Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन हुई हादसे का शिकार, टिप्पर ने मारी टक्कर; सात बच्चों सहित 8 लोग घायल

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:44 PM (IST)

    शाम चौरासी-दसड़का मार्ग पर स्कूल वैन और टिप्पर की टक्कर में सात बच्चे और चालक घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना दिया। पुल ...और पढ़ें

    क्षतिग्रस्त स्कूल वैन।

    क्षतिग्रस्त स्कूल वैन।

    HighLights

    1. शाम चौरासी में स्कूल वैन-टिप्पर की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में 7 बच्चों सहित 8 लोग गंभीर घायल।

    3. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ओवरलोड टिप्परों का विरोध किया।

    जागरण संवाददाता, शाम चौरासी(होशियारपुर)। पंजाब के होशियारपुर में शाम चौरासी-दसड़का मार्ग पर शुक्रवार को स्कूल वैन और टिप्पर के बीच हुई भीषण टक्कर में 7 बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि संतुलन बिगड़ने के बाद टिप्पर सड़क किनारे खेतों में जा घुसा। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

    जानकारी के अनुसार हादसा स्कूल की छुट्टी के बाद हुआ, जब बच्चों को लेकर स्कूल वैन गांवों की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे टिप्पर के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

    स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाम चौरासी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक समेत चार बच्चों को गंभीर हालत में होशियारपुर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूल और दफ्तर

    Ravjot

    बच्चों का हालचाल जानने पहुचे डॉ. रवजोत।

    गंभीर घायलों को रेफर किया गया

    इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि हादसे में भवजोत सिंह, दिव्या शर्मा, हिमानी शर्मा, हरनूर कौर, सरबजीत कौर, पुनीत कौर, नवजोत कौर और वैन चालक कुलवंत सिंह घायल हुए हैं। इनमें भवजोत सिंह, दिव्या शर्मा, पुनीत कौर, नवजोत कौर और चालक कुलवंत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

    हादसे के बाद गांव कडियाणा और आसपास के गांवों के लोगों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शाम चौरासी-दसड़का मार्ग को जाम कर करीब एक घंटे तक धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह सड़क लिंक मार्ग है, इसके बावजूद यहां भारी और ओवरलोड टिप्पर लगातार गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

    पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की

    ग्रामीणों ने मांग की कि इस मार्ग पर भारी टिप्परों की आवाजाही तुरंत बंद की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन पहले भी कई बार शिकायतों के बावजूद गंभीर नहीं हुआ।

    मौके पर पहुंचे थाना बुल्लोवाल के प्रभारी प्रविंदरजीत पाल सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और कानून तोड़ने वालों पर भारी चालान किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं गांव की पंचायत और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे और घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    यह भी पढ़ें- स्पेन भेजने का सपना दिखाकर ठगे 12 लाख 80 हजार, गुरदासपुर में झांसा देने वाले एजेंटों पर केस दर्ज