Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PU की 26 मई की परीक्षाएं स्थगित; पंजाब नगर निकाय चुनाव के चलते फैसला, जानें कब होगी परीक्षा

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:28 PM (IST)

    पंजाब यूनिवर्सिटी ने 26 मई को होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं पंजाब नगर निकाय चुनाव के कारण स्थगित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 4 जून को आयोजित की जाएंगी, ...और पढ़ें

    पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित। अब जून के पहले सप्ताह में होंगी।

    पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित। अब जून के पहले सप्ताह में होंगी।

    HighLights

    1. नई जानकारी, अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।

    2. 26 को होनी वाली परीक्षा अब 4 जून को होंगी।

    3. परीक्षा का समय और केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  पंजाब में होने वाले नगर निकाय चुनाव के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने 26 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब ये परीक्षाएं 4 जून को आयोजित की जाएंगी।

    परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे, केवल तारीख में बदलाव किया गया है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिली है, जिन्हें चुनावी व्यवस्थाओं और आवाजाही को लेकर परेशानी हो सकती थी।