विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट है सह्याद्री की गोद में बसा 'सापुतारा', कहलाता है सांपों का घर जहां श्री राम ने बिताए थे 11 साल

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:00 PM (IST)

गुजरात की हरी-भरी वादियों के बीच बसा है खूबसूरत हिल स्टेशन सापुतारा।

सह्याद्री की पहाड़ियों में बसा है सापुतारा (Image Source: AI Generated)

सह्याद्री की पहाड़ियों में बसा है सापुतारा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात का जिक्र जब भी घूमने के मामले में किया जाता है तो हमारी जुबान पर सबसे पहले कच्छ का रण और फिर सोमनाथ, द्वारकाधीश जैसे मंदिर ही आते हैं। मुश्किल ही कोई हिल स्टेशन का मजा लेने के लिए इस राज्य का रुख करता है, पर आपको बता दें कि यहां भी एक ऐसा हिल स्टेशन है जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकता है।

हम बात कर रहे हैं गुजरात की पश्चिमी घाटी में बसे इकलौते हिल स्टेशन सापुतारा की, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। 

सह्याद्री की पहाड़ियों में बसा है सापुतारा

सापुतारा गुजरात के डांग जिले में सह्याद्री की पहाड़ियों में स्थित इकलौता हिल स्टेशन है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 1000 मीटर के करीब है। हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और सुहावना मौसम इस जगह को खास बनाते हैं। सापुतारा के नाम पर जाएं इसका मतलब होता है 'सांपों का घर' क्योंकि यहां के जंगल सांपों की विभिन्न प्रजातियों का घर माने जाते हैं। वहीं, इस जगह को यह नाम यहां बहने वाली सर्पगंगा नदी से मिला है। 

भगवान राम के वनवास के 11 साल यहीं बीते 

सिर्फ घूमने की दृष्टि से ही नहीं धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह जगह बहुत महत्व रखती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सापुतारा के बारे में ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 11 साल यहीं रहकर बिताए थे। 

सापुतारा में घूमने लायक जगहें

अगर आप यहां का रुख कर रहे हैं तो इन जगहों को अपनी विशलिस्ट में शामिल कर सकते हैं: 

सनसेट और सनराइज पॉइंट 

अगर आप सूरज को उगते और ढलता देखने का शौक रखते हैं तो यह स्पॉट बेस्ट हो सकता है। यहां के सनराइज पॉइंट का नाम वैली व्यू पॉइंट है तो वहीं सनसेट पॉइंट को गांधी शिखर कहा जाता है। जान लें कि यहां पहुंचने के लिए आपको छोटा ट्रेक पार करना होगा। 

सापुतारा झील 

बोटिंग का शौक रखने वालों के लिए सापुतारा झील बेस्ट लोकेशन है। यहां आपको रो बोट, पैडल बोट और सेलबोट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

गिरा जलप्रपात 

यह जलप्रपात सापुतारा से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां की खूबसूरती मानसून और उसके बाद के महीनों में देखते ही बनती है। 

हटगढ़ किला

हटगढ़ किला गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है और हिल स्टेशन से इस किले की दूरी 5 किलोमीटर के आसपास है। इसका निर्माण 17 वीं शताब्दी में वीर शिवाजी ने निगरानी करने के लिए करवाया था। 

यह भी पढ़ें- नवरात्र के लिए IRCTC का स्पेशल टूर: 7 दिनों में करें वैष्णो देवी समेत 6 शक्तिपीठों के दर्शन, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- एक टिकट में देखें पूरा हिंदुस्तान! भारत की वो स्पेशल ट्रेनें जो कराती हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक की सैर