क के लिए सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट के विकल्पों पर नजर डालें -
Samsung Galaxy Tab S9, S Pen in-Box
सैमसंग ग्लैक्सी का यह टैब ऐसा विकल्प है जो हर यूजर के लिए बढ़िया है फिर आप चाहे स्टूडेंट है, ऑफिस वर्क करते है या एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं। इसके पावरफुल फीचर्स, शानदार डिस्प्ले और S Pen सपोर्ट होने से रोजमर्रा में इस्तेमाल के लिए शानदार टैबलेट है। इस Samsung Tab S9 में दिया गया 11 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले बेहद शानदार विजुअल अनुभव देती है, जिससे मूवी देखना, ऑनलाइन क्लास लेना या ई-बुक पढ़ना काफी आरामदायक और क्लियर हो जाता है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूद बनाता है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बिना रुकावट के होती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक पावरफुल 8-कोर CPU है और मल्टीटास्किंग, गेमिंग या हैवी ऐप्स को भी आसानी से हैंडल कर लेता है, इसलिए यह टैबलेट रोज़ के इस्तेमाल में ज्यादा स्लो महसूस नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - गैलेक्सी टैब एस9
- स्क्रीन का साईज - 27.81 सेंटीमीटर
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
- बैटरी की क्षमता - 12 दिन
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560 x 1600 (WQXGA) पिक्सेल
- बैटरी की क्षमता - 8400 mAh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
खूबियां
- इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जो आपकी फाइल्स, फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए सही रहती है।
- इसमें 13MP रियर कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इसमें मौजूद AKG के क्वाड स्पीकर्स साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने केवल बैटरी में थोड़ी समस्या बताई है।
01
Samsung Galaxy Tab A11+, AI with Google Gemini
अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ फीचर्स में भी दमदार हो, तो सैमसंग का यह Tab A11+ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 18% ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देता है, जिससे मल्टीटास्किंग जैसे एक साथ कई ऐप्स चलाना, पढ़ाई करना या ऑफिस वर्क करना बिना रुकावट के हो जाता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है, जो न सिर्फ आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सही है बल्कि हाई परफॉर्मेंस काम के लिए भी सही है। इसमें आपको 11 इंच डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1920 x 1200 पिक्सल रिज़ोल्यूशन रोजमर्रा के काम जैसे वीडियो देखना, ऑनलाइन क्लास लेना और ब्राउज़िंग करना काफी आरामदायक बना देता है, वहीं 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूद बनाता है जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप यूज करने का अनुभव बेहतर हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Tab A11+
- स्क्रीन का साईज - 11 इंच
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256 GB
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 1920 x 1200 पिक्सेल
- बैटरी की क्षमता - 7040 mAh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड 16
खूबियां
- इसमें microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
- इसका AI फीचर आपको गूगल जेमिनाई और सर्किल टू सर्च जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं, जिससे आप किसी भी चीज़ को जल्दी सर्च कर सकते हैं।
- एंटरटेनमेंट के लिए इसमें क्वाड स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस साउंड दिया गया है, जिससे मूवी देखना, गाने सुनना या गेम खेलना एक थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया डिस्प्ले बहुत खराब है, व्यूइंग एंगल अच्छा नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 FE, S Pen in-Box, AI Writing,
इस सैमसंग ग्लैक्सी टैबलेट के साथ S पेन मिलता है, जो बॉक्स में ही मिलता है, जिससे आप आसानी से नोट्स लिख सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं और अपने क्रिएटिव आइडियाज को डिजिटल रूप दे सकते हैं। साथ ही इसमें AI राइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपके लिखने के काम को और आसान बना देते हैं। इसके अलावा इस Samsung Tab S10 में डेस्कटॉप मोड भी मिलता है, जिससे आप टैबलेट को लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और मल्टीटास्किंग जैसे एक साथ कई ऐप चलाना बहुत आसान हो जाता है। वहीं प्री-लोडेड प्रो ऐप्स होने से आपकी प्रोडक्टिविटी और बढ़ सकती है। वहीं इसकी विजन बूस्टर तकनीक की मदद से आप इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Tab S10 FE
- स्क्रीन का साईज - 10.9 इंच
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2304 x 1440पिक्सेल
- बैटरी की क्षमता - 8000 mAh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड 15
खूबियां
- इसमें दिया गया पॉवरफुल Exynos 1580 प्रोसेसर आपको स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है।
- IP68 रेटिंग होने से यह टैबलेट धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहता है और 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।
- इंस्टेंट ट्रांसलेशन फीचर होने से अलग-अलग भाषाओं को समझना आसान हो जाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने गैलेक्सी एआई फीचर्स सीमित बताये हैं।
03
Samsung Galaxy Tab S8, S Pen in-Box, Wi-Fi+5G Tablet
यह सैमसंग गैलेक्सी टैब S8 वाई-फाई + 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आपको तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है और आप कहीं भी आसानी से ऑनलाइन काम कर सकते हैं। इसका ग्रेफाइट रंग और स्लिम डिजाइन प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी काफी आकर्षक लगता है। वहीं इसमें 8000 mAh की लंबी चलने वाली बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है। साथ ही इस Tablet Samsung में 45W सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आपका टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाता है और समय की बचत होती है। इसके साथ ही बॉक्स में S Pen भी मिलता है, जिससे आप नोट्स बना सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं और अपने काम को ज्यादा आसान और प्रोडक्टिव बना सकते हैं। यह एंड्राइड टैबलेट 12MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा के साथ आता है, जिससे वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास और मीटिंग अच्छे से हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Galaxy Tab S8
- स्क्रीन का साईज - 27.94 सेंटीमीटर
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560 x 1600 (WQXGA पिक्सेल
- बैटरी की क्षमता - 8000 mAh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
खूबियां
- इसमें 13MP + 6MP ड्यूल रियर कैमरा और फ्लैश दिया गया है, जिससे आप अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो ले सकते हैं।
- इसमें मौजूद डॉल्बी एटमॉस और क्वाड स्पीकर्स से मूवी और म्यूजिक का अनुभव बहुत ही इमर्सिव हो जाता है।
- LTPS TFT स्क्रीन टेक्नोलॉजी बैटरी की खपत को संतुलित रखती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
04
Samsung Galaxy Tab A9, Wi-Fi+4G, Tablet, Gray
मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह सैमसंग टैबलेट एक भरोसेमंद और बढ़िया विकल्प है, जिससे आप डेली टास्क जैसे ऐप्स चलाना, सोशल मीडिया यूज़ करना और हल्की गेमिंग आसानी से कर सकते हैं, हालांकि यह बहुत हाई-एंड गेमिंग के लिए नहीं बना है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक है। इसके साथ आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जो सामान्य जरूरतों के लिए पर्याप्त है। यह Samsung Galaxy Tab A9 मध्यम साइज की 8.7 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 1340 x 800 (WXGA) रिज़ोल्यूशन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है, जिससे आप मूवी, यूट्यूब वीडियो या ऑनलाइन क्लास आसानी से देख सकते हैं, और इसका 60Hz रिफ्रेश रेट सामान्य काम में स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Galaxy Tab A9
- स्क्रीन का साईज - 22.1 सेंटीमीटर
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 64 GB
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 1340 x 800 (WXGA) पिक्सेल
- बैटरी की क्षमता - 5100
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
खूबियां
- इसमें 5100 mAh बैटरी दी गई है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बैकअप देती है।
- यह 4G कनेक्टिविटी और नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप कहीं भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें दिया गया 2MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए सही रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया डिवाइस में फास्ट चार्जिंग काम नहीं कर रही है।
टैबलेट जैसे अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानने के लिए गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
रोजमर्रा के काम के लिए सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद रोजाना जरूरत वाले टैबलेट मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे बड़ी स्क्रीन, बढ़िया बैटरी, स्टोरेज जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने लिए अच्छा सा टैबलेट चुन सकते हैं।
और भी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।