पिछले कुछ समय में स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप वाली स्मार्टवॉच की डिमांड काफी बढ़ी है। जाहिर है ये नॉर्मल स्ट्रैप से अधिक टिकाऊ होती है और देखने में प्रीमियम भी लगती है। वहीं फॉर्मल वियर के साथ यह परफेक्ट मैच करता है। यहां हमने पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए इन स्मार्टवॉच के विकल्प दिए हैं। इनमें GOBOULT, CrossBeats, Fastrack, Noise और Fire-Boltt जैसे टॉप ब्रांड्स शामिल हैं। इनमें आपको 5 से 7 दिनों की लंबी बैटरी मिलती है जिससे इन्हें बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है। वहीं इनकी AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन को साफ दिखाती है, जिससे आप नोटिफिकेशन व ऐप आदि को साफ देख सकते हैं। इनमें से कुछ वाटरप्रूफ भी होती है यानी ये पसीने या पानी के छींटों से खराब नहीं होती है। इसके अलावा इनमें से अधिकतर में AI वॉयस असिस्टेंट शामिल है यानी आप केवल अपनी आवाज के माध्यम से स्मार्टवॉच को कंट्रोल कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
GOBOULT Saber Smart Watch with 1.43 AMOLED Display
फॉर्मल आउटफिट के लिए गोबोल्ट की यह स्मार्टवॉच एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह 1.43 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे इसमें आप नोटिफिकेशन आदि को साफ देख सकते हैं। यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है जिससे आप बिना फोन निकाले सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकते हैं। इसकी 700 निट्स ब्राइटनेस के कारण आप तेज धूप की रोशनी में भी स्मार्टवॉच की स्क्रीन को साफ देख सकते हैं। यह Men's Smart Watch 200 से अधिक वॉचफेस के साथ आती है, जिन्हें आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकते हैं। वहीं इसमें आपको 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपने वर्कआउट व अन्य एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपने पूरे दिन में कितनी कैलोरी बर्न की है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - GOBOULT Saber
- स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ब्राइटनेस - 700 निट्स
- कलर - टाइटेनियम
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- बैटरी कैपेसिटी - 300Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह स्मार्टवॉच AI वॉयस असिस्टेंट फीचर के साथ आती है जिससे आप केवल अपनी आवाज से वॉच को कमांड्स देकर कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें फंक्शनल रोटेटिंग तकनीक शामिल है जिससे वॉच की नेविगेशन आसान हो जाती है और इसका इस्तेमाल करना आसान होता है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
CrossBeats Diva 1.28 Stylish Smart Watch for Women
जो महिलाएं ऑफिस के फॉर्मल आउटफिट पर पहनने के लिए एक स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप वाली स्मार्टवॉच ढूंढ रही हैं उनके लिए यह स्मार्टवॉच एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। ये स्मार्टवॉच ना केवल आपको समय दिखाती है बल्कि आपके स्वास्थ्य पर भी नजर बनाए रखती है। इसमें फीमेल हेल्थ ट्रैकर शामिल है, जिससे आप अपनी मंथली पीरियड साइकिल को ट्रैक कर सकते हैं। यह 1.28 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे बेहद साफ स्क्रीन दिखती है। इस स्मार्टवॉच का सबसे आकर्षक हिस्सा इस लगा स्टोन है, जो हाथों में ज्वेलरी जैसा एहसास देती है। यह 250 से अधिक वॉच फेस के साथ आती है, जिसे आप अपने अनुसार बदल सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको 7 दिनों की लंबी बैटरी मिलती है यानी एक बार की चार्जिंग पर आप इसे लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे इस वॉच को चार्ज करना आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CrossBeats Diva
- स्क्रीन साइज - 1.28 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ब्राइटनेस - 700 निट्स
- कलर - रोज गोल्ड
- विशेष सुविधा - वायरलेस चार्जिंग
- बैटरी कैपेसिटी - 200Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है, जिससे आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकते हैं व डायल कर सकते हैं।
- इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जो आपकी एक्सरसाइज व अन्य एक्टिविटी को ट्रैक करता है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Stainless Steel Smart Watch
पुरुषों के लिए यह स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप स्मार्टवॉच एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। ऑफिस फॉर्मल पर यह शानदार लग सकती है। इसके अलावा आप इसे कैजुअल आउटफिट के साथ भी पहन सकते हैं। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जिसमें आपकी वॉकिंग, रनिंग व अन्य एक्सरसाइज आसानी से ट्रैक हो सकती है। इसमें शामिल ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा से आप तुरंत अपनी स्मार्टवॉच से कॉल लगा सकते हैं व उठा सकते हैं। वहीं इस Smart Watch for Women में AI वॉयस असिस्टेंट फीचर भी शामिल है जिससे आप केवल अपनी आवाज से वॉच को कमांड्स दे सकते हैं। यह स्मार्टवॉच SOS कॉलिंग सुविधा के साथ आती है यानी परेशानी के समय आप इसका इस्तेमाल कर अपने लिए मदद मंगवा सकते हैं। इसमें हेल्थ सूट दिया हुआ है, जिसमें Spo2, हार्ट रेट, ऑटो स्ट्रेस और स्लीम REM शामिल है। इनकी मदद से आपने स्वास्थ्य पर नजर बनाए रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fastrack Astor FR2 Pro
- स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- मेमोरी स्टोरेज - 18 MB
- कलर - रोज गोल्ड
- विशेष सुविधा - फोन कॉल
- बैटरी कैपेसिटी - 450Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट गेम्स है जिससे आप खाली समय में अपनी स्मार्टवॉच में गेम भी खेल सकते हैं।
- आप इस स्मार्टवॉच को फास्टट्रैक स्मार्ट वर्ल्ड ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इस स्मार्टवॉच का डायल साइज छोटा है।
03
Noise Halo Plus Elite Edition Smartwatch
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच 1.46 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। बड़ी स्क्रीन होने के कारण इसमें आपको नोटिफिकेशन आदि बेहद साफ दिख सकते हैं। इसकी स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप मैटेलिक फिनिश के साथ आती है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। यह एडवांस कॉलिंग सिस्टम के साथ काम करती है, जिससे आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकते हैं। इस नॉइज स्मार्टवॉच में एक्टिविटी ट्रैकर की सुविधा शामिल है जिससे आप अपनी रोजाना एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और जान सकते हैं आपने पूरे दिन में कितनी कैलोरी बर्न की है। यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है, जिससे आप इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है जिससे आप केवल कुछ मिनटों में अपनी वॉच को पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं। इसमें म्यूजिक प्लेबैक भी दिया होता है जिससे आप अपने फोन के म्यूजिक को सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Halo Plus Elite
- स्क्रीन साइज - 1.46 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- मेमोरी स्टोरेज - 10 MB
- कलर - एलीट सिल्वर
- विशेष सुविधा - हार्ट रेट मॉनिटर
- बैटरी कैपेसिटी - 300Mh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच में वॉल्यूम कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे आप अपनी स्मार्टवॉच से म्यूजिक के वॉल्यूम को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- इसमें हार्ट रेट मॉनिटर दिया होता है जिससे आप अपनी दिल की धड़कनों को हर समय मॉनिटर कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ में कमी बताई है।
04
Fire-Boltt Ninja Blaze Smart Watch
यह स्मार्टवॉच पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बनाई गई है। इसकी स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप इसे ना केवल देखने में प्रीमियम लुक देती है बल्कि इसे मजबूत व टिकाऊ भी बनाती है। फॉर्मल आउटफिट के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 1.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जिससे आप ऐप व नोटिफिकेशन आदि को साफ देख सकते हैं। यह Fire-Boltt Smartwatch इन-बिल्ट माइक और स्पीकर के साथ आती है जिससे कॉलिंग के दौरान सामने वाले को आपकी आवाज बेहद साफ सुनाई देती है। इसमें 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल है, जिससे आप जिम के दौरान अपनी एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें आपको कंप्लीट हेल्थ सूट मिलता है जो आपके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखता है। इसमें स्मार्ट नोटिफिकेशन की सुविधा मिलती है, जिससे आपके स्मार्टवॉच पर मोबाइल के सभी नोटिफिकेशन मिलते रहते हैं। वहीं इसमें वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल है जिससे आप केवल अपनी आवाज से वॉच को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fire-Boltt Ninja Blaze
- स्क्रीन साइज - 1.83 इंच
- डिस्प्ले - LCD
- ब्राइटनेस - 280 निट्स
- कलर - इंपीरियल गोल्ड
- विशेष सुविधा - मल्टीस्पोर्ट्स ट्रैकर
- मेमोरी स्टोरेज - 128 MB
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह स्लीप मॉनिटर फीचर के साथ आता है, जो आपकी नींद को ट्रैक करता है।
- यह IP67 वाटर रेसिस्टेंस फीचर के साथ काम करता है यानी पसीने या पानी से यह खराब नहीं होता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच की बैटरी में दिक्कत देखने को मिली है।
05
स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने Stainless Steel Straps वाली Smartwatch के 5 विकल्पों की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट अनुसार आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।