अमेजफिट के प्रीमियम स्मार्टवॉच अपने शानदार डिजाइन और मजबूत व टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी के कारण काफी मशहूर हैं। यहां आप इनके 5 विकल्पों को आप देख सकते हैं। इन स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इनकी लंबी बैटरी लाइफ है। इनमें आपको 14 से 25 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है यानी एक बार की चार्जिंग पर आप इसे वॉच को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इन Smart Watch में से कुछ में आपको वॉयस असिस्टेंट और इन-बिल्ट एलेक्सा सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप इन्हें केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इनमें से अधिकतर AMOLED डिस्प्ले और हाई ब्राइटनेस के साथ आती हैं, जो तेज रोशनी में भी स्क्रीन को साफ देखने में मदद करती है। इनमें मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें, तो ये ऑफलाइन GPS और मैप्स, ब्लूटूथ कॉलिंग और वाटर रेसिस्टेंस जैसे दमदार फीचर्स से लैस हैं। नीचे आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Amazfit Active Max Smart Watch
इसमें आपको 1.5 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स है यानी आपको सूरज की तेज रोशनी में भी वॉच की डिस्प्ले साफ दिखाई देगी। इस वॉच में आपको 25 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें ऑफलाइन मैप्स और जीपीएस की सुविधा मिलती है यानी अगर आप बाहर घूमने या वॉक करने जाते हैं तो बिना इंटरनेट के भी रास्ता देख सकते हैं और अपनी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। इस Smartwatch में 4GB का स्टोरेज मिलता है, जिससे इस वॉच में म्यूजिक या पॉडकास्ट को सेव कर सकते हैं और ऑफलाइन सुन सकते हैं। फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए इस स्मार्टवॉच में आपको 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा यह स्मार्ट वॉच दिल की धड़कन यानी हार्ट रेट, नींद और स्ट्रेस को भी ट्रैक करती है, जिससे आप अपनी हेल्थ पर नजर बनाए रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Amazfit Active Max
- स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
- मेमोरी स्टोरेज - 4GB
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- बैटरी कैपेसिटी - 200 Mh
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच का वजन काफी हल्का है जिससे यह पूरे दिन पहनने पर भी आरामदायक लग सकता है।
- वाटर रेसिस्टेंस होने के कारण यह पानी और पसीने से सुरक्षित रहता है।
कमी
- अभी तक इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
01
Amazfit T-Rex 3 Pro Outdoor Smart Watch
अगर आप भी एडवेंचर या आउटडोर एक्टिविटी पसंद करते हैं, तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका डिजाइन काफी टिकाऊ और प्रीमियम और इसमें सैफायर ग्लास और टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है यानी यह आसानी से खराब नहीं होता है व गिरने या खरोंच लगने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले लगी है, जो स्क्रीन को साफ दिखाती है जिससे आप नोटिफिकेशन और ऐप्स को साफ देख सकते हैं। इसमें फ्लैशलाइट का फीचर भी है यानी अगर आप रात के समय कहीं बाहर निकलते हैं, तो आप अंधेरे में इसका उपयोग कर सकते हैं। बैटरी की बात करें, तो इस वॉच में आपको 25 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है यानी एक बार चार्ज करने पर यह 25 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ड्यूल बैंड जीपीएस और ऑफलाइन मैप्स की सुविधा मिलती है यानी आप बिना इंटरनेट के भी रास्ता देख सकते हैं या अपनी रनिंग को ट्रैक कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Amazfit T-Rex 3 Pro
- स्क्रीन साइज - 1.32 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
- मेमोरी स्टोरेज - 32GB
- विशेष सुविधा - रग्ड डिजाइन
- बैटरी सेल - लिथियम पॉलिमर
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच में 180 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल है, जो आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक करने में मददगार होते हैं।
- यह 10 एटीएम वाटर रेसिस्टेंट स्मार्टवॉच है यानी आप इसे पहनकर पानी में उतर सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स को अभी तक इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Amazfit Balance 46mm AMOLED Smart Watch
यह एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है, जो एडवांस फीचर्स के साथ काम करती है। इसमें 46 मिमी डायल और AMOLED स्क्रीन मिलती है जिससे आप नोटिफिकेशन, ऐप्स व समय को साफ देख सकते हैं। इसमें बॉडी कंपोजिशन फीचर दिया है, जिससे आप जान सकते हैं कि आपके शरीर में कितना फैट है और मसल्स कितनी हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। इसमें 14 दिन की बैटरी मिलती है यानी एक बार चार्ज करने पर यह लंबे समय तक चलती है। इस Amazfit Smartwatch में ड्यूल बैंड जीपीएस दिया गया है, जिससे आपकी लोकेशन ट्रैकिंग काफी सही होती है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है यानी आप बिना मोबाइल निकाले सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको तापमान मापने का सेंसर लगा मिलता है, जिससे आप जान सकते हैं कि बाहरी मौसम कितना है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Amazfit Balance
- स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- विशेष सुविधा - म्यूजिक प्लेयर
- बैटरी कैपेसिटी - 475 Mh
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह स्मार्टवॉच AI कोच फीचर के साथ आती है, जो हर समय आपको फिटनेस के हिसाब से गाइड करता है कि आपको क्या करना चाहिए।
- इसमें इन-बिल्ट एलेक्सा है, जिससे आप इस स्मार्टवॉच को अपनी आवाज से भी कमांड्स दे सकते हैं।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।
03
Amazfit Bip 6 Smart Watch
यह 1.97 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली स्मार्टवॉच है, जिससे आपको स्क्रीन बेहद साफ दिखती है। इसमें 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें जीपीएस और फ्री मैप्स की सुविधा मिलती है, जिससे आप बिना मोबाइल के भी केवल अपनी वॉच से मैप देख सकते हैं और अपनी रनिंग या वॉकिंग को ट्रैक कर सकते हैं। यह ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आने वाली स्मार्टवॉच है जिससे आप सीधे अपनी वॉच से कॉल उठा सकते हैं। इसमें 140 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी सभी स्पोर्ट्स एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा यह वॉच हार्ट रेट, नींद और हेल्थ को भी ट्रैक करती है। यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंट वॉच है यानी यह पसीना या पानी से सुरक्षित रहती है। इसमें AI फीचर शामिल है, जो आपको फिटनेस से जुड़े सुझाव देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Amazfit Bip 6
- स्क्रीन साइज - 1.97 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
- मेमोरी स्टोरेज - 512GB
- विशेष सुविधा - AI असिस्टेंट
- बैटरी कैपेसिटी - 340 Mh
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस स्मार्टवॉच को Zepp ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं और इसके फेस वॉच व अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
- इसमें AI कोचिंग की सुविधा मिलती है, जो आपको हेल्थ से जुड़े सुझाव देता है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Amazfit Bip 5 Smart Watch with 1.91''Ultra Large Screen
इस स्मार्टवॉच में आपको 1.91 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जिससे आप इसमें सबकुछ काफी साफ देख सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल उठा सकते हैं। इसका सबसे खास फीचर वॉइस असिस्टेंट है, जिससे आप केवल अपनी आवाज से इस स्मार्टवॉच को कमांड दे सकते हैं। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग दी गई है, जिससे आपकी वॉक या रनिंग सही तरीके से रिकॉर्ड होती है। हेल्थ के लिए इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग दी गई है, जिससे आप हर समय अपनी सेहत पर नजर बनाए रख सकते हैं। वहीं यह Men's Smartwatch आपकी नींद को भी ट्रैक करती है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट एलेक्सा भी है। यह 120 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है, जो आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक करता है। आप इस स्मार्टवॉच को Zepp ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Amazfit Bip 5
- स्क्रीन साइज - 1.91 इंच
- डिस्प्ले - LCD
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
- विशेष सुविधा - ब्लूटूथ कॉलिंग
- बैटरी कैपेसिटी - 300 Mh
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
खूबियां
- इस वॉच में लगभग 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे एक बार चार्ज करने पर आप इसका लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें आपको 70 से ज्यादा ऐप और गेम्स डाउनलोड मिलते हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
प्रीमियम अमेजफिट स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 स्मार्टवॉच की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अच्छा हो सकता है।
इसी तरह के लेख को पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।