₹2999 से कम कीमत में अगर आप भी एक भरोसेमंद स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो यहां हमने नॉइज़ स्मार्टवॉच के 5 विकल्पों की जानकारी दी है। नॉइज़ की स्मार्टवॉच अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय है। खासकर ये कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच लॉन्च करती है। यहां बताए गए Smartwatch for Men में आपको 7 से 10 दिन की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। वहीं इनकी सबसे खास बात है कि ये वाटर रेसिस्टेंट है यानी पानी या पसीने से ये सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा, इस प्राइस रेंज में आपको इन स्मार्टवॉच में वॉयस असिस्टेंट और इन-बिल्ट गेम्स जैसी सुविधाएं भी मिलती है। इनमें शामिल ब्लूटूथ कॉलिंग के कारण आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा या मिला सकते हैं यानी कॉलिंग के लिए बार-बार आपको अपना फोन निकालने की जरूरत नहीं है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Noise ColorFit Ultra 3 Bluetooth Calling Smart Watch
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच 1.96 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आप इसमें ऐप्स, नोटिफिकेशन व अन्य सभी चीजों को साफ और बड़ा देख सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर शामिल है जिससे आप बिना अपना फोन निकाले सीधे स्मार्टवॉच से कॉल उठाकर बात कर सकते हैं। यह फंक्शनल क्राउन की सुविधा के साथ आती है, जिससे वॉच को इस्तेमाल करना और नेविगेशन करना आसान हो सकता है। पुरुषों की इस स्मार्टवॉच में हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले लगी है, जिससे आपको समय देखने के लिए बार-बार स्क्रीन पर क्लिक नहीं करना पड़ता है। यह 150 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आता है जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आने वाली वॉच है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise ColorFit Ultra 3
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- कलर - जेट ब्लैक
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- बैटरी सेल - Lithium
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से आप बेहद कम समय में अपनी स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं।
- इसमें एडवांस नॉइज़ हेल्थ सूट मिलता है, जो हर समय आपके स्वास्थ्य को ट्रैक करता है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Noise Vortex Plus Smartwatch for Men
जिन पुरुषों को सिंपल डिजाइन में आने वाली स्मार्टवॉच की तलाश है उनके लिए यह एक परफेक्ट विकल्प हो सकती है। इसमें 1.46 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिससे स्क्रीन बेहद साफ दिखती है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आपको 7 दिनों की लंबी बैटरी शामिल मिलती है, जिसका फायदा यह है कि आपको बार-बार अपनी स्मार्टवॉच चार्ज नहीं करनी पड़ती। इसमें 600 निट्स ब्राइटनेस शामिल है, जिससे सूरज की तेज धूप में भी आप समय को साफ देख सकते हैं। यह हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आपको समय देखने के लिए बार-बार स्क्रीन पर क्लिक नहीं करना पड़ता है। इस स्मार्टवॉच में आपको मौसम की जानकारी भी मिलती है यानी आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से मौसम का हाल देख सकते हैं। इसमें स्मार्ट DND लगा हुआ है यानी यह वॉच अपने आप नोटिफिकेशन को तब बंद कर देती है जब आप सो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Vortex Plus
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Noise OS
- स्क्रीन साइज - 1.46 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- कलर - जेट ब्लैक
- विशेष सुविधा - स्लीक मेटल फिनिश
- बैटरी सेल - 210 Wh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह ब्लूटूथ v5.3 एडवांस कॉलिंग सिस्टम के साथ काम करती है, जो कॉलिंग के दौरान स्टेबल कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
- यह IP68 वाटर रेसिस्टेंस स्मार्टवॉच है यानी पानी या बारिश से सुरक्षित रहता है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Noise Twist Round dial Smart Watch with Bluetooth Calling
राउंड डिस्प्ले वाली यह स्मार्टवॉच सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन में आती है, जो हर आउटफिट पर आसानी से मैच हो सकती है। यह हेल्थ गार्डियन की सुविधा के साथ आता है, जो 24x7 आपके हार्ट को मॉनिटर करता है, आपकी नींद को ट्रैक करता है और इसमें फीमेल साइकिल ट्रैकर भी होता है। इसमें Tru Sync एडवांस कॉलिंग सिस्टम शामिल है, जिससे आप ना केवल सीधे अपनी वॉच से कॉल पर बात कर सकते हैं, बल्कि यह 2 गुना तेजी से कनेक्ट भी होता है। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है, जो आपकी एक्सरसाइज को ट्रैक करता है और आपको जानकारी देता है कि आपने कितनी कैलोरी बर्न की है। वहीं इसमें 100 से अधिक वॉच फेस भी शामिल होते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Twist
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- स्क्रीन साइज - 1.38 इंच
- डिस्प्ले - TFT
- कलर - जेट ब्लैक
- विशेष सुविधा - IP68 वाटर रेसिस्टेंस
- बैटरी सेल - 300 Wh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच में आपको 7 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- यह IP68 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग शामिल है यानी यह वॉच पानी में खराब नहीं होती है।
कमी
- फिलहाल, इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
03
Noise Pulse 2 Max 1.85" Display, Bluetooth Calling Smart Watch
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसका सिंपल जेट ब्लैक डिजाइन इसे आकर्षक बनाता है। यह 1.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आप स्क्रीन को काफी साफ देख सकते हैं। वहीं इसमें 550 निट्स की ब्राइटनेस भी शामिल होती है, जिससे तेज सूरज की रोशनी में भी सब साफ दिखता है। इसमें आपको अन्य के मुकाबले लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। यह 10 दिनों की बैटरी के साथ आती है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। यह 100 सपोर्ट्स मोड्स के साथ आता है, जो आपके वॉकिंग, रनिंग और अन्य एक्टिविटी को ट्रैक करता है और जानकारी देता है कि आपने एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न की है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा शामिल है यानी आप बिना फोन निकाले सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Pulse 2 Max
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
- डिस्प्ले - LCD
- कलर - जेट ब्लैक
- विशेष सुविधा - स्लीप ट्रैकिंग
- बैटरी सेल - 300 Wh
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच की कर्व्ड ग्लास फिनिश इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देती है।
- यह 150 से अधिक वॉच फेस के साथ आती है, जिसे आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकते हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Noise Icon Arc 2.01" Immersive Curved Display Smartwatch
इस स्मार्टवॉच की कर्व्ड डिस्प्ले इसे खास बनाती है। इसमें 2.01 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है जिससे आप नोटिफिकेशन, ऐप्स व अन्य चीजों को साफ देख सकते हैं। इसमें 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है यानी एक बार चार्ज करने पर यह लंबे समय तक चल सकती है। इसकी 1 ATM वाटर रेसिस्टेंस तकनीक इस स्मार्टवॉच को पानी और पसीने से सुरक्षित रखती है। इस नॉइज़ स्मार्टवॉच में फंक्शनल क्राउन की सुविधा मिलती है जिससे वॉच का नेविगेशन आसान होता है। इसमें शामिल हेल्थ सूट में Sp02, हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और फीमेल साइकिल ट्रैकर जैसी सुविधा मिलती है, जिससे आप हर समय अपने स्वास्थ्य पर नजर बनाए रख सकते हैं। सबसे खास बात है कि इसमें आपको कैलकुलेटर भी मिलता है जिससे आप सीधे अपनी वॉच से हिसाब-किताब कर सकते हैं। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है जो आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपने पूरे दिन में कितनी कैलोरी घटाई है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Icon Arc
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
- स्क्रीन साइज - 2.01 इंच
- डिस्प्ले - कर्व्ड
- कलर - स्पेस ब्लू
- विशेष सुविधा - फंक्शनल क्राउन
- बैटरी सेल - 10 दिन की बैटरी
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल है, जिससे आप अपनी इस वॉच को वॉयस कमांड्स देकर कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें इन-बिल्ट गेम्स होते हैं, जिससे आप खाली समय में इस स्मार्टवॉच पर गेम भी खेल सकते हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
नॉइज़ स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए Smartwatch की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।