सैमसंग गैलेक्सी की वॉच युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन अधिक कीमत होने के कारण हर किसी के लिए इसे खरीद पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी वॉच के 5 ऐसे मॉडल्स की जानकारी यहां देने जा रहे हैं, जो आपको कम बजट में मिल जाएंगे। ये Samsung Galaxy Watch ना केवल स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं, बल्कि इनमें एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। इनमें आपको हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे ECG, ब्लड प्रेशर, स्लीप ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो आपकी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके अलावा ये स्मार्टवॉच 5ATM और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं यानी ये पानी और धूल से सुरक्षित रहती हैं। वहीं कुछ में तो आपको वॉयस कमांड्स की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप वॉच को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। इनकी बैटरी लाइफ भी काफी बढ़िया होती है, क्योंकि इनमें आपको 20 से 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलती है, जिसका फायदा यह है कि आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। नीचे आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Watch8
यह सैमसंग स्मार्टवॉच 3nm प्रोसेसर के साथ आती है, जो इसे तेज और बिना रुकावट चलने में मदद करती है। इसका फायदा यह होता है कि ऐप्स तुरंत खुलते हैं और वॉच बिना किसी लैग के काम करती है। इसमें 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले लगी होती है, जिससे आप ऐप्स व नोटिफिकेशन आदि साफ दिखते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें वॉयस कमांड्स की सुविधा मिलती है यानी आप केवल अपनी आवाज से कई ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे कॉल करना, मैसेज भेजना या म्यूजिक बदलना आदि। इसमें 3000 nits ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। यह वॉच आपके हेल्थ का भी ध्यान रखती है, क्योंकि इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर होता है, जो आपकी नींद का पूरा डेटा आपको देता है कि आप कितनी देर सोए, नींद कितनी गहरी थी और कैसे सुधार कर सकते हैं। वहीं इसमें शामिल हार्ट रेट मॉनिटर आपके दिल की धड़कन को लगातार मॉनिटर करता है और गड़बड़ी होने पर अलर्ट देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Watch8
- स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
- कलर - सिल्वर
- डिस्प्ले टाइप - Super AMOLED
- ब्राइटनेस - 3000 निट्स
- बैटरी - 435 Mh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Wear OS 6.0
- विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें 5ATM और IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है यानी आप इसे स्विमिंग या बारिश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह Military-grade सर्टिफिकेशन के साथ आती है यानी गिरने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होती है।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Samsung Galaxy Watch6 Classic
सैमसंग गैलेक्सी की यह स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए बढ़िया है जो स्टाइलिश लुक के साथ-साथ एडवांस फीचर्स भी चाहते हैं। इस वॉच की सबसे यूनिक चीज इसका रोटेटिंग Bezel है, जिसे घुमाकर आप आसानी से मेनू और ऐप्स को नेविगेट कर सकते हैं। इसकी मदद से वॉच को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। इसमें LTE सपोर्ट शामिल है यानी बिना फोन के भी आप इस वॉच से कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस वॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए BP और ECG जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो आपकी हार्ट हेल्थ पर नजर बनाए रखते हैं। यह एक्टिविटी ट्रैकर के साथ आती है, जो आपकी डेली एक्टिविटी जैसे स्टेप्स, कैलोरी और वर्कआउट को ट्रैक करती है। इसमें आपको 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आप इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है और इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप वॉच को कुछ मिनटों में पूरा चार्ज कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Watch6 Classic
- स्क्रीन साइज - 4.7 सेंटीमीटर
- कलर - ब्लैक
- डिस्प्ले टाइप - AMOLED
- मेमोरी - 16GB
- बैटरी - 425 Mh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Wear OS 4.0
- विशेष सुविधा - स्लीप मॉनिटर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर शामिल है, जो आपकी नींद की क्वालिटी को ट्रैक करता है।
- यह IP68 रेटिंग के साथ आती है यानी यह वॉच पानी और धूल से सुरक्षित रहती है।
कमी
- फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Galaxy Watch6 Classic (Silver)
सैमसंग की यह वॉच सिल्वर कलर में आती है, जो इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देती है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ काम करती है यानी इसे चलाने के लिए आपको इसे अपने फोन से कनेक्ट रखना पड़ता है। आपको इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है, क्योंकि इसमें 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। IP68 रेटिंग होने के कारण यह वॉच पानी और धूल से सुरक्षित रहती है। इसमें गैलेक्सी इको सिस्टम शामिल होता है, जिससे आपको अधिक स्टीक और तेज कनेक्शन मिलता है। इसमें रोटेटिंग Bezel दिया होता है, जिससे वॉच को कंट्रोल करना काफी आसान होता है। इसमें हेल्थ फीचर्स जैसे BP और ECG मॉनिटरिंग शामिल हैं, जो आपके दिल की धड़कन को हर समय ट्रैक करते हैं। वहीं इसमें शामिल स्लीप मॉनिटर आपकी नींद की पूरी जानकारी आपको देता है, ताकि आप अपनी नींद में सुधार कर सकें।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Watch6 Classic
- स्क्रीन साइज - 4.7 सेंटीमीटर
- कलर - सिल्वर
- डिस्प्ले टाइप - AMOLED
- मेमोरी - 16GB
- बैटरी - 425 Mh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Wear OS 4.0
- विशेष सुविधा - जेस्चर कंट्रोल
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह एक्टिविटी ट्रैकर के साथ आती है, जो आपके पूरे दिन की एक्टिविटी को ट्रैक करती है और बताती है कि आपने कितनी कैलोरी बर्न की है।
- इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे कुछ मिनटों में आप अपनी वॉच को पूरा चार्ज कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस स्मार्टवॉच को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
03
Samsung Galaxy Watch8
सैमसंग की यह स्मार्टवॉच एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जो वॉच को बिना तेजी से बिना रुकावट चलने में मदद करती है। यह ड्यूल GPS फीचर के साथ आती है, जिससे लोकेशन अधिक सटीक मिलती है। इसमें Sapphire ग्लास और एल्युमिनियम बॉडी होती है, जो इसे मजबूत व प्रीमियम बनाती है। यह BP, ECG, IHRN और Vascular लोड मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ आती है, जो आपकी हार्ट और बॉडी की पूरी जानकारी आपको देती है। इसमें वॉयस कमांड्स की सुविधा मिलती है, जिससे आप वॉच को बिना छुए कंट्रोल कर सकते हैं। यह 5ATM और IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित बनी रहती है। यह सैमसंग स्मार्टवॉच LTE सपोर्ट के साथ आती है, जिससे आप बिना फोन के भी कॉलिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Watch8
- स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
- कलर - डार्क ग्रे
- डिस्प्ले टाइप - Super AMOLED
- ब्राइटनेस - 3000 निट्स
- बैटरी - 435 Mh
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Wear OS 6.0
- विशेष सुविधा - प्रेशर मॉनिटर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- आप इस सैमसंग स्मार्टवॉच को Cross App से कंट्रोल कर सकते हैं।
- यह 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी आप स्क्रीन को साफ देक सकते हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Samsung Galaxy Watch 7
सैमसंग गैलेक्सी की यह स्मार्टवॉच तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देती है, क्योंकि इसमें 3nm प्रोसेसर शामिल है। इससे आप बिना रुकावट ऐप्स को जल्दी खोल सकते हैं। यह ड्यूल GPS के साथ आती है, जिससे आपकी लोकेशन ट्रैकिंग काफी सही मिलती है। यह LTE सपोर्ट के साथ आती है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इसमें शामिल काउंटलेस पेमेंट की मदद से आप आसानी से वॉच से पेमेंट कर सकते हैं। यह 5ATM और IP68 रेटिंग के साथ काम करती है यानी यह वॉच पानी और धूल में भी खराब नहीं होती है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत और टिकाऊ होती है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2, BP और ECG जैसे हेल्थ फीचर्स शामिल हैं, जिससे आप अपनी हेल्थ को अच्छे से मॉनिटर कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Watch 7
- स्क्रीन साइज - 1.47 इंच
- कलर - ग्रीन
- डिस्प्ले टाइप - AMOLED
- ब्राइटनेस - 2000 निट्स
- बैटरी - 1500 Ah
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड
- विशेष सुविधा - काउंटलेस पेमेंट
- कनेक्टिविटी - Wifi
खूबियां
- इसमें शामिल एक्टिविटी ट्रैकर की मदद से आप अपने रोजाना के स्टेप्स, रनिंग और वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं।
- यह हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आप बिना स्क्रीन ऑन किए टाइम और नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कमी
- इस स्मार्टवॉच को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
सैमसंग गैलेक्सी वॉच के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने Samsung गैलेक्सी Watch के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट के अनुसार आपके लिए बढ़िया हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।