गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मिलेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल
मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मिलेंगे। ईडी गिरफ्तारी के बाद पहली मुलाकात को आम आदमी पार्टी का ब ...और पढ़ें

संजीव अरोड़ा व सीएम भगवंत मान।
HighLights
मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मिलेंगे।
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री अरोड़ा को गिरफ्तार किया।
आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बता रही है।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को गुरुग्राम जेल पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका होगा, जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अरोड़ा से जेल में मिलने जाएगा।
संजीव अरोड़ा को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें पहले सात दिन के रिमांड पर लिया था। बाद में अदालत से दो दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ईडी वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े कुछ मामलों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- पुलिस थानों में महिला शौचालय और 8 घंटे ड्यूटी की मांग हाई कोर्ट पहुंची, पंजाब-हरियाणा सरकार को मिला अल्टीमेटम
आप लगा रही केंद्र पर आरोप
आम आदमी पार्टी लगातार इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बता रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए कर रही है। ऐसे में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जेल पहुंचना पार्टी की ओर से बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पठानकोट-जम्मू NH पर जासूसी मामला: आरोपी दुकानदार भी गिरफ्तार, 40 हजार के लिए PAK को दे रहे थे सेना का फुटेज
कारोबार जगत में प्रभावशाल चेहरा हैं अरोड़ा
पंजाब की राजनीति और कारोबारी जगत में संजीव अरोड़ा को प्रभावशाली चेहरा माना जाता रहा है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था और संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।
खबरें और भी
उनकी गिरफ्तारी के बाद विपक्ष लगातार पंजाब सरकार और आप नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। निकाय चुनावों से पहले यह मुलाकात पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और नेतृत्व का समर्थन दिखाने की रणनीति का हिस्सा भी हो सकती है।