Punjab Weather: मानसून सुस्त, 10 अगस्त तक 35% कम बारिश दर्ज; मंगलवार को तीन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी
पंजाब में मानसून कमजोर बना हुआ है और एक जून से 10 अगस्त तक 35 प्रतिशत कम बारिश हुई। मंगलवार और गुरुवार को तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब में मानसून सीजन में 35% कम बारिश दर्ज।
पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में भारी बारिश का अलर्ट।
मंगलवार और शुक्रवार को इन जिलों में तेज बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर बनी हुई है। पूरे मानसून सीजन में एक जून से 10 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि इसके बाद एक दिन मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। अगर बारिश न हुई तो उमस परेशान कर सकती है। वहीं, सोमवार कुछ जगह छुटपुट बारिश व बादल छाए रहने के कारण राज्य के औसत अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की कमी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पेड़ काटना अब आसान नहीं, एक पेड़ के बदले लगाने होंगे 10 पौधे; बिना मंजूरी कटाई पर 50 हजार जुर्माना
मंगलवार को तीन जिलों में भारी बारिश
11 अगस्त: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
12 अगस्त: पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मानचित्र में किसी भी जिले के लिए चेतावनी नहीं दिखाई गई है। ऐसे में मंगलवार के बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है।
13 अगस्त : एक बार फिर पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश के संकेत दिए हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में किसी तरह की विशेष चेतावनी नहीं है।
खबरें और भी
14 अगस्त: पंजाब के किसी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दिन अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
सोमवार को गुरदासपुर सबसे गर्म रहा
सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरदासपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में 35, बठिंडा में 35.2, फिरोजपुर में 34.4, कपूरथला में 34.2, लुधियाना में 33.6, अमृतसर में 33.8 और संगरूर में 33.6 डिग्री तापमान रहा।
पठानकोट के केंद्र पर 34.6, होशियारपुर में 32, मोगा में 30.7, नवांशहर में 30.7, रूपनगर के विभिन्न केंद्रों पर 30.6 से 32.4, पटियाला में 30 और फतेहगढ़ साहिब में 29.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा।