डुअल डिस्क ब्रेक वाली इलेक्ट्रिक साइकिलों में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं। यह सेटअप ब्रेक लगाने पर दोनों पहियों को एक साथ कंट्रोल करने में मदद करता है। भारत में मिलने वाली Electric Cycles में डुअल डिस्क ब्रेक के साथ 250W BLDC मोटर, लिथियम आयन बैटरी और पेडल असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कुछ साइकिलों में थ्रॉटल मोड भी मिलता है, जिससे बिना लगातार पैडल चलाए मोटर की मदद ली जा सकती है। साइकिल चलने की रेंज बैटरी की क्षमता, राइडिंग मोड, वजन और सड़क की स्थिति के अनुसार बदलती है। कई इलेक्ट्रिक साइकिलों की अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा तक सीमित होती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें डुअल डिस्क ब्रेक के साथ आने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक साइकिल विकल्प।
Alter 26" 002S Model Electric Cycle
डेली राइडिंग में काम आने वाली कौन-सी सुविधांए मिलती हैं
- शहर में छोटी दूरी तय करते समय बार-बार चार्जिंग की चिंता परेशान कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 36V 5.2Ah लिथियम आयन बैटरी फ्रेम के अंदर दी गई है, जो एक चार्ज में करीब 20 से 25 किमी तक की रेंज देती है।
- बारिश या नमी वाली जगहों पर इलेक्ट्रिक साइकिल के कनेक्शन की सुरक्षा भी जरूरी रहती है। इसमें मोटर के लिए वाटरप्रूफ 9 पिन कनेक्टर और वाटरप्रूफ व डस्टप्रूफ 6 मैग्नेट PAS सेंसर दिया गया है। इससे इलेक्ट्रिक असिस्ट सिस्टम को रोजाना चलाने में बेहतर सुरक्षा मिलती है।
- अंधेरा होने पर रास्ता देखने के लिए इसमें लेंस बेस्ड हेडलाइट मिलती है। इसमें इनबिल्ट हॉर्न भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए ड्यूल डिस्क ब्रेक सिस्टम भी मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Alter
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - ब्लैक और पीला
- वजन - 32 किलोग्राम
खूबियां
- फुल चार्जिंग टाइम लगभग 2.5 घंटे
- हाइट के अनुसार सीट एडजस्ट
कमी
01
XCi ThunderFang M1 Electric Cycle
खराब रास्तों पर भी राइडर को ज्यादा आरामदायक रखता है
- शहर की सड़कों पर हर रास्ता एक जैसा नहीं होता। गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर लगने वाले झटके कम करने के लिए इसमें फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। 27.5 इंच के चौड़े टायर भी मिलते हैं, जो हर मौसम में सड़क पर बेहतर पकड़ बनाए रखते हैं।
- इलेक्ट्रिक असिस्ट की जरूरत पड़ने पर 250W BLDC मोटर काम करती है। मोटर को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। 7.8 Ah लिथियम आयन बैटरी के साथ यह साइकिल पेडल असिस्ट मोड में 40 किमी तक की रेंज देती है।
- रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए बैटरी वारंटी भी अहम रहती है। ब्रांड इस साइकिल के साथ 2 साल की बैटरी वारंटी दी गई है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - XCi ThunderFang M1
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - ग्रे और ग्रीन
- वजन - 27 किलोग्राम
खूबियां
- पैडेल असिस्ट मोड
- डुअल मैकेनिकल डिस्क ब्रेक
कमी
- सेल सर्विस में परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Chitti Panthr Electric Cycle
लंबी राइडिंग में बार-बार कंट्रोल देखने की जरुरत होगी कम
- शहर में लगातार थ्रॉटल देखकर चलाने से हाथों पर दबाव बढ़ सकता है। इस E-Cycle में क्रूज कंट्रोल दिया गया है, जिसे थ्रॉटल को 7 सेकंड दबाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। साथ में 3 स्पीड लेवल मिलते हैं, इसलिए जरूरत के हिसाब से राइडिंग मोड बदला जा सकता है।
- बैटरी खत्म होने पर उसे पूरी साइकिल के साथ चार्जिंग पॉइंट तक ले जाना जरूरी नहीं है। इसमें डिटैचेबल 36V लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जिसे निकालकर अलग से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने में करीब 2.5 घंटे लगते हैं और पेडल असिस्ट में 40 किमी तक की रेंज मिलती है।
- रास्ते की खराब सतह के लिए फ्रंट सस्पेंशन फोर्क और आगे पीछे ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। क्विक रिलीज सैडल से सीट की ऊंचाई भी आसानी से बदली जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Chitti Panthr
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - सफेद
- वजन - 25 किलोग्राम
खूबियां
- एलसीडी कलर डिसप्ले
- क्विक रिलीज सैडल
कमी
- चार्जिंग टाइम थोड़ा ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है।
03
Hero Lectro Y5 27.5T Single Speed Electric Cycle
खराब सड़कों पर भी राइडिंग सुविधाजनक रहती है
- शहर की सड़कों पर छोटे गड्ढे और ऊबड़ खाबड़ रास्ते डेली राइडिंग का हिस्सा हैं। Hero की इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 100mm सस्पेंशन फोर्क दिया गया है, जो ऐसे रास्तों पर आने वाले झटकों को कम करता है।
- लंबी दूरी तय करने वालों के लिए 10.4 Ah की डिटैचेबल बैटरी खास काम आती है। इसे साइकिल से निकालकर अलग जगह चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार PAS मोड में रेंज 60 किमी तक और थ्रॉटल मोड में 55 किमी तक है।
- राइडिंग के दौरान बैटरी और स्पीड की जानकारी देखने के लिए Hero Electric Cycle में LED डिस्प्ले मिलता है। 250W BLDC मोटर के साथ अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hero Lectro Y5
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - हल्का पिस्ता ग्रीन
- वजन - 24 किलोग्राम
खूबियां
- इलेक्ट्रिक कट-ऑफ ब्रेक्स
- डिजिटल डिसप्ले
कमी
- अभी तक किसी तरह की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Motovolt Kivo Lite Electric Cycle
बैटरी निकालकर चार्ज करने की सुविधा रोज काम आएगी
- घर में साइकिल को चार्जिंग पॉइंट के पास ले जाना हर बार आसान नहीं होता। Motovolt की इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 6 Ah LFP बैटरी दी गई है, जिसे साइकिल से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज किया जा सकता है।
- रोजाना साइकिल चलाने में रास्ते के हिसाब से इलेक्ट्रिक मदद की जरूरत बदलती रहती है। इसमें Eco और Sport राइड मोड दिए गए हैं, जबकि 250W BLDC मोटर इलेक्ट्रिक असिस्ट देती है। पेडल असिस्ट मोड में कंपनी 45 किमी तक की रेंज बताती है।
- खराब सड़कों पर आराम के लिए फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। 26 इंच के टायर और 110 किलोग्राम की पेलोड क्षमता इसे रोजाना आने जाने वाली राइडिंग के लिए बढ़िया विकल्प बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Motovolt Kivo Lite
- बाइक टाइप - इलेक्ट्रिक बाइक
- स्पीड की संख्या - 1
- साइकिल का रंग - ब्लैक
- वजन - 25.6 किलोग्राम
खूबियां
- 110 किलोग्राम की पेलोड क्षमता
- ईको और स्पोर्ट मोड
कमी
- इलेक्ट्रिक रेंज कम होने से परेशानी हो सकती है।
05
तुलना - डुअल डिस्क ब्रेक वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक साइकिल
यहां पर हमने ऊपर बताए गई डुअल डिस्क ब्रेक के साथ आने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलानात्मक जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।