भीषण गर्मी पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूल और दफ्तर
पंजाब में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों का समय बदलने का एलान किया है। अब पच्चीस मई से सभी कक्षाएं और ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री भगवंत मान।
HighLights
पंजाब सरकार ने गर्मी के कारण समय बदला।
स्कूल, दफ्तर अब सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक।
बच्चों, कर्मचारियों को लू से बचाने का फैसला।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेट माध्यम पर जानकारी साझा करते हुए घोषणा की कि 25 मई दिन सोमवार से राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है।
नए आदेशों के अनुसार अब सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों, अध्यापकों और सरकारी कर्मचारियों को तेज धूप और लू से राहत मिल सके।
सरकार का मानना है कि दोपहर के समय तापमान बेहद अधिक रहने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में समय में बदलाव जरूरी हो गया था।
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह फिर विवादों में घिरे! प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक; लेटेस्ट रील पर भड़के फैंस
राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी
पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, शिक्षकों और बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को हो रही थी। इसी को देखते हुए सरकार ने समय में बदलाव का निर्णय लिया।
नए आदेशों के तहत सभी सरकारी स्कूलों की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे शुरू होंगी और दोपहर डेढ़ बजे तक समाप्त कर दी जाएंगी। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में भी यही समय लागू रहेगा। प्रशासनिक विभागों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- स्पेन भेजने का सपना दिखाकर ठगे 12 लाख 80 हजार, गुरदासपुर में झांसा देने वाले एजेंटों पर केस दर्ज
मौसम विभाग जारी कर चुका अलर्ट
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फैसला मौसम विभाग द्वारा जारी गर्मी और लू संबंधी चेतावनियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर रहने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखा जाता है।