Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक पर लाइव होकर गुरदासपुर के सैनिक ने निगला जहर, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; शादी के बाद छोड़ गई थी घर

    Updated: Sat, 23 May 2026 01:26 PM (IST)

    सेना के जवान कंवलजीत सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए और जहरीली वस्तु निगल ली। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के ...और पढ़ें

    मुखाग्नि देते हुए पारिवारिक सदस्य।

    मुखाग्नि देते हुए पारिवारिक सदस्य।

    HighLights

    1. सैनिक ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या।

    2. पत्नी व अन्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप।

    3. शादी के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।

    जागरण संवाददाता, बटाला। पत्नी की ओर से मानसिक तौर पर परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए सेना के एक जवान ने फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली वस्तु निगल ली। घटना के बाद जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की जा रही है।

    मृतक जवान की पहचान गांव छित निवासी कंवलजीत सिंह के रूप में हुई है। कंवलजीत सिंह करीब तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था और इस समय 17 सिख रेजिमेंट में तैनात था। बताया जा रहा है कि उसे अस्थायी नियुक्ति पर जबलपुर भेजा गया था।

    परिवार के अनुसार शुक्रवार को सफर के दौरान कंवलजीत सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए। लाइव वीडियो के दौरान ही उसने जहरीली वस्तु निगल ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- स्ट्रे डॉग्स के समर्थन में उतरे सोनू सूद, बोले- इन्हें मारना नहीं, घर देना चाहिए और आवाज उठानी होगी

    file photo

    सैनिक कंलवजीत की फाइल फोटो।

    फरवरी में हुई थी शादी

    मृतक की मां सुरजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके इकलौते बेटे की शादी फरवरी 2026 में सरबजीत कौर के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि शादी के करीब दो महीने बाद ही बहू रात के समय घर छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में कंवलजीत सिंह ने पुलिस थाना सदर में शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    खबरें और भी

    मां ने कहा कि शुक्रवार सुबह यूनिट से फोन आया, जिसमें बेटे की आत्महत्या की जानकारी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक लाइव के दौरान कंवलजीत सिंह ने अपनी पत्नी समेत कई लोगों के नाम लिए थे। अब परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिनों में नया झटका; आम आदमी- ट्रांसपोर्ट कारोबार की बढ़ी टेंशन

    अज्ञात लोागें के खिलाफ मामला दर्ज

    मृतक की बहन संदीप कौर ने भी आरोप लगाया कि उसका भाई लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसने बताया कि कंवलजीत सिंह कई बार अपने ससुर से पत्नी के कथित संबंधों को लेकर बात कर चुका था, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

    उधर थाना सदर के अधीन चौकी शेखूपुर के एएसआइ रमेश कुमार ने बताया कि पहले दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि चूंकि आत्महत्या की घटना जबलपुर में हुई है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।

    घटना के बाद गांव में माहौल बेहद गमगीन है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मिलेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल