पुरुषों के लिए Amazfit की Smart watches, जो एडवांस फीचर्स संग देंगी लॉन्ग बैटरी बैकअप!

पुरुषों के लिए यहां Amazfit Smart watch के 5 विकल्पों की जानकारी दी गई है, जिनमें आपको लंबी बैटरी, ऑफलाइन मैप्स, इन-बिल्ट जीपीएस और मल्टीस्पोर्ट्स ट्रैकर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल मिलते हैं। वहीं इनका स्टाइलिश डिजाइन भी इन्हें पुरुषों की पहली पसंद बना सकता है।
पुरुषों के लिए अमेजफिट की स्मार्टवॉच
पुरुषों के लिए अमेजफिट की स्मार्टवॉच

अपनी लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस फीचर्स के कारण अमेजफिट की स्मार्टवॉच काफी पसंद की जाती है। खासकर पुरुषों के बीच इस ब्रांड की वॉच काफी लोकप्रिय है। इसका सबसे बड़ा कारण इसका स्पोर्टी और प्रीमीयम डिजाइन है। खासकर अगर आप स्विमिंग करते हैं, तो ये वॉच आपके लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि यहां बताई सभी स्मार्टवॉच 5 से 10 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है। इन Smartwatch for Men में आपको 10 से लेकर 25 दिनों तक की लंबी बैटरी मिलती है, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह होता कि आपको इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ में आपको वॉयस असिस्टेंट फीचर भी मिलता है, जिससे आप अपनी वॉच को वॉयस कमांड्स दे सकते हैं। इनमें आपको 4GB से लेकर 512GB तक की मेमोरी स्टोरेज मिलती है, जिससे आप वॉच में पॉडकास्ट, म्यूजिक व ऑफलाइन मैप्स आदि सेव कर सकते हैं और इंटरनेट नहीं होने पर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे आप इन स्मार्टवॉच के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Amazfit Active 3 Premium(Smartchoice)GPS Running Smart Watch

    अमेजफिट की यह स्मार्टवॉच रनिंग करने वालों के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें GPS ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपनी रनिंग को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले लगी है, जिससे आप इसमें समय को साफ देख सकते हैं। यह स्मार्टवॉच 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है यानी आप इसे पहनकर 5 मीटर तक पानी की गहराई में जा सकते हैं और फिर भी यह वॉच सुरक्षित रहती है। इस Men's Smart Watch में 170 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जो आपकी हर एक्टिविटी व वर्कआउट को ट्रैक करते हैं। इससे आप पता कर सकते हैं कि आपने पुरे दिन में कितनी कैलोरी बर्न की है। यह ऑफलाइन मैप्स की सुविधा के साथ आती है यानी बिना इंटरनेट या फोन के भी केवल GPS के माध्यम से नेविगेट करके रास्ता पता कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड और iOS दोनों फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसका हल्का डिजाइन इसे पहनने में आरामदायक बनाता है। इसमें 4GB स्टोरेज मिलता है, जिससे आप इसमें पॉडकास्ट और मैप्स आदि को सेव कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Amazfit Active 3
    • स्क्रीन साइज - 1.32 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
    • मेमोरी स्टोरेज - 4GB
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • यह स्मार्टवॉच 12 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है, जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है।
    • यह स्क्रैच रेसिस्टेंट स्मार्टवॉच है जिस पर खरोंच लगने का डर नहीं रहता है और लंबे समय तक यह नई जैसी लगती है।

    कमी 

    • फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Amazfit Active Max(Smartchoice) Smart Watch

    पुरुषों के लिए यह स्मार्टवॉच एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको काफी लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। जी हां, यह स्मार्टवॉच 25 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है यानी एक बार चार्ज करने पर आप इसको 25 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है, जिसमें आप इसमें ऑफलाइन मैप्स, म्यूजिक व पॉडकास्ट आदि को सेव कर सकते हैं और इंटरनेट नहीं होने पर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉच को पहनकर आप 5 मीटर तक पानी के अंदर भी जा सकते हैं और यह खराब नहीं होती है, क्योंकि यह 5 ATM वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच है। यह हार्ड रेट और स्लीप फिटनेस ट्रैकर के साथ आती है जिससे आप हर समय अपनी सेहत पर नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें 170 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स की मदद से आप अपने रोजाना वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Amazfit Active Max
    • स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • विशेष सुविधा - वॉयस कंट्रोल
    • मेमोरी स्टोरेज - 4GB
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर शामिल है जिससे आप अपनी वॉच को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें शामिल AMOLED डिस्प्ले आपको धूप की तेज रोशनी में भी अच्छी तरह समय व नोटिफिकेशन आदि को दिखाता है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Amazfit T-Rex 3 Pro (Smartchoice)Outdoor Smart Watch

    जिन पुरुषों को स्पोर्टी लुक वाली स्मार्टवॉच पहनना पसंद है उनके लिए यह वॉच एक शानदार विकल्प हो सकती है। यह AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आपको समय व नोटिफिकेशन आदि सब साफ दिखते हैं। इस Amazfit Smart watch में ड्यूल बैंड GPS शामिल है, जिससे आप सटीक रास्ता पता लगा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें इन-बिल्ट फ्लैशलाइट यानी आप अंधेरे में सीधे स्मार्टवॉच फ्लैश लाइट ऑन कर सकते हैं। यह 10 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट वॉच है यानी 10 मीटर तक पानी की गहराई में जाने पर भी यह वॉच सुरक्षित रहती है। इसमें 180 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जिन्हे आप अपनी पसंद अनुसार यूज कर सकते हैं। ये मोड्स आपकी दिनभर की एक्टिविटी और वर्कआउट को ट्रैक करने में मदद करते हैं। इस स्मार्टवॉच को आप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों से ऑपरेट कर सकते हैं। यह 25 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Amazfit T-Rex 3 Pro
    • स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • विशेष सुविधा - मल्टीस्पोर्ट्स ट्रैकर
    • मेमोरी स्टोरेज - 32GB
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • यह ऑफलाइन मैप्स के साथ आता है यानी इंटरनेट या फोन नहीं होने पर भी आप वॉच के माध्यम से सही रास्ता पता कर सकते हैं।
    • इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर शामिल है, जिससे आप अपनी वॉच को वॉयस कमांड्स दे सकते हैं।

    कमी 

    • इस वॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Amazfit Active 2 Premium (Smartchoice) 44mm Smart Watch

    अगर आप ऐसी स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, जो फॉर्मल और कैजुअल दोनों आउटफिट पर मैच करे और एडवांस फीचर्स से लैस भी हो, तो अमेजफिट की यह 44mm की वॉच एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें इन-बिल्ट GPS है जो आपके पूरे दिन की एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसमें 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे एक बार चार्ज करने पर इसे लंबे समय तक आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है यानी यह पानी में भी सुरक्षित रहते हैं। यह 200 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप की रोशनी में भी आपको साफ स्क्रीन दिख सकती है। यह 160 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है, जिससे आप इसमें अपनी सभी एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकते हैं। इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे मजबूत व टिकाऊ बनती है। वहीं इसकी स्ट्रैप सिलिकॉन की होती है, जिससे यह पहनने में आरामदायक लगती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Amazfit Active 2
    • स्क्रीन साइज - 1.32 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • विशेष सुविधा - नोटिफिकेशन
    • मेमोरी स्टोरेज - 512GB
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इस वॉच को आप iOS और एंड्रॉयड दोनों फोन से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • यह हार्ट रेट मॉनिटर के साथ आता है, जो हर समय आपकी दिल की धड़कन को ट्रैक करता है।

    कमी 

    • इस स्मार्टवॉच को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है अमेजन यूजर्स ने।
    04
  • Amazfit Active 2 Square (Smartchoice) Smart watch

    अमेजफिट की यह स्मार्टवॉच 1.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस शामिल है यानी धूप की तेज रोशनी में आप वॉच की स्क्रीन को साफ देख सकते हैं। यह 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है जिससे आपको इस वॉच को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है। इस Smart Watch for Men में ब्लूटूथ कॉलिंग भी है यानी आप बिना फोन निकाले सीधे अपनी वॉच से कॉल कर व उठा सकते हैं। यह स्लीप मॉनिटर के साथ आती है जिससे आप अपनी नींद की क्वालिटी को ट्रैक कर सकते हैं। यह 5 ATM तक वाटर रेसिस्टेंट वॉच है पानी से पूरी तरह से सुरक्षित रहती है यानी आप इसे पहनकर हाथ भी धो सकते हैं या 5 मीटर तक पानी के अंदर भी जा सकते हैं। इसमें 24/7 हेल्थ और फिटनेस मॉनिटर शामिल है, जो हर समय आपकी सेहत पर नजर बनाए रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Amazfit Active 2 Square
    • स्क्रीन साइज - 1.75 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • विशेष सुविधा - GPS
    • मेमोरी स्टोरेज - 512GB
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इसमें 160 से अधिक वर्कआउट मोड्स शामिल हैं, जो आपकी हर एक्सरसाइज को ट्रैक करता है।
    • आप इस वॉच को Zepp ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

अमेजफिट स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने पुरुषों के लिए बताए गए अमेजफिट Smart watch के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

स्क्रीन साइज 

बैटरी कैपेसिटी 

मेमोरी स्टोरेज

Amazfit Active 3

1.32 इंच

12 दिन की बैटरी

4GB स्टोरेज

Amazfit Active Max

1.5 इंच 

25 दिन की बैटरी

4GB स्टोरेज

Amazfit T-Rex 3 Pro

1.5 इंच

25 दिन की बैटरी

32GB स्टोरेज

Amazfit Active 2

1.32 इंच

10 दिन की बैटरी

512GB स्टोरेज

Amazfit Active 2 Square

1.75 इंच

10 दिन की बैटरी

512GB स्टोरेज

ऐसे अन्य लेख के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Amazfit स्मार्टवॉच चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    डिस्प्ले आकार, बैटरी लाइफ, फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स, ड्यूरेबिलिटी और स्टाइल पर ध्यान देना चाहिए।
  • क्या अमेजफिट स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ होती हैं?
    +
    हाँ, अधिकांश अमेजफिट स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंट होती हैं और तैराकी के दौरान भी पहनी जा सकती हैं।
  • अमेजफिट स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    अमेजफिट स्मार्टवॉच अपनी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं, जो मॉडल और उपयोग के आधार पर 10 दिन से लेकर 20 या इससे अधिक दिनों तक चल सकती है।