जहां हर मोड़ पर खतरा और हर कदम पर रोमांच! भारत की ये खतरनाक सड़कें नहीं कमजोर दिल वालों के लिए
भारत में कई सड़कें ऐसी हैं, जहां का सफर थ्रिल और एडवेंचर से भरपूर हो सकता है।

भारत की सबसे खतरनाक सड़कें (Image Source: AI Generated)
HighLights
लेह-मनाली हाईवे 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित
खारदुंग ला दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर मार्गों में से एक
जोजिला पास भारत का सबसे खतरनाक पर्वतीय रास्ता
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों की विश लिस्ट में पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, बंजी जंपिंग, ग्लेशियर हाइकिंग और ट्रेकिंग जैसी चीजें तो होती हैं, पर रोड ट्रिप को वो इतना मुश्किल नहीं मानते।
ऐसे में अगर हम कहें कि भारत में कुछ ऐसी सड़कें भी हैं जहां जाने भर से आपकी सांसे थम सकती हैं, तो क्या आप वहां जाने की कल्पना भी कर सकते हैं? आइए आपको इन खतरनाक सड़कों के बारे में बताते हैं।
लेह-मनाली हाईवे
हिमाचल की राजधानी मनाली को लद्दाख के लेह से जोड़ने वाला लेह-मनाली हाईवे भी खतरनाक सड़कों की सूची में शामिल है। आपको शायद पता न हो पर इस सड़क की औसत ऊंचाई 4000 मीटर से भी ज्यादा है। वहीं, यह सड़क बेहद संकरी है जो तांगलांग ला जैसे 5000 मीटर से भी ऊंची दर्रे से होकर गुजरती है। केवल अनुभवी ड्राइवर ही यहां जा सकता है।
खारदुंग ला
लद्दाख में स्थित फेमस दर्रा खारदुंग ला दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर मार्गों में से एक है। यहां ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम होता है और ज्यादातर समय मौसम खराब रहता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह सड़क करीब 18,380 फीट की ऊंचाई पर है। ऐसे में इस सड़क से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं।
जोजिला पास
जोजिला पास को भारत का सबसे खतरनाक पर्वतीय रास्ता माना जाता है। अगर आप इस रोड का रुख करते हैं तो मन में एडवेंचर की फील तो आएगी, पर साथ में डर का भी अनुभव होगा। बताते चलें कि यह रास्ता नेशनल हाईवे 1 पर श्रीनगर और लेह के बीच समुद्र तल से करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह रोड कश्मीर घाटी और लद्दाख को आपस में जोड़ने का काम करता है।
कोली पहाड़ी सड़क
आप कल्पना करके देखिए कि आप ऐसी सड़क पर हैं, जिसके रास्तों में 70 से भी ज्यादा घुमावदार मोड़ पड़ते हैं। फिर यहां अक्सर होने वाली बारिश और आसपास घिरे घने जंगल सफर का मजा दोगुना कर देते हैं। क्या आपको नहीं लगता कि इसका सफर बेहद रोमांचक हो सकता है?
नेशनल हाईवे 22
नेशनल हाइवे 22 भारत ही नहीं दुनिया की सबसे डेंजर सड़कों में गिना जाता है। बता दें कि हिंदुस्तान तिब्बत रोड के नाम से जानी जाने वाली यह सड़क हिमाचल प्रदेश के बर्फीले पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती है।
