Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में 400 करोड़ से बनेगा ट्राइडेंट होटल; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 350 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 05:43 PM (IST)

    अमृतसर में 400 करोड़ रुपये से ट्राइडेंट होटल बनेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और 350 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह परियोजना राज्य में बढ़ते निवेश और व ...और पढ़ें

    अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब7

    अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब7

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में निवेश का माहौल लगातार मजबूत होता जा रहा है और राज्य प्रीमियम पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। इसी क्रम में अमृतसर में 400 करोड़ रुपये की लागत से ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू (एमओयू) साइन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि यह 150 कमरों वाला प्रीमियम होटल अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्वर्ण मंदिर से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर बनाया जाएगा। लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह प्रोजेक्ट अमृतसर के हाई-एंड हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती देगा। इस परियोजना से करीब 350 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस के संयुक्त सहयोग से विकसित किया जाएगा। इसमें ओबेरॉय ग्रुप की वैश्विक स्तर की लग्जरी हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञता और स्प्रिंगएज की स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति का समन्वय देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब में ट्राइडेंट ब्रांड का यह पहला होटल होगा।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान सीमा से ड्रोन ‘ड्रग डिलीवरी’ का जाल; पंजाब में तीन साल में डेढ़ गुना मामले बढ़े

    ट्राइडेंट ब्रांट के 9 होटल संचालित

    वर्तमान में देशभर में ट्राइडेंट ब्रांड के 9 होटल संचालित हैं, जबकि ओबेरॉय ग्रुप के कुल 32 होटल हैं और 10 अन्य प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह पंजाब में ट्राइडेंट ब्रांड के तहत पहला बड़े स्तर का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होगा। इस प्रोजेक्ट पर काम जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है, जबकि इसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    खबरें और भी

    इस पूरे प्रोजेक्ट को साकार करने में इन्वेस्ट पंजाब ने अहम भूमिका निभाई है, जिसने पिछले डेढ़ साल से दोनों पक्षों के साथ लगातार समन्वय कर इस समझौते को अंतिम रूप दिलाया।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में लुधियाना के सहकारी बैंक का कर्मचारी लापता; थर्मल झील के पास मिली गाड़ी, तलाश में जुटी टीमें

    यह प्रोजेक्ट पर्यटन को और बढ़ावा देगा

    कैबिनेट मंत्री ने राज्य में बढ़ते निवेश का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में पंजाब ने 59,448 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए हैं, जो अब तक का सबसे अधिक है। इससे 1,33,221 रोजगार सृजित होने की संभावना है। वहीं 1 अप्रैल 2022 से अब तक राज्य में कुल 1,59,947 करोड़ रुपये के निवेश आए हैं, जिनसे 5,57,664 रोजगार के अवसर बनने का अनुमान है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट पंजाब को प्रीमियम पर्यटन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अमृतसर की वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए यह प्रोजेक्ट पर्यटन को और बढ़ावा देगा।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में गैस किल्लत पर ‘डाकू’ बनकर उतरे पूर्व पार्षद; सिलेंडर लूटकर जताया विरोध, पेट्रोल पर भी सवाल