नॉइज़ और फास्टट्रैक दोनों लोकप्रिय स्मार्टवॉच ब्रांड है। जाहिर है इनकी किफायती कीमत, एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन यूथ को काफी पसंद आती है, लेकिन जब दोनों में से किसी एक का चुनाव करना पड़ता है तो मुश्किल हमेशा यही रहती है कि दोनों में से कौन-सा ब्रांड अधिक बेहतर है? तो देखिए Noise ब्रांड खासतौर पर अपनी स्मार्टवॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स पर ध्यान देता है, जैसे इनमें आपको हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्पोर्ट्स मोड्स जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा ये बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और आसान यूजर इंटरफेस के साथ आते हैं, जो इन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतर विकल्प बनाते हैं। वहीं Fastrack की स्मार्टवॉच में ट्रेंडी लुक और कलरफुल स्ट्रैप्स के साथ-साथ मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स, ब्लूटूथ कॉलिंग व वाटर रेसिस्टेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। एक तरह से कहा जाए तो दोनों ब्रांड अपनी-अपनी जगह बेहतर हैं। लेकिन दोनों में से किसका चुनाव करना है यह आपकी जरूरत व बजट पर निर्भर करता है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Fastrack Jupiter R3 with Smart Watch for Man and Woman
फास्टट्रैक की यह स्मार्टवॉच महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयुक्त है। इसकी 1.38 इंच की अल्ट्रा यूवी राउंड डिस्प्ले आपको ऐप व नोटिफिकेशन को साफ देखने में मदद करती है। इसमें Singlesync ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर शामिल है, जिससे आप बिना अपना फोन निकाले सीधे स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकते हैं। आपके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखने के लिए इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें आपको 5 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है जिससे एक बार चार्ज करने पर भी यह 5 दिनों तक लगाकर चल सकती है। वहीं इसमें निट्रो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप केवल कुछ मिनटों में स्मार्टवॉच को पूरा चार्ज कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fastrack Jupiter R3
- स्क्रीन साइज - 1.38 इंच
- डिस्प्ले - अल्ट्रा यूवी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - लिथियम पॉलिमर
खूबियां
- इसमें ऑल इन वन स्मार्ट व्यू फीचर शामिल है जिसमें आप एक ही स्क्रीन पर वॉच के सभी ऐप्स व नोटिफिकेशन आदि को देख सकते हैं।
- इस वॉच को आप फास्टट्रैक स्मार्ट वर्ल्ड ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Noise Vortex Plus Smart watch
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच 1.46 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे स्क्रीन बेहद साफ दिखती है। इसमें 600 निट्स की ब्राइटनेस शामिल है, जिससे आप धूप की तेज रोशनी में भी समय को साफ देख सकते हैं। इसमें हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले लगी है यानी आपको समय देखने के लिए बार-बार स्क्रीन पर क्लिक नहीं करना पड़ता है। यह Noise Smart Watch आपको मौसम की जानकारी भी देती है, जिससे आप पता कर सकते हैं कि मौसम कब खराब होने वाला है। इसमें Smart DND की सुविधा मिलती है, जिससे ऑन करके आपको नोटिफिकेशन आदि को ऑफ करके सो सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ v5.3 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आपको स्थिर और तेज कनेक्टिविटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Vortex Plus
- स्क्रीन साइज - 1.46 इंच
- डिस्प्ले - AMOLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Noise OS
- विशेष सुविधा - नोटिफिकेशन
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 210Wh
खूबियां
- यह IP68 वाटर रेसिस्टेंट स्मार्टवॉच है यानी पानी व पसीने से यह सुरक्षित रहती है।
- इसमें 150 से अधिक वॉच फेस शामिल है जिसे आप अपनी पसंद अनुसार बदल सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस स्मार्टवॉच की कनेक्टिविटी में समस्या देखने को मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch with Ultra UV HD Display
यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है, जो अपने स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखना चाहते हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलते हैं, जो आपकी वर्कआउट व अन्य एक्टिविटी को ट्रैक करती है। यह 5 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है जिससे इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। अच्छी बात यह है कि इसका डिजाइन इस तरह का है कि इसको पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एडवांस्ड अल्ट्रा यूवी HD डिस्प्ले के साथ आती है। इस Smartwatch में आपको कॉलिंग फीचर भी मिलता है जिससे आप सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल उठा सकते हैं या किसी को कॉल भी कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच को आप फास्टट्रैक ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fastrack Limitless Glide X
- स्क्रीन साइज - 1.83 इंच
- डिस्प्ले - Vivid
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड और iOS
- विशेष सुविधा - मल्टीस्पोर्ट्स ट्रैकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 280Wh
खूबियां
- यह AI Coach तकनीक के साथ आती है, जो आपको स्पोर्ट्स से जुड़ी एक्टिविटी की जानकारी देता है।
- इसमें स्लीप मॉनिटर शामिल है, जो आपकी नींद को ट्रैक करके आपको जानकारी देता है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है।
03
Noise Twist Round dial Smart Watch with Bluetooth Calling
नॉइज़ की यह स्मार्टवॉच राउंड डायल में आती है और इसका स्टाइलिश डिजाइन देखने में काफी शानदार लगता है। यह 24x7 हार्ट मॉनिटर के साथ काम करती है जिससे आपकी दिल की धड़कन हमेशा ट्रैक होती रहती है। इसके अलावा इसमें आपको Spo2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें 1.38 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है जिससे नोटिफिकेशन बेहद साफ दिखते हैं। इसमें एडवांस कॉलिंग फीचर मिलता है जिससे स्थिर और तेज कनेक्शन सपोर्ट मिलता है और बिना रुकावट अपनी वॉच से कॉलिंग कर सकते हैं। यह 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है जो हर समय आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करती है। वहीं इसमें 100 से अधिक वॉच फेस भी होते हैं, जिन्हें आप अपने अनुसार बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Twist
- स्क्रीन साइज - 1.38 इंच
- डिस्प्ले - TFT
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
- विशेष सुविधा - IP68 रेटिंग
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 300Wh
खूबियां
- इसमें 7 दिनों की लंबी बैटरी मिलती है, जिससे इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है।
- यह वाटर रेसिस्टेंट है जो पानी या पसीने से खराब नहीं होती है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स की इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Fastrack New Limitless X2 Smart Watch
इस स्मार्टवॉच का स्टाइलिश डिजाइन और ब्लैक फिनिश इसे यूनिक बनाता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 1.91 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जिसमें आप समय व नोटिफिकेशन आदि को साफ देख सकते हैं। यह रोटेटिंग क्राउन के साथ आती है जिससे इसको नेविगेट करना काफी आसान हो जाता है। इसमें शामिल ब्लूटूथ कॉलिंग की वजह से आप बिना फोन निकाले अपनी स्मार्टवॉच से कॉल कर व मिला सकते हैं। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जो उनके लिए उपयोगी हैं जो जिम जाते हैं या रोजाना स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं। यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे इसके ऐप्स काफी स्मूथ और बिना रुकावट के चलते हैं। यह IP68 वाटर रेसिस्टेंट स्मार्टवॉच है जो पसीने से खराब नहीं होती है यानी आप इसे एक्सरसाइज के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fastrack New Limitless X2
- स्क्रीन साइज - 1.91 इंच
- डिस्प्ले - LCD
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
- विशेष सुविधा - फोन कॉल
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
खूबियां
- आप इस स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड और iOS दोनों से कनेक्ट कर सकते हैं।
- इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है, जिससे आप स्मार्टवॉच को जल्दी चार्ज कर सकते हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
Noise Pulse 2 Max Smartwatch for Men and Women
इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ धूप में भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसका बड़ा स्क्रीन एरिया नोटिफिकेशन, कॉल और फिटनेस डेटा देखने को आसान बनाता है। ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर की मदद से आप सीधे घड़ी से कॉल उठा सकते हैं, डायल कर सकते हैं और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकते हैं, जिससे फोन बार-बार निकालने की जरूरत कम हो जाती है। Tru Sync टेक्नोलॉजी कनेक्शन को स्थिर बनाए रखती है और बैटरी खपत को भी कंट्रोल करती है। फिटनेस के लिए इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी एक्टिविटी और वेलनेस को ट्रैक कर सकते हैं। 10 दिन तक की बैटरी इसे रोज चार्ज करने की जरूरत से बचाती है, जो व्यस्त दिनचर्या में काम आता है। 150 से ज्यादा वॉच फेस ऑप्शन के साथ आप अपने हिसाब से इसका लुक बदल सकते हैं, जिससे यह हर दिन अलग महसूस होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Noise Pulse 2 Max
- स्क्रीन साइज - 1.85 इंच
- डिस्प्ले - TFT LCD
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड, iOS
- विशेष सुविधा - स्लीप ट्रैकिंग
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
- बैटरी - 300Wh
खूबियां
- एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक का बैटरी बैक-अप मिल जाता है।
- ब्लूटूथ कनेक्शन को घड़ी के साथ स्टेबल बनाए रखने के लिए ट्रू-सिंस टेक्नोलॉजी मिल जाती है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
06
नॉइज़ बनाम फास्टट्रैक स्मार्टवॉच के बीच तुलना
यहां हमने नॉइज़ और फास्टट्रैक स्मार्टवॉच के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर साबित हो सकता है।
निष्कर्ष - दोनों ब्रांड्स की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इनका बजट-फ्रेंडली होता है। क्योंकि इन दोनों ब्रांड्स की स्मार्टवॉच आपको ₹2,000 से ₹5,000 के बीच अच्छे फीचर्स के साथ मिल जाती हैं। हालांकि, इन कीमतों में बदलाव भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप हेल्थ और फिटनेस जैसे फीचर्स के कारण स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो नॉइज़ आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। वहीं अगर आपको स्टाइल व डिजाइन पर ध्यान देते हैं, तो फास्टट्रैक आपके लिए बढ़िया हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।