काम, पढ़ाई या मनोरंजन: भारत में अमेज़न पर उपलब्ध इन बेहतरीन Samsung Tablets के साथ सब कुछ है आसान!

सैमसंग के टैबलेट्स पढ़ाई, ऑफिस के काम और मनोरंजन जैसी अलग अलग जरूरतों के लिए डिजाइन किए गए हैं। कई मॉडल्स में S Pen सपोर्ट, Samsung DeX, बड़ी डिस्प्ले, मल्टीटास्किंग फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इसी वजह से गैलेक्सी टैब सीरीज भारत में अमेज़न पर लोकप्रिय विकल्पों में शामिल रहती है।
अमेज़न पर उपलब्ध भारत में मिलने वाले बढ़िया सैमसंग टैबलेट्स
अमेज़न पर उपलब्ध भारत में मिलने वाले बढ़िया सैमसंग टैबलेट्स

Samsung की गैलेक्सी टैब सीरीज अलग अलग जरूरतों के हिसाब से कई विकल्प उपलब्ध कराती है। पढ़ाई के लिए नोट्स बनाने हों, ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स पर काम करना हो या फिर फिल्में और वेब सीरीज देखनी हों, अलग-अलग प्रोडक्ट रेंज में इसके लिए उपयुक्त मॉडल्स मिल जाते हैं। कई Galaxy Tab मॉडल्स में S Pen सपोर्ट, बड़ी डिस्प्ले, मल्टी विंडो, Samsung DeX और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। प्रीमियम मॉडल्स में AMOLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट बेहतर विजुअल अनुभव देते हैं, जबकि A सीरीज और FE सीरीज रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बैलेंस्ड विकल्प मानी जाती हैं। Amazon पर इन टैबलेट्स के वाई-फाई और 5G दोनों वेरिएंट उपलब्ध रहते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें पढ़ाई से लेकर मनोरंजन और काम की जरुरतों को पूरा करने वाले सैमसंग टैबलेट्स के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite with AI

    काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए टैबलेट चुनते समय सिर्फ बड़ी स्क्रीन देखना काफी नहीं होता। हल्का डिजाइन, अच्छी बैटरी और प्रोडक्टिविटी फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा फर्क लाते हैं। 

    • इस सैमसंग गैलेक्सी टैब में 10.9 इंच का 90Hz डिस्प्ले स्क्रॉलिंग और नोट्स लेने का अनुभव स्मूद बनाता है। 
    • बॉक्स में मिलने वाला S Pen बिना अतिरिक्त खर्च के स्केचिंग, हैंडराइटिंग और डॉक्यूमेंट पर काम करना आसान करता है। 
    • Galaxy AI फीचर और डेडिकेटेड AI Key कई रोजमर्रा के काम को तेज करने में मदद करते हैं। 
    • सिर्फ 6.6 मिमी मोटाई और हल्के डिजाइन की वजह से इसे साथ लेकर चलना आसान रहता है। वहीं 8000mAh बैटरी लंबे समय तक पढ़ाई, वीडियो कॉल और एंटरटेनमेंट के दौरान बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung Galaxy Tab S10 Lite 
    • स्क्रीन साइज - 10.9 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन मैक्सिमम - 2112x1320 पिक्सेल
    • रिफ्रेश रेट - 90Hz

    खूबियां

    • सुपर फास्ट चार्जिंग
    • स्मार्ट राइटिंग

    कमी

    • फंक्शनलिटी को लेकर समस्या
    01
  • Samsung Galaxy Tab A11+

    अगर आपका इस्तेमाल पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की मल्टीटास्किंग तक सीमित है, तो ऐसा टैबलेट ज्यादा काम का रहता है जो रोजमर्रा के सभी काम बिना रुकावट संभाल सके। 

    • इस गैलेक्सी टैब में 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले मिलता है जो इंटरनेट स्क्रॉलिंग से लेकर वीडियो देखने का अनुभव स्मूद बनाता है।
    • साउंड की बात करें, तो क्वाड स्पीकर के साथ Dolby Atmos फिल्में और म्यूजिक देखने के दौरान आवाज को ज्यादा प्रभावशाली बनाते हैं। 
    • 4nm प्रोसेसर एक साथ कई ऐप्स चलाने में बेहतर रिस्पॉन्स देने पर फोकस करता है। 
    • Google Gemini और सर्कल-टू-सर्च जैसे AI फीचर इंटरनेट पर जरुरी जानकारी ढूंढने और रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। 
    • 128GB स्टोरेज के साथ 2TB तक माइक्रोएसडी सपोर्ट मिलने से नोट्स, फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों के लिए लंबे समय तक जगह की कमी महसूस नहीं होती।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung Galaxy Tab A11+
    • स्क्रीन साइज - 11 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन मैक्सिमम - 1920x1200 पिक्सेल
    • रिफ्रेश रेट - 90Hz

    खूबियां

    • 7040mAh बैटरी क्षमता
    • रिच बीट्स के साथ स्पैटिअल ऑडियो

    कमी

    • कमजोर बिल्ड क्वालिटी होने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung Galaxy Tab A9

    हर किसी को बड़े डिस्प्ले वाला टैबलेट नहीं चाहिए। अगर आपकी प्राथमिकता पोर्टेबिलिटी है और आप पढ़ाई, वीडियो स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउजिंग या सफर के दौरान इस्तेमाल के लिए डिवाइस चाहते हैं, तो यह कॉम्पैक्ट डिवाइस ज्यादा सुविधाजनक रहता है। 

    • इस टैब में 8.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसको आप एक हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • प्रोसेसर की बात करें, तो MediaTek Helio G99 प्रोसेसर रोजमर्रा के ऐप्स और मल्टीटास्किंग को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है। 
    • डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर फिल्में और वीडियो देखते समय बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव देते हैं। 
    • 64GB स्टोरेज को जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है और 4G कनेक्टिविटी की वजह से वाई-फाई उपलब्ध न होने पर भी इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung Galaxy Tab A9
    • स्क्रीन साइज - 8.7 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 64 GB
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन मैक्सिमम - 1340x800 (WXGA) पिक्सेल
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz

    खूबियां

    • क्विक शेयर फीचर
    • 8MP AF रियर कैमरा

    कमी

    • फास्ट चार्जिंग ठीक से ना होने को लेकर समस्या
    03
  • Samsung Galaxy Tab A9+

    अगर आपको टैबलेट पर ऑनलाइन क्लास, OTT स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग करनी है, तो बड़ा डिस्प्ले और बेहतर ऑडियो अनुभव काफी मायने रखते हैं। 

    • इस Galaxy Tab में 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है और वीडियो देखने के दौरान ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है।
    • क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर नार्मल मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के ऐप्स को बिना ज्यादा रुकावट चलाने में मदद करता है। 
    • क्वाड स्पीकर के साथ सराउंड साउंड फिल्में, वेब सीरीज और म्यूजिक का मज़ा बढ़ाते हैं। 
    • 64GB स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है, जबकि 5G कनेक्टिविटी चलते फिरते भी इंटरनेट एक्सेस आसान बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung Galaxy Tab A9+
    • स्क्रीन साइज - 11 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 64 GB
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन मैक्सिमम - 1920x1200 (WQXGA) पिक्सेल
    • रिफ्रेश रेट - 90Hz

    खूबियां

    • 7040mAh बैटरी
    • 4 GB रैम

    कमी

    • डिस्पले की टच सेंस्टिविटी कम होने की समस्या
    04
  • Samsung Galaxy Tab S11 with AI

    अगर टैबलेट सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि नोट्स बनाने, डिजाइनिंग और प्रोफेशनल काम के लिए भी इस्तेमाल होना है, तो डिस्प्ले और स्टाइलस का अनुभव सबसे ज्यादा मायने रखता है। 

    • इस सैमसंग टैबलेट में 11 इंच का डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे इंटरनेट स्क्रॉलिंग, ड्रॉइंग और वीडियो देखना ज्यादा स्मूद और असली जैसा महसूस होता है। 
    • बॉक्स में मिलने वाला Hexagonal S Pen लिखने, स्केचिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग को अधिक सटीक बनाता है। 
    • Galaxy AI, Gemini और राइटिंग अस्सिट जैसे फीचर रोजमर्रा के प्रोडक्टिविटी टास्क को आसान बनाने पर फोकस करते हैं। 
    • DeX Mode जरूरत पड़ने पर पीसी जैसा इंटरफेस उपलब्ध कराता है, जबकि 18 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ लगातार काम और पढ़ाई के दौरान बार बार चार्ज करने की चिंता कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung Galaxy Tab S11
    • स्क्रीन साइज - 11 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 GB
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन मैक्सिमम - 2560x1600 पिक्सेल
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz

    खूबियां

    • 1600 निट्स पिक ब्राइटनेस
    • प्रीमियम मेटल बॉडी डिजाइन

    कमी

    • डिस्पले में थोडा कलर कंट्रास्ट कम लग सकता है।
    05

तुलना: अमेज़न पर उपलब्ध भारत के बढ़िया सैमसंग टैबलेट्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Samsung Tab मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी

खास फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S10 Lite

10.9 इंच

128 GB

S Pen, Galaxy AI फीचर, 8000mAh बैटरी

Samsung Galaxy Tab A11+

11 इंच

128 GB

90Hz डिस्प्ले, 4nm प्रोसेसर, Google Gemini और सर्कल-टू-सर्च 

Samsung Galaxy Tab A9

8.7 इंच

64 GB

MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, डुअल स्पीकर, 4G कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy Tab A9+

11 इंच

64 GB

क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, क्वाड स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy Tab S11

11 इंच

128 GB

डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले, राइटिंग अस्सिट, DeX Mode

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग टैबलेट्स पढ़ाई के लिए क्यों पसंद किए जाते हैं?
    +
    कई गैलेक्सी टैब मॉडल्स S Pen सपोर्ट, सैमसंग नोट्स और बड़ी डिस्प्ले के साथ आते हैं। ये नोट्स बनाने, PDF पढ़ने और ऑनलाइन क्लास के लिए उपयोगी फीचर्स उपलब्ध कराते हैं।
  • Samsung DeX क्या है?
    +
    Samsung DeX टैबलेट पर डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस उपलब्ध कराता है। इससे मल्टीटास्किंग करना, कई ऐप्स एक साथ चलाना और प्रोडक्टिविटी से जुड़े काम करना आसान हो जाता है।
  • क्या सैमसंग टैबलेट्स मनोरंजन के लिए अच्छे हैं?
    +
    हाँ, कई गैलेक्सी टैब मॉडल्स में बड़ी स्क्रीन, डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट और हाई क्वालिटी डिस्प्ले मिलती है, जिससे फिल्में, वेब सीरीज और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
  • क्या सभी सैमसंग टैबलेट्स में S Pen मिलता है?
    +
    नहीं, S Pen मुख्य रूप से Galaxy Tab S और कुछ FE सीरीज मॉडल्स में उपलब्ध होता है। खरीदने से पहले संबंधित मॉडल की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।
  • अमेज़न पर सैमसंग टैबलेट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    अमेज़न से सैमसंग टैबलेट लेते समय आपको डिस्प्ले का आकार, स्टोरेज, RAM, Wi Fi या 5G वेरिएंट, S Pen सपोर्ट और आपकी जरूरत के अनुसार सीरीज का चुनाव करना बेहतर रहता है।