Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिनों में नया झटका; आम आदमी- ट्रांसपोर्ट कारोबार की बढ़ी टेंशन

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:25 AM (IST)

    नौ दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों, ट्रांसपोर्ट कारोबार और उद्योगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से माल ढुलाई ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेडेट इमेज।

    ये AI जनरेटेडेट इमेज।

    HighLights

    1. नौ दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

    2. लुधियाना में पेट्रोल 103.01 रुपये, डीजल 92.83 रुपये प्रति लीटर।

    3. आम आदमी, ट्रांसपोर्ट कारोबार पर बढ़ा आर्थिक बोझ।

    मुनीश शर्मा, लुधियाना। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। तेल कंपनियों की ओर से नौ दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर अब सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर दिखाई देने लगा है। निजी वाहन चलाने वालों से लेकर ऑटो, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों तक सभी पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

    शुक्रवार को जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत 102.16 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 103.01 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल का रेट 91.93 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 92.83 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

    इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को 86 पैसे प्रति लीटर और अब 23 मई को फिर करीब 85 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

    यह भी पढ़ें- पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर जासूसी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी दुकानदार भी गिरफ्तार

    घरेलू बजट प्रभावित होने लगा

    लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित होने लगा है। रोजाना निजी वाहन से काम पर जाने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। वहीं ऑटो और टैक्सी चालकों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से उनकी आमदनी पर असर पड़ रहा है। कई चालकों का कहना है कि किराया बढ़ाए बिना खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है।

    खबरें और भी

    ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी। इसका असर आने वाले दिनों में बाजार में बिकने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी दिखाई दे सकता है। उद्योगों को कच्चा माल और तैयार सामान पहुंचाने में अतिरिक्त खर्च आएगा, जिसका असर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मुक्तसर में लड़कियों के स्कूल में लड़कों का दाखिला, भड़के अभिभावकों ने छात्राओं के साथ दिया धरना

    ग्राहकों की बढ़ी चिंता

    कुबेर पेट्रो के राजू शर्मा ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार हुई बढ़ोतरी से ग्राहकों में चिंता बढ़ी है। पेट्रोल पंपों पर आने वाले लोग लगातार दाम बढ़ने को लेकर सवाल कर रहे हैं और इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बता रहे हैं।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी ईंधन की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो महंगाई और बढ़ सकती है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री, निर्माण सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा ग्रुप-डी भर्ती: हाई कोर्ट ने चयन रद करने की कार्रवाई पर लगाई रोक, खिलाड़ियों को मिली बड़ी राहत