मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पांच जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज चमक को लेकर अलर्ट जारी किया गया। वहीं पांच जिलों में लू का ओरेंज अलर्ट और बाकी कई जिलों में यलो अलर्ट लागू रहा। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन हुई हादसे का शिकार, टिप्पर ने मारी टक्कर; सात बच्चों सहित 8 लोग घायल
बठिंडा रहा सबसे गर्म
शुक्रवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद राज्य के औसतम अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की कमी देखने को मिली है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा हवाई अड्डा क्षेत्र में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटियाला में 42.3 डिग्री, लुधियाना में 42 डिग्री, फरीदकोट में 41 डिग्री और चंडीगढ़ में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 39.1 डिग्री, मोहाली में 38.9 डिग्री और गुरदासपुर में 36.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
यह भी पढ़ें- PU की 26 मई की परीक्षाएं स्थगित; पंजाब नगर निकाय चुनाव के चलते फैसला, जानें कब होगी परीक्षा
आज कुछ जगहों पर बारिश-तूफान का अलर्ट
22 मई : मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर जिलों में बारिश, गरज चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में लू का ओरेंज अलर्ट जारी रहा। अन्य अधिकांश जिलों में यलो अलर्ट लागू किया गया।
23 मई: दक्षिण-पश्चिम पंजाब के जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा और आसपास के इलाकों में लू का ओरेंज अलर्ट रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा।
24 मई: पूरे पंजाब में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है। अधिकांश जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर ओरेंज अलर्ट जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
25 मई: राज्य के लगभग सभी जिलों में लू का प्रभाव बना रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा, पटियाला और लुधियाना सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ सीमावर्ती इलाकों में गर्म हवाएं अधिक चलने की संभावना है।
26 मई: पंजाब के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में लू का असर जारी रहेगा। हालांकि कुछ उत्तरी इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूल और दफ्तर