Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रे डॉग्स के समर्थन में उतरे सोनू सूद, बोले- इन्हें मारना नहीं, घर देना चाहिए और आवाज उठानी होगी

    Updated: Sat, 23 May 2026 01:10 PM (IST)

    सोनू सूद ने पंजाब में लावारिस कुत्तों को लेकर चल रहे विवाद के बीच वीडियो जारी कर स्ट्रे डॉग्स को बचाने की अपील की है। उन्होंने कुत्तों को सबसे वफादार ...और पढ़ें

    स्ट्रे डॉग्स व बिल्ली के साथ सोनू सूद।

    स्ट्रे डॉग्स व बिल्ली के साथ सोनू सूद।

    डिजिटल डेस्क, मोगा। पंजाब में लावारिस कुत्तों को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच अब पंजाबी और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी खुलकर सामने आ गए हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि सड़क पर रहने वाले कुत्तों को मारना समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार से इन बेजुबान जानवरों के लिए शेल्टर होम बनाने की मांग की और खुद भी इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।

    सोनू सूद पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं। उनकी बहन भी यहीं से कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। सोनू सूद ने वीडियो में कहा कि इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है, लेकिन वफादारी अगर किसी से सीखनी हो तो वह कुत्तों से मिलती है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग सड़क के कुत्तों को अपनाते हैं, उनका ध्यान रखते हैं और ऐसे कुत्ते आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाते।

    सोनू सूद ने कहा-

    यह भी माना कि कई मामलों में बच्चों पर हमलों जैसी घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को यह पता होता है कि कौन से कुत्ते खतरनाक हो सकते हैं और उनकी शिकायत भी की जाती है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मिलेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

    सोनू सूद ने आवाज उठाने की कही बात

    सोनू सूद ने कहा कि किसी आदेश के तहत गली-मोहल्लों से कुत्तों को पकड़कर हटाना और उनके साथ क्या होगा, यह सोचकर भी चिंता होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के आदेशों को रुकवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आवाज उठानी चाहिए।

    अभिनेता ने कहा कि सरकार को ऐसे स्थान बनाने चाहिए जहां इन बेजुबान जानवरों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा स्ट्रे डॉग्स को अपनाएं। उन्होंने कहा कि यदि लोग उनके गले में पट्टा डाल दें और उनकी देखभाल करें तो यह पता चलेगा कि कोई उनकी जिम्मेदारी ले रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अदालत के बुलाने के बावजूद एजी ऑफिस में बैठे रहे...', HSSC सचिव के रवैये पर भड़का हाई कोर्ट; अवमानना नोटिस जारी

    सीएम की पोस्ट के बाद शुरू हुई चर्चा

    दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 21 मई की रात लावारिस कुत्तों को लेकर की गई पोस्ट के बाद पंजाब में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई थी। पोस्ट में 22 मई से अभियान शुरू करने की बात कही गई थी। इसके बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, सामाजिक संगठनों और कई नेताओं ने इसका विरोध जताया।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तजिंदर बग्गा ने भी इस मामले को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश को ईमेल भेजा। वहीं पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा, गायिका रुपिंदर हांडा और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कुत्तों को न मारने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिनों में नया झटका; आम आदमी- ट्रांसपोर्ट कारोबार की बढ़ी टेंशन